Anganwadi Bharti: गुजरात सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने नवीनतम गुजरात आंगनवाड़ी भर्ती 2022 के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं (workers)और जिलावार सहायिकाओं (helpers) के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी किया हैं। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को डब्ल्यूसीडी गुजरात की वेबसाइट https://wcd.gujarat.gov.in पर जाना होगा। और समय सीमा से पहले आवेदन पत्र जमा करना होगा। तभी आप इस भर्ती के लिए परीक्षा दे पाएंगे। गुजरात आंगनवाड़ी भर्ती 2022 शिक्षित महिलाओं और लड़कियों के लिए आवेदन करने का एक शानदार अवसर है।
महिला एवं बाल विकास गुजरात के द्वारा गुजरात आंगनबाड़ी 2022 के लिए विभिन्न रिक्त पद जैसे वर्कर, मिनी वर्कर, आंगनवाड़ी हेल्पर, सुपरवाइजर आदि के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जो इच्छुक उम्मीदवार इन पदों की भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह जल्द से जल्द आवेदन कर गुजरात आंगनवाड़ी 2022 मैं नौकरी का सुनहरा अवसर प्राप्त कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार गुजरात आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए 2038 पदों की नियुक्ति की जानी है।
जिन उम्मीदवारों का गुजरात आंगनवाड़ी 2022 में चयन होगा, उनको गुजरात के अंदर ही किसी क्षेत्र में सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी। गुजरात संगठन द्वारा अभी तक गुजरात आंगनवाड़ी भर्ती 2022 आवेदन के लिए समय सीमा की घोषणा नहीं की गई है। तो उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वह गुजरात आंगनबाड़ी भर्ती 2022 की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जांच करते रहे और महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करते रहें।
Table of Contents
Anganwadi Bharti 2022 – Overview
विभाग का नाम | महिला एवं बाल विकास (डब्ल्यूसीडी), गुजरात |
नौकरी प्रोफ़ाइल | आंगनबाडी पर्यवेक्षक/कार्यकर्ता/सहायिका |
लेख देखें | गुजरात अधिसूचना में आंगनवाड़ी नवीनतम रिक्ति |
आंगनवाड़ी गुजरात आवेदन पत्र प्रारंभ तिथि | आवेदन पत्र शुरू |
डब्ल्यूसीडी गुजरात परीक्षा तिथि पर्यवेक्षक | जल्द आ रहा है |
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रवेश पत्र | जल्द ही उपलब्ध होगा |
डब्ल्यूसीडी गुजरात परिणाम तिथि | परीक्षा के बाद अपडेट होगा |
आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज (Anganwadi Bharti 2022 – Important Documents)
जो इच्छुक उम्मीदवार गुजरात आंगनवाड़ी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें अपने आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेजों को अपलोड करना जरूरी है जैसे –
- अधिवास प्रमाणपत्र
- निवास का प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट आकार का फोटो
- मोबाईल नम्बर
- बैंक अकाउंट नंबर
- आधार कार्ड
- पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र (एससी / एसटी / ओबीसी, आदि)
आंगनवाड़ी भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदंड (Anganwadi Bharti 2022 – Elegiblity Criteria)
गुजरात सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गुजरात आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए कुछ मानदंड निर्धारित किए गए हैं, तो जो इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो उन्हे इन सभी मानदंडों का पालन करना अनिवार्य है। जो कि इस प्रकार से है –
शैक्षणिक योग्यता : शैक्षणिक योगिता गुजरात आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए एक महत्वपूर्ण और आवश्यक मानदंडों में से एक है अलग-अलग पदों के लिए योगिता निर्धारित की गई है –
कार्यकर्ता/सहायिका के लिए शैक्षणिक योग्यता :-(Anganwadi Bharti 2022 – Educational Qualification)
जो इच्छुक उम्मीदवार आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के बाद कार्यकर्ता/ सहायिका के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से अपनी आठवीं, दसवीं या बारहवीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा मैं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
महिला पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) के लिए शैक्षणिक योग्यता :-(Educational Qualification for Female Supervisor 🙂
जो महिलाएं आंगनबाड़ी भर्ती 2022 में महिला सुपरवाइजर के पद के लिए आवेदन करना चाहती हैं उन सभी महिलाओं के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड स्कूल या संस्थान से स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। इसके साथ साथ कंप्यूटर प्रमाण पत्र या कंप्यूटर प्रमाण पत्र के साथ बारहवीं कक्षा का डिप्लोमा होना भी जरूरी है।
आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए आयु सीमा (Anganwadi Bharti 2022 – Age Limit)
गुजरात आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के आवेदन हेतु उम्मीदवारों की आयु कम से कम 21 वर्ष और 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए नहीं तो वह गुजरात आंगनवाड़ी भर्ती 2022 के पात्र नहीं होंगे।
गुजरात आंगनवाड़ी भर्ती 2022 निर्धारित वेतन (Anganwadi Bharti 2022 Salary)
जिन उम्मीदवारों का गुजरात आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के अंतर्गत चयन होगा उम्मीदवारों की सैलरी उनके पद के अनुसार ही निर्धारित की गई है जैसे –
- महिला पर्यवेक्षक पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों को पीबी-3 रु.7100/- से रु.37600/- + ग्रेड पे रु.3600/- प्रति माह का भुगतान किया जाएगा।
- अन्य भत्ते, जैसे डीए, एमए और एचआरए, सरकारी नियमों के तहत अनुमत हैं।
- कुल मासिक न्यूनतम मेहनताना 27000/- रुपये होगा।
गुजरात आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया :-(Application Process for Anganwadi Recruitment 2022)
जो इच्छुक उम्मीदवार आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, नीचे दी गई आवेदन प्रक्रिया को फॉलो करके इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं जो कि इस प्रकार है –
- गुजरात आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के आवेदन हेतु इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट यानी www.wcd.gujarat.gov.in पर जाएं।।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- इस होम पेज पर ड्रॉप-डाउन मेनू से गुजरात आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक रिक्ति 2022 का चयन करें।
- इसके बाद आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु सीमा सहित पात्रता मानदंड को ध्यान से पढ़ें।
- इसके अलावा दिए गए निर्देशों का पालन करें।
- इसके बाद आप ऑनलाइन सेक्शन पर जाएं।
- अब आपके सामने नौकरी के लिए, एक ऑनलाइन आवेदन पत्र उपलब्ध होगा।
- अब इसके बाद आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारियां जैसे नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता आदि सही ढंग से भरे।
- इसके बाद स्कैनड फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड करें।
- अब इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- जानकारी पुनः जांचने के बाद सबमिट की बटन पर क्लिक करें।
- आपका गुजरात आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए अभी तक हो गया है।
- आप इसका प्रिंट आउट निकलवा कर अपने पास रख ले।
Note :- उम्मीदवारों को गुजरात आंगनवाड़ी को नेट बैंकिंग, डेबिट / क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क की जानकारी के लिए उम्मीदवारों को गुजरात आंगनवाड़ी अधिसूचना की जांच https://wcd.gujarat.gov.in करनी चाहिए।
Anganwadi Bharti 2022 – FAQS
Anganwadi Bharti 2022 की चयन प्रक्रिया क्या है?
Anganwadi Bharti 2022 की चयन प्रक्रिया इस प्रकार से है –
• लिखित परीक्षा
• दस्तावेज सत्यापन
• पर्सनल इंटरव्यू