Agniveer Bharti 2022: हमारे देश के रक्षा मंत्रालय द्वारा अग्नीपथ भर्ती योजना को 16 जून 2022 को हमारे देश में लागू कर दिया गया है। इस योजना के माध्यम से हमारे देश की जल सेना थल सेना और वायुसेना में 4 साल के लिए अग्नि वीरों की भर्ती की जाएगी। रक्षा मंत्रालय के द्वारा अग्नीपथ भर्ती योजना के माध्यम से अग्निवीरों की भर्ती के लिए वायु सेना द्वारा सबसे पहले आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। अग्निवीरवायु भर्ती प्रक्रिया मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही है इसलिए हमारे देश के किसी भी राज्य से कोई भी उम्मीदवार अग्निवीर भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकता है।
लेकर आवेदन करने से पूर्व सभी उम्मीदवार पहले अग्निवीर भर्ती 2022 के तहत पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लें तो आज इस लेख के माध्यम से हम अग्निवीर भर्ती 2022 के तहत संपूर्ण जानकारी लेकर आए हुए हैं जैसे कि अग्रिम अमीर भर्ती आवेदन प्रक्रिया कब से प्रारंभ कर दी गई है? पात्रता मानदंड क्या होंगे? चयन प्रक्रिया क्या होगी? आवेदन प्रक्रिया क्या होगी? जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारी।
Table of Contents
अग्निवीर भर्ती 2022 संपूर्ण जानकारी (Agniveer Bharti 2022 – Full Detail)
भारतीय सेना में जाने की इच्छा रखने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है आप सभी के लिए बता दें कि हमारे देश में रक्षा मंत्रालय के द्वारा अग्निपथ भर्ती योजना को लागू कर दिया गया है। पर इसी योजना के तहत हमारे देश में अग्निवीरवायु भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। सभी योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते हैं।
आप सभी के लिए बता दें कि अग्निवीरवायु भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जून 2022 सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ कर दी गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2022 शाम 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है। आईएएफ अग्निवीर भर्ती मुख्य रूप से हमारे देश के बेरोजगार शिक्षित युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए निकाली गई है इसलिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं पास योग्य उम्मीदवार आईएएफ अग्निवीर भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अग्निवीर भर्ती 2022 अवलोकन (Agniveer Bharti 2022 – Overview)
भर्ती संगठन | भारतीय वायु सेना (आईएएफ) |
पोस्ट नाम | वायु सेना अग्निवीर |
रिक्त पद | 3500 |
वेतन / वेतनमान | रु. 30000/- प्रति माह + भत्ते |
नौकरी करने का स्थान | अखिल भारतीय |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 5 जुलाई 2022 |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन |
श्रेणी | वायु सेना अग्निवीर वायु भर्ती 2022 |
अग्निवीर भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria for Agniveer Bharti 2022)
शैक्षणिक योग्यता:-
आईएएफ अग्निवीर भर्ती 2022 का आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं को न्यूनतम 50% अंकों के साथ पार करना आवश्यक होगा। और इसी के साथ साथ सभी उम्मीदवारों के पास इंटरमीडिएट (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण की हो या तीन वर्षीय डिप्लोमा या दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स किया हो।
आयु सीमा:-
अग्निवीरवायु भर्ती 2022 का वेतन करने के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा सभी उम्मीदवारों की उम्र 17.5 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि अभी रक्षा मंत्रालय के द्वारा इस उम्र में सूट के तहत कोई जानकारी प्रदान नहीं की गई है। इसलिए जो सभी उम्मीदवार आईएएफ अग्निवीर भर्ती 2022 उम्र छूट के तहत जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वह सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं।
अग्निवीर भर्ती 2022 के लिए शारीरिक परीक्षण (Physical Test for Agniveer Bharti 2022)
- हाईट:- सभी उम्मीदवारों की न्यूनतम हाइट 152.5 सेंटीमीटर होना अनिवार्य है।
- चेस्ट:- सीना का फुलाव सभी उम्मीदवारों के 5 सेंटीमीटर तक होना चाहिए।
- वजन:- हाई और आयु के अनुरूप कॉर्निअल सर्जरी (पीआरके/लेसिक) वाले अयोग्य।
- मसूड़े:- सभी उम्मीदवारों के दांतो का समूह पर्याप्त होना चाहिए और कम से कम 14 दांत होना अनिवार्य है।
- जनरल हेल्थ:- सभी उम्मीदवारों की शारीरिक बनावट सामान्य होनी चाहिए और किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं होनी चाहिए |
अग्निवीर भर्ती 2022 के लिए चयन प्रक्रिया (Selection Process for Agniveer Bharti 2022)
आईएएफ अग्निवीर भर्ती 2022 के लिए सभी उम्मीदवारों को निम्नलिखित चयन प्रक्रिया को पार करना अनिवार्य होगा:-
- शारीरिक मापदंड
- शारीरिक दक्षता परीक्षा
- लिखित परीक्षा
- मेडिकल टेस्ट
- दस्तावेज सत्यापन
अग्निवीर भर्ती 2022 के लिए आवेदन शुल्क विवरण (Application fee details for Agniveer Bharti 2022)
अग्निवीर भर्ती 2022 का आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को नीचे दिए निम्नलिखित आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य होगा:-
- सामान्य / ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवार – रु। 250
- एससी / एसटी श्रेणी के उम्मीदवार – रु। 250
- VI / HI / OH उम्मीदवार – रु। 0
अग्निवीर भर्ती 2022 का आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज (Important Documents to Apply for Agniveer Bharti 2022)
आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों के पास नीचे दिए गए निम्नलिखित दस्तावेज होना महत्वपूर्ण है अगर आपके पास यह सभी दस्तावेज नहीं है तो जल्द से जल्द इन का प्रबंध करा लें:-
- 10वीं / 12वीं
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- रोजगार पंजीयन
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- हस्ताक्षर
- अन्य दस्तावेज
अग्निवीर भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें? (How to apply for Agniveer Bharti 2022)
- सर्वप्रथम सभी उम्मीदवार अग्निवीरवायु सेना भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
- इसके पश्चात सभी उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा रजिस्ट्रेशन करने के लिए सभी उम्मीदवारों के पास वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
- सभी उम्मीदवार ईमेल आईडी और पंजीकृत मोबाइल नंबर के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन संपूर्ण करें।
- रजिस्ट्रेशन संपूर्ण करने के बाद सभी उम्मीदवारों का पासवर्ड और यूजर नेम जनरेट होगा।
- यूजर नेम और पासवर्ड के जरिए ही सभी उम्मीदवारों का ऑफिशल वेबसाइट पर लॉगिन होगा।
- ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन करने के पश्चात आप सभी के सामने आवेदन फार्म ओपन हो जाएगा।
- आवेदन फार्म में पहुंच गई समस्त जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और पूरा भर दे।
- अब सभी उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और नीचे दिए गए कैप्चा कोड को भरकर सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार से आप सभी का अगली वीर भर्ती 2022 के लिए आवेदन सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाएगा।
Agniveer Bharti 2022 – FAQs
Agniveer Bharti 2022 आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?
agnipathvayu.cdac.in ।
अग्निवीर बाइक भर्ती 2022 का आवेदन करने के लिए आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उम्मीदवार जन्म 29 दिसंबर 1999 से पहले और 29 जून 2005 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए।