Anganwadi Bharti 2022 : महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश राज्य की 8 वीं, 10 वीं, 12 वीं पास बेरोजगार महिला उम्मीदवारों के लिए आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना जारी की गई है, जो मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका जैसे विभिन्न पदों पर अपना करियर बनाने का सपना देख रही हैं। डब्ल्यूसीडी एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2022 के लिए इच्छुक उम्मीदवार एमपी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा निर्धारित शिक्षा प्रमाण पत्र के साथ अंतिम तिथि से पहले महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट – mpwcdmis.gov.in के माध्यम से एमपी आंगनवाड़ी आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा कर सकती हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश द्वारा हर साल कम पढ़ी-लिखी बेरोजगार महिलाओं के लिए रोजगार हेतु आंगनबाड़ी भर्ती की अधिसूचना जारी की जाती है, ताकि जो महिलाएं कम कम पढ़ी लिखी है और रोजगार की तलाश कर रही है वह भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकें। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वह अपने पैरों पर खड़ी हो सके तथा अपने और अपने परिवार का चित्र से भरण-पोषण कर सके।
आंगनबाड़ी भर्ती 2022 की परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है तो जो इच्छुक महिलाएं रोजगार की तलाश कर रहे हैं वह इस भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। इस भर्ती में चयनित महिलाओं की नौकरी का स्थान मध्य प्रदेश राज्य के अंतर्गत किसी भी क्षेत्र में हो सकता है। अच्छी बात यह है कि इस भर्ती के लिए आवेदन बिल्कुल निशुल्क हैऔर यह भर्ती केवल और केवल महिलाओं के लिए है पुरुष उम्मीदवार इस भर्ती के पात्र नहीं हैं।
Table of Contents
Anganwadi Bharti 2022 Overview :
आर्टिकल का नाम | UP Aaganwadi Bharti 2022 |
विभाग का नाम | एकीकृत बाल विकास सेवा |
चयनित पदों के नाम | आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता और सहायिका |
कुल भर्तियों की संख्या | 53000 |
राज्य का नाम | उत्तर प्रदेश |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई | . |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | . |
परीक्षा तिथि | जल्द ही |
ICDS UP Anganwadi Bharti शैक्षिक योग्यता | 8वीं, 10वीं, 12वीं |
आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज (Anganwadi Bharti 2022 – Important Documents) :-
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र (राशन कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाईल नम्बर
आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए पात्रता (Anganwadi Bharti 2022 – Eligibility Criteria) :-
महिला एवं बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश द्वारा आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए कुछ पात्रता और मानदंड निर्धारित किए गए हैं, जो महिलाएं इन पात्रता मानदंडों का पालन करेंगी वहीं आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकती हैं। निर्धारित पात्रता और मानदंड कुछ इस प्रकार से है –
- शैक्षणिक योग्यता :- आंगनबाड़ी की भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं जैसे –
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता / सहायिका के लिए शैक्षणिक योग्यता :- इस पद की भर्ती के लिए एक इच्छुक महिला उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 8वीं/ 10वीं/12वीं या इसके समकक्ष योग्यता में पास होना आवश्यक है तभी वह आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए पात्र होगी।
- आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक के लिए शैक्षणिक योग्यता :- आंगनवाड़ी सुपरवाइजर (पर्यवेक्षक) के आवेदन हेतु एक महिला उम्मीदवारों को के पास स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होना अनिवार्य है इसके साथ साथ उन्हें कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना भी जरूरी है।
आयु सीमा :- आंगनवाड़ी भर्ती 2022 के लिए निर्धारित आयु सीमा इस प्रकार से है –
- आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है।
- तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है।
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ओबीसी/पीएच आरक्षित वर्ग के लिए सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट।
आंगनबाड़ी भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया (Anganwadi Bharti 2022 – Selection Process ) :-
- लिखित परीक्षा
- इंटरव्यू (साक्षात्कार)
- दस्तावेज सत्यापन
- अंतिम योग्यता
आंगनबाड़ी भर्ती 2022 की आवेदन प्रक्रिया (Anganwadi Bharti 2022 – Application Process ) :-
- आवेदन हेतु सबसे पहले इच्छुक महिलाएं एमपी आंगनवाड़ी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.mpwcdmis.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- इस होम पेज पर ऑनलाइन आवेदन की लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
- अब नए पंजीकरण के लिए साइन अप करें।
- पूछी गई सभी जानकारियां भरें।
- यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद संबंधित सभी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- जानकारी पुनः जांचने के बाद सबमिट की बटन पर क्लिक करें।
- अब आप अपने आंगनवाड़ी भर्ती पत्र का प्रिंट आउट निकलवा ले।
- क्योंकि इसमें एमपी आंगनबाड़ी एप्लीकेशन नंबर होता है।
Note :- आंगनवाड़ी भर्ती 2022 के लिए आवेदन शुल्क से संबंधित जानकारी के लिए आप एमपी आंगनवाड़ी की अधिकारिक वेबसाइट http://www.mpwcdmis.gov.in की जांच करें।
Anganwadi Bharti 2022 FAQS :
Q1. आंगनबाड़ी भर्ती 2022 की परीक्षा में कौन-कौन से पदों की नियुक्ति की जानी है?
Ans. आंगनबाड़ी भर्ती 2022 में आंगनबाड़ी सहायिका, आंगनबाड़ी वर्कर, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर आदि जैसे पदों की नियुक्ति की जानी है।
Q2. आंगनबाड़ी में सैलरी कितनी मिलती है?
Ans. आंगनबाड़ी भर्ती 2022 में सैलरी ₹12500 प्रतिमाह के हिसाब से निर्धारित की गई है। सैलरी से संबंधित और अधिक जानकारी के लिए आंगनबाड़ी भर्ती 2022 की अधिसूचना ध्यान से पढ़ें।