Class 10th Hindi Half Yearly Paper कक्षा 10वी अर्धवार्षिक पेपर राजस्थान बोर्ड, Class 10th Hindi Half Yearly Paper RBSE Half Yearly Paper Class 10th
Class 10th Hindi Half Yearly Paper: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अर्धवार्षिक परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी है। समय सारणी के अनुसार कक्षा पहली से कक्षा 12वीं तक की अर्धवार्षिक की परीक्षाएं 13 दिसंबर से शुरू होगी और 24 दिसंबर तक चलने वाली। अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की समय सारणी हर जिले की अलग अलग है क्योंकि इस बार अर्धवार्षिक की परीक्षा इन जिले स्तर पर हो रही हैं। सभी जिले की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं (class 10th half yearly paper) की समय सारणी की डायरेक्ट डाउनलोड लिंक नीचे तालिका में उपलब्ध कराई गई है सभी छात्र लिंक पर क्लिक करके अर्धवार्षिक परीक्षा की समय सारणी को डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड का नाम | राजस्थान बोर्ड |
परीक्षा का नाम | Class 10th Hindi Half Yearly Paper |
परीक्षा दिनांक | 13/12/2021 – 24/12/2021 |
कक्षा | 10वीं |
आधिकारिक वेबसाइट | rajeduboard.rajasthan.gov.in |
होम पेज | uietkanpur.com |
Class 10th Hindi Half Yearly Paper
अर्धवार्षिक परीक्षा 2021-22
कक्षा – 10वी
विषय – हिंदी
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए
(i) ‘आत्मकथ्य’ के कवि हैं
(क) सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’,
(ख) जयशंकर प्रसाद,
(ग) गिरिजाकुमार माथुर,
(घ) ऋतुराज
(ii) ‘रसात्मकं वाक्यं काव्यं परिभाषा किसकी है?
(क) भामह की,
(ख) दंडी की,
(ग) विश्वनाथ की,
(घ) पंडितराज जगन्नाथ की।
(iii) एकांकी में कितने अंक होते हैं?
(क) एक,
(ख) दो,
(ग) तीन,
(घ) चार।
(iv) फादर कामिल बुल्के भारत की राष्ट्रभाषा किसे चाहते थे ?
(क) अंग्रेजी को,
(ख) संस्कृत को,
(ग) उर्दू को,
(घ) हिन्दी को।
(v) एक से अधिक अर्थ व्यक्त करने वाले शब्द क्या कहलाते हैं?
(क) अनेकार्थी शब्द,
(ख) एकार्थी शब्द,
(ग) विलोम शब्द,
(घ) विपरीतार्थक शब्द।
(vi) नाक किसकी प्रतीक मानी जाती है?
(क) धनवान होने की.
(ख) मान, सम्मान की,
(ग) शक्तिशाली होने की,
(घ) नेतागीरी की।
उत्तर-(i) (ख), (ii) (ग), (iii) (क), (iv) (घ), () (क), (vi) (ख)।
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए.
(i) राम ने …………..”” भंग करके सीता से विवाह किया।
(ii) वस्त्र-आभूषण स्त्री जीवन के हैं।
(iii) ‘चरण सरोज पखारन लागा’ …………..अलंकार का उदाहरण है।
(iv) दोहा छंद में कुल ……….मात्राएँ होती हैं।
(v) बालगोबिन भगत ……………. के पद गाया करते थे।
(vi) ‘टेढ़ी खीर’ मुहावरे का ………….अर्थ
(vii) साँप को देखते ही………………… गिरते पड़ते, रोते-चिल्लाते भाग चले।
उत्तर-(i) शिव धनुष, (11) बंधन, (iii) रूपक, (iv) चौबीस, (v) कबीर, (vi) कठिन कार्य, (vii) बच्चे।
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए-
(1) उद्धव (क) महाकाव्य
(ii) कामायनी (ख) योग का संदेश
(iii) महाभोज (ग) निपात शब्द
(iv) मात्र, भी.ही (घ) मन्नू भंडारी
(v) रामजी की चिरई (ङ) अज्ञेय
(vi) हिरोशिमा (च) राम जी का खेत
उत्तर-(1) २ (ख), (ii) → (क), (iii) – (घ), (iv) – (ग), (v) → (च), (vi) (ङ)।
प्रश्न 4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द या एक वाक्य में लिखिए-
(i) सीता स्वयंवर में राम-लक्ष्मण किसके साथ गए थे?
(ii) भक्तिकालीन काव्य का प्रधान विषय कौन-सा है ?
(iii) करुण रस का स्थायी भाव क्या है ?
(iv) फादर कामिल बुल्के का निधन किस बीमारी से हुआ था ?
(v) समास के कितने प्रकार होते हैं ?
(vi) एक से अधिक अर्थ देने वाले शब्द क्या कहलाते हैं ?
(vii) अज्ञेय ने जापान में हुआ विस्फोट पर कौन सी कविता लिखी है ?
उत्तर-(i) विश्वामित्र के साथ, (ii) भक्ति भावना, (iii) शोक, (iv) जहरबाद से, (v) छ:, (vi) अनेकार्थी शब्द, (vii) हिरोशिमा।
प्रश्न 5. निम्नलिखित वाक्यों में सत्य/असत्य लिखिए
(i) परशुराम के क्रोध को देखकर लक्ष्मण डर गए।
(ii) प्रबंध काव्य में पूर्वापर सम्बन्ध होता है।
(iii) श्रृंगार रस का स्थायी भाव हास है।
(iv) मानव संस्कृति अविभाज्य है।
(१) सप्तऋषि में कर्मधारय समास है।
(vi) भोलानाथ पिताजी के साथ ज्यादा रहता था।
उत्तर-(1) असत्य, (ii) सत्य, (ii) असत्य, (iv) सत्य, (v) असत्य, (vi) सत्य।
प्रश्न 6. परशुराम के क्रोध करने पर लक्ष्मण धनुष टूट जाने के लिए कौन-कौन से तर्क दिए?
अथवा
कवि ने कठिन यथार्थ के पूजन की बात क्यों कही है ?
प्रश्न 7. रामभक्ति शाखा की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
अथवा
प्रयोगवादी काव्य की विशेषताएँ संक्षेप में बताइए।
प्रश्न 8. तुलसीदास अथवा जयशंकर प्रसाद की दो-दो रचनाओं के नाम लिखिए।
प्रश्न 9. खण्डकाव्य की परिभाषा एवं एक खण्डकाव्य का नाम लिखिए।
अथवा
शांत रस की परिभाषा लिखते हुए एक उदारण दीजिए।
प्रश्न 10. चौपाई छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
अथवा
उत्प्रेक्षा अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
प्रश्न 11. भगत ने अपने बेटे की मृत्यु पर अपनी भावनाएँ किस तरह व्यक्त की ? 2
अथवा
पाठ में आए उन प्रसंगों का उल्लेख कीजिए, जिनमें फादर बुल्के का हिन्दी प्रेम प्रकट होता है।
प्रश्न 12. कहानी में कौन-कौन से तत्व होते हैं ?
अथवा
जीवनी और आत्मकथा में कोई दो अन्तर बताइए।
प्रश्न 13. निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक की संदर्भ, प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए-,
रोने के बदले उत्सव मनाने को कहते। आत्मा-परमात्मा के पास चली गई, विरहिणी अपने प्रेमी से जा
बालगोबिन भगत गाए जा रहे हैं। हाँ, गाते-गाते कभी-कभी पतोहू के नजदीक भी जाते और में
मिली, भला इससे बढ़कर आनंद की कौन बात ? मैं, कभी-कभी सोचता यह पागल तो नहीं हो गए।
किन्तु नहीं, वह जो कुछ कह रहे थे उसमें उनका विश्वास बोल रहा था-वह चरम विश्वास जो हमेशा ही
मृत्यु पर विजयी होता आया है।
अथवा
केवल बाहरी भिन्नता के आधार पर अपनी परम्परा और पीढ़ियों को नकारने वालों को क्या
सचमुच इस बात का बिल्कुल अहसास नहीं होता कि उनका आसन्न अतीत किस कदर उनके भीतर जह
जमाए बैठा रहता है। समय का प्रवाह भले ही हमें दूसरी दिशाओं में बहाकर ले जाए ….. स्थितियों का
दबाव भले ही हमारा रूप बदल दे, हमें पूरी तरह उससे मुक्त तो नहीं ही कर सकता।
उत्तर-पृष्ठ 67 पर, व्याख्या संख्या 2 देखिए।
प्रश्न 14. निपात शब्द किसे कहते हैं ? स्पष्ट कीजिए।
अथवा
निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ बताते हुए वाक्य प्रयोग कीजिएअन्धे की लाठी, दाँत खट्टे करना।
प्रश्न 15. जॉर्ज पंचम की लाट की नाक को पुन: लगाने के लिए मूर्तिकार ने क्या-क्या यत्न किए?
अथवा
एक संवेदनशील युवा नागरिक की हैसियत से विज्ञान का दुरुपयोग रोकने में आपकी क्या भूमिका है?
प्रश्न 16. पाठ्य-मुक्तक और गेय मुक्तक में कोई तीन अंतर लिखिए।
अथवा
रस किसे कहते हैं ? इसकी परिभाषा लिखिए तथा बताइए कि रस की निष्यत्ति कैसे होती है ?
प्रश्न 17. निम्नलिखित वाक्यों में समुच्चयबोधक छाँटिएमें
(1) तुम सो जाओ ताकि मैं चला जाऊँ।
(ii) राजीव खाना खा ले तो लेट लेगा।
(iii) तुम उसका सहयोग करो जिससे वह पास हो जाए।
अथवा
भी, ही तथा भर निपात शब्दों का प्रयोग करते हुए वाक्य बनाइए।
Class 9 Half Yearly Half Yearly Class 10 Half Yearly Half Yearly Class 11 Half Yearly Half Yearly Class 12 Half Yearly Half Yearly MP Police Admit Card 2022 RBSE Model Paper
RBSE Class 10th Hindi Half Yearly Paper
कक्षा 10वी अर्धवार्षिक पेपर कैसे डाउनलोड करें (How to download RBSE Class 10th Hindi Half Yearly Paper)
RBSE Class 10th Hindi Half Yearly Paper 13 दिसंबर से 24 दिसंबर तक चलने वाल है राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से हाल ही में समय सारणी जारी की गई थी। अर्धवार्षिक परीक्षा इस बार दो पारी में आयोजित कराई जा रही है।
- RBSE Class 10th Hindi Half Yearly Paper डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब सभी छात्रों के सामने बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा अब सभी विद्यार्थी अर्धवार्षिक पेपर डाउनलोड लिंक पर क्लिक करेंगे।
- अब सभी छात्रों के सामने विषय का चयन करने के लिए ऑप्शन आएगा जिस विषय का पेपर आप डाउनलोड करना चाहते हैं उस विषय का चयन करें।
- अब छात्रों के सामने पेपर डाउनलोड हो जाएगा छात्र चाहे तो प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
- इस तरीके से सभी छात्र RBSE Class 10th Hindi Half Yearly Paper के लिए मॉडल पेपर को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।