Army Rally Bharti 2022:आर्मी ज्वाइन करके देश की सेवा करना हर भारतीय नागरिक का सपना होता है, देश का हर एक युवा आर्मी जॉइन करना चाहता है और देश की सेवा करना चाहता है। आर्मी भर्ती के लिए देश के कई सारे युवा काफी मेहनत करते हैं और परीक्षा देते हैं। इस परीक्षा में कुछ सेलेक्ट हो जाते हैं और कुछ किसी कारण वश बाहर हो जाते हैं।यदि आप भी आर्मी रैली भर्ती 2022 के लिए तैयारी कर रहे हैं और सेना में भर्ती होना चाहते हैं तो आपके लिए यह एक बहुत बड़ी खुशखबरी है क्योंकि आर्मी की बंपर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
तो जो भी इच्छुक उम्मीदवार आर्मी में नौकरी करना चाहता है वह इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकता है और आर्मी में नौकरी करने का अपना सपना पूरा कर सकता है। इंडियन आर्मी द्वारा आर्मी के कई पदों की रिक्तियों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
इंडियन आर्मी द्वारा Army Rally Bharti 2022 के विभिन्न रिक्त पदों जैसे सैनिक जनरल ड्यूटी,सैनिक तकनीकी, सैनिक नर्सिंग सहायक, नर्सिंग सहायक पशु चिकित्सा, सैनिक क्लर्क, स्टोर कीपर तकनीकी, सैनिक ट्रेड्समैन आदि की नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है जो आर्मी में नौकरी करना चाहते हैं।
Table of Contents
Army Rally Bharti 2022 Overview
आर्टिकल का नाम | सेना भर्ती रैली 2022 |
---|---|
साल | 2022 |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन |
भर्ती | सैनिक जी डी, ट्रेडमेन व लिपिक |
योग्यता | 10th / 12th पास |
आयु सीमा (Soldier General Duty) | 17 ½ से 21 वर्ष |
Soldier Clerk/ Store Keeper Technician | 17 ½ से 23 वर्ष |
रैली की तारीख | जुलाई – अगस्त 2022 |
रजिस्ट्रेशन लिंक | यहाँ से रजिस्ट्रेशन करें |
अप्लाई ऑनलाइन | यहाँ से आवेदन करें |
आधिकारिक वेबसाइट | joinindianarmy.nic.in |
आर्मी रैली भर्ती के लिए पात्रता :-(Army Rally Bharti – Eligibility Criteria))
इंडियन आर्मी द्वारा हर साल लगभग दो से तीन बार आर्मी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। इसके अंतर्गत आर्मी के विभिन्न रिक्त पदों की भर्ती की जाती है। इंडियन आर्मी द्वारा आर्मी रैली भर्ती 2022 के लिए कुछ मानदंड निर्धारित किए गए हैं जो इच्छुक उम्मीदवार आर्मी रैली भर्ती 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें इन मानदंडों का पालन करना अनिवार्य है जो कि इस प्रकार है –
- शैक्षणिक योग्यता :- जो भी इच्छुक उम्मीदवार आर्मी रैली भर्ती 2022 के लिए आवेदन करना चाहता है, उसे किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल द्वारा कक्षा 10वीं और कक्षा बारहवीं में पास होना अनिवार्य है। कक्षा 10वीं और 12वीं में पास हुए उम्मीदवार ही आर्मी रैली भर्ती 2022 के पात्र हैं अन्यथा आप उसके लिए आवेदन नहीं कर सकते।
- आयु सीमा :- इंडियन आर्मी द्वारा आर्मी रैली भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 17 से 21 वर्ष निर्धारित की गई है। मतलब जो भी इच्छुक उम्मीदवार आर्मी रैली भर्ती 2022 के लिए आवेदन करना चाहता है उसकी उम्र 17 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए तभी वह इस भर्ती के लिए पात्र है। इसके अलावा अलग-अलग पदों की भर्ती के लिए अलग-अलग आयु निर्धारित की की जाती है।
- दौड़ का समय :- आर्मी रैली भर्ती 2022 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा शारीरिक परीक्षण दस्तावेज सत्यापन आदि द्वारा किया जाता है परंतु इससे पहले उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। उम्मीदवारों को क्या दौड़ पूरी करने के लिए 5 मिनट का समय दिया जाता है। जिन उम्मीदवारों ने यह दौड़ 5 मिनट के अंदर पूरी कर ली उनका चयन कर लिया जाता है बाकी लोगों को बाहर कर दिया जाता है।
आर्मी रैली भर्ती 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज (Army Rally Bharti – Important Documents)
इंडियन आर्मी द्वारा आयोजित आर्मी रैली भर्ती 2022 के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं उन्हें नेम उनके दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी –
• दसवीं की मार्कशीट (जिस पर उम्मीदवार की जन्मतिथि लिखी होनी चाहिए)
• 12वीं की मार्कशीट
• निवास प्रमाण पत्र
• जाति प्रमाण पत्र
• स्कूल द्वारा जारी किया गया चरित्र प्रमाण पत्र
• आवेदन कर्ता के नए 20 से 30 पासपोर्ट साइज फोटो
• आधार कार्ड
• मोबाईल नम्बर
• एनसीसी सर्टिफिकेट (यदि है तो)
• पहचान पत्र
• इन सभी दस्तावेजों की एक कॉपी आपको अधिकारियों द्वारा प्रमाणित करवा लेनी है।
आर्मी रैली भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया (How to apply for Army Rally Bharti)
• जो इच्छुक उम्मीदवार आर्मी रैली भर्ती 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
• इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
• अब होम पेज पर आपको जेसीओ अप्लाई लॉगइन का विकल्प दिखाई देगा।
• इस विकल्प पर क्लिक करें।
• इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन का विकल्प आएगा।
• रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें।
• अब आपके सामने निर्देश खुल जाएंगे निर्देश पढ़ने के बाद कंटिन्यू की बटन पर क्लिक करें।
• अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
• इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियां सही-सही भरे।
• अब सबमिट की बटन पर क्लिक करें।
• आपका आर्मी रैली भर्ती 2022 के लिए आवेदन हो गया है।
आर्मी रैली भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया (Army Rally Bharti Selection Process)
इंडियन आर्मी द्वारा आयोजित आर्मी रैली भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है –
• शारीरिक फिटनेस टेस्ट
• लंबाई मापन परीक्षण
• दस्तावेजों का सत्यापन
• मेडिकल परीक्षण
• भर्ती एडमिट कार्ड जारी होना
• लिखित परीक्षा
• फाइनल रिजल्ट
• भर्ती प्रक्रिया
नोट :- जो इच्छुक उम्मीदवार आर्मी रैली भर्ती 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें मुख्य रूप से भारत का निवासी होना अनिवार्य है।
Army Rally Bharti 2022 – FAQS
Army Rally Bharti 2022 के लिए आयु सीमा क्या है?
Army Rally Bharti 2022 के लिए आयु सीमा 17 से 21 वर्ष निर्धारित की गई है इसके अलावा कुछ पदों के लिए आयु सीमा बढ़ाई भी जा सकती है।
आर्मी रैली भर्ती 2022 में दौड़ कितने मीटर की होती है?
Army Rally Bharti 2022 में 1.6 मीटर की दौड़ होती है और इस दौड़ को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 5 मिनट का समय दिया जाता है।
I am 10th or 12th pass Hu sir or Mera address gb294632@gmail.com uttrakhand champawat se Hu.