Agniveer Navy Bharti 2022: अग्नीपथ भर्ती योजना के अंतर्गत भारतीय जल सेना में अग्निवीर नेवी भर्ती कि एक बंपर भर्ती निकाली गई है और नेवी नेवी भर्ती के लिए हाल ही में आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अधिसूचना जारी की गई थी और वर्तमान समय में आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया सक्रिय है इसीलिए आपसे निवेदन है कि आप अपनी पात्रता ओं की जानकारी प्राप्त करके अग्नि भी नेवी भर्ती के लिए आवेदन करें तथा अग्निवीर नेवी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2022 शुक्रवार से प्रारंभ की गई थी और यह आवेदन प्रक्रिया केवल 1 सप्ताह तक चलेगी इसलिए आप अग्निवीर नेवी भर्ती के लिए 22 जुलाई 2022 शुक्रवार तक आवेदन करने के पात्र हैं |
भारतीय जल सेना में अग्निवीर नेवी भर्ती के माध्यम से सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट अर्थात एसएसआर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी तथा इस भर्ती के माध्यम से विभाग में लगभग 2,800 रिक्त पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और अग्निवीर नेवी भर्ती के लिए पुरुष उम्मीदवारों के लिए 2,240 एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 560 पद रखे गए हैं | अग्निवीर नेवी भर्ती के लिए कक्षा 10वीं एवं 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं | अग्निवीर नेवी भर्ती के लिए आयु सीमा विभाग द्वारा निर्धारित की गई है जिसमें 17.5 वर्ष से 23 वर्ष के बीच की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं और यदि आप अग्निवीर नेवी भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे साथ ध्यान पूर्वक बने रहे !
Table of Contents
अग्निवीर नेवी भर्ती अवलोकन (Agniveer Navy Bharti – Overview)
1 | लेख विवरण | अग्निवीर नेवी भर्ती 2022 |
2 | योजना का नाम | अग्नीपथ भर्ती योजना |
3 | विभाग का नाम | भारतीय जल सेना |
4 | अधिसूचना | अग्निवीर नेवी भर्ती |
5 | रिक्त पदों की संख्या | लगभग 2,800 पद ( पुरुष उम्मीदवारों के लिए 2,240 एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 560 पद ) |
6 | रिक्त पदों के नाम | अग्निवीर एसएसआर एवं अग्निवीर एमआर |
7 | आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 15 जुलाई 2022 शुक्रवार |
8 | आवेदन करने की अंतिम तिथि | 22 जुलाई 2022 शुक्रवार |
9 | परीक्षा तिथि | -/ -/ 2022 |
10 | कार्यग्रहण तिथि | दिसंबर 2022 |
11 | आयु सीमा | 17.5 वर्ष से 23 वर्ष |
12 | परीक्षा मोड | ऑनलाइन कंप्यूटर के माध्यम से |
13 | आधिकारिक वेबसाइट | https://www.joinindiannavy.gov.in/ |
अग्निवीर नेवी भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज (Important Documents for Agniveer Navy Bharti)
- कक्षा 10वीं की अंकसूची
- कक्षा 12वीं की अंकसूची
- एनसीसी सर्टिफिकेट
- आवेदन कर्ता का आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर एवं फिंगरप्रिंट
- सामग्र आईडी
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- वैक्सीन सर्टिफिकेट
- रोजगार पंजीयन आदि |
अग्निवीर नेवी भर्ती के लिए आवश्यक जानकारी (Important information for Agniveer Navy Bharti)
- शैक्षणिक योग्यता :- अग्निवीर नेवी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता विभाग द्वारा निश्चित की गई है और इसीलिए अग्निपथ भर्ती योजना के अंतर्गत निकाली गई अग्निवीर नेवी भर्ती के लिए आवेदन कर्ताओं का कक्षा 12 वीं पास होना अति आवश्यक है और अग्निवीर नेवी भर्ती के अग्निवीर एसएसआर के लिए आवेदन कर्ताओं को कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम के साथ उत्तीर्ण होने की आवश्यकता है और अग्निवीर एमआर के पद पर नियुक्ति प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार किसी भी स्ट्रीम के साथ कक्षा 12वीं पास हो सकते हैं |
- आयु सीमा :- अग्निवीर नेवी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु विभाग द्वारा आयु सीमा निर्धारित की गई है जिसमें उम्मीदवारों का जन्म 1 नवंबर 1999 से 30 अप्रैल 2005 के बीच का होना आवश्यक है अर्थात अग्निवीर नेवी भर्ती के लिए आवेदन कर्ताओं की आयु 17.5 वर्ष से 23 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है |
- चयन प्रक्रिया :- अग्निवीर नेवी भर्ती के लिए सर्वप्रथम उम्मीदवार को कक्षा 12वीं में प्राप्त अंकों के अनुसार शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और शॉर्टलिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा तथा लिखित परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार आगे फिजिकल टेस्ट के लिए पात्र होंगे और फिजिकल टेस्ट पास करने के बाद उम्मीदवारों का इंटरव्यू एवं दस्तावेज सत्यापन करके पदों पर नियुक्त किया जाएगा |
- आवेदन शुल्क :- अग्निवीर नेवी भर्ती के लिए आपको किसी भी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है अर्थात इस भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी आदि वर्गों के उम्मीदवारों को ₹0 आवेदन शुल्क के रूप में जमा करने होंगे |
- पद विवरण :- अग्नीपथ भर्ती योजना के अंतर्गत निकाली गई अग्निवीर नेवी भर्ती के लिए विभाग द्वारा निर्धारित पद 2800 है तथा इस भर्ती में पुरुष उम्मीदवारों के लिए लगभग 2240 पद एवं महिला उम्मीदवारों के लिए लगभग 560 पद निर्धारित किए गए हैं |
- शारीरिक परीक्षण :-
:-> | लिंग | 1600 मीटर दौड़ | उठक बैठक | पुश अप | कद |
1 | पुरुष | 06:30 मिनट | 20 | 10 | 157 सेमी |
2 | महिला | 08 मिनट | 15 | – | 152 सेमी |
अग्निवीर नेवी भर्ती के लिए पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria for Agniveer Navy Bharti)
- अग्निवीर नेवी भर्ती के लिए आवेदन कर्ताओं को भारत देश का निवासी होना चाहिए |
- अग्निवीर नेवी भर्ती के लिए आवेदन कर्ताओं का जन्म 1 नवंबर 1999 से 30 अप्रैल 2005 के बीच का होना चाहिए |
- अग्निवीर नेवी भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 17.5 वर्ष से 23 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है |
- अग्निवीर नेवी भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको कक्षा 12वीं में साइंस स्ट्रीम के साथ पास होने की आवश्यकता है |
- अग्निवीर नेवी भर्ती के लिए उम्मीदवारों को पूर्णता वैक्सीनेटेड होना चाहिए |
- अग्निवीर नेवी भर्ती के लिए आवेदन कर्ताओं द्वारा संपूर्ण पात्रता मापदंड का पालन पूरी इमानदारी के साथ होना आवश्यक है |
अग्निवीर नेवी भर्ती के लिए मासिक वेतन (Monthly salary for Agniveer Navy Bharti)
क्र.सं. | साल | अनुकूलित पैकेज (मासिक) | इन-हैंड (70%) | अग्निवीर कॉर्पस फंड में योगदान (30%) | भारत सरकार द्वारा कॉर्पस फंड में योगदान |
1. | प्रथम वर्ष | 30,000 | 21,000 | 9,000 | 9,000 |
2. | दूसरा साल | 33,000 | 23,100 | 9,900 | 9,900 |
3. | तीसरा वर्ष | 36,500 | 25,580 | 10,950 | 10,950 |
4. | चौथा वर्ष | 40,000 | 28,000 | 12,000 | 12,000 |
अग्निवीर नेवी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? (How to apply for Agniveer Navy Bharti)
- अग्निवीर नेवी भर्ती में आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट में प्रवेश करना होगा |
- जब आप आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने विभाग का होम पेज ओपन हो जाएगा |
- अब होम पेज पर आपको “एप्लीकेशन फॉर्म फॉर अग्निवीर नेवी भर्ती 2022” के विकल्प का चयन करना होगा |
- जब आप इस लिंक का चयन करेंगे आपके सामने ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रस्तुत हो जाएगा |
- अब ऑनलाइन आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी ध्यान पूर्वक भरें |
- इसके पश्चात आपको अपने मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन करना होगा |
- अब आप अपनी पासपोर्ट साइज फोटो एवं फिंगरप्रिंट स्कैन करेंगे |
- इसके पश्चात आप को ध्यान पूर्वक कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा |
- अतः इस प्रकार आप अग्निवीर नेवी भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर पाएंगे और आप अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट अवश्य निकालें |
Agniveer Navy Bharti – FAQs
Agniveer Navy Bharti : अग्निवीर नेवी भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?
Agniveer Navy Bharti : अग्निवीर नेवी भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.joinindiannavy.gov.in/ है |
Agniveer Navy Bharti : अग्निवीर नेवी भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या कितनी है ?
Agniveer Navy Bharti : अग्निवीर नेवी भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या लगभग 2,800 है जिसमें पुरुष वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 2,240 पद एवं महिला वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 560 पर निर्धारित किए गए हैं |
Agniveer Navy Bharti : अग्निवीर नेवी भर्ती के लिए सेवा निधि पैकेज की राशि कितनी है ?
Agniveer Navy Bharti : अग्निवीर नेवी भर्ती के चार वर्ष के कार्यकाल पूरे होने पर उम्मीदवारों को सेवा निधि पैकेज के रूप में लगभग 11.71 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी |