E Shram Card Bhatta 2022: ई श्रम कार्ड योजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा श्रमिकों के हित के लिए प्रारंभ की गई थी। इस ई श्रम कार्ड योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे हैं किसानों और मजदूरों का डेटा सरकार के पास ई श्रम पोर्टल के माध्यम से होता है। ई श्रम कार्ड भत्ता योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे छोटे और सीमांत किसानों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान कराई जाती है।
अगर आप भी E Shram Card Bhatta योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको श्रम कार्ड के लिए आवेदन करना होगा। ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने हेतु आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इंटरनेट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। E Shram Card भत्ता योजना का लाभ उठा सकते हैं।
Table of Contents
E Shram Card Bhatta 2022 Overview
E Shram Card Bhatta Payment Status Details | |
---|---|
विभाग का नाम | श्रम एवं रोजगार मंत्रालय |
सरकार का नाम | उत्तर प्रदेश सरकार |
पोर्टल का नाम | E Shram Card Postal |
लाभार्थी | भारतीय श्रमिक |
वर्ष | 2022 |
भत्ता राशि | 1000 रुपया |
बीमा राशि | दो लाख रुपया |
लेवल | राष्ट्रीय स्तर |
श्रेणी | Sarkari Yojana |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
स्थान | उत्तर प्रदेश |
ऑफिशियल वेबसाइट | eshram.gov.in |
कोरोना महामारी के चलते हमारे देश की आर्थिक स्थिति को भारी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे किसानों एवं श्रमिकों को भी काफी परेशानियों उठानी पड़ी है। तथा कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगठित और असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिकों एवं किसानों के लिए ई श्रम भत्ता योजना 2022 के अंतर्गत ₹2000 श्रमिकों के खातों में प्रदान करने की घोषणा की है।
यह ₹2000 की राशि 4 महीने तक ₹500 के हिसाब से किसानों के बैंक अकाउंट में जमा कराई जाएगी। यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो जल्द से जल्द श्रम कार्ड पोर्टल पर आवेदन करें।
ई श्रम कार्ड भत्ता योजना योगी सरकार द्वारा साल 2021 में प्रारंभ की गई थी। इससे अब तक लगभग डेढ़ करोड़ श्रमिकों को लाभ मिल चुका है। इसके अंतर्गत आने वाले सभी लाभार्थी जैसे असंगठित श्रमिक, छोटे दुकानदार, सब्जी बेचने वाला, स्ट्रीट वेंडर, फल बेचने वाला आदि सभी प्रकार के श्रमिकों को योगी सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में धनराशि प्रदान कराई जा रही है। इस श्रम कार्ड भत्ता योजना का मुख्य उद्देश्य मजदूरों तथा असंगठित श्रमिकों को राशन के लिए धनराशि प्रदान करना है।
ई श्रम कार्ड भत्ता योजना के लाभार्थी की लिस्ट (E Shram Card Bhatta Yojana – Beneficiary List)
E Shram Card Bhatta Yojana का लाभ सभी मजदूरों तथा असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे श्रमिकों को योगी सरकार को दिया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों की लिस्ट कुछ इस प्रकार है –
• फल और सब्जियां बेचने वाले
• रिक्शा चालक
• कारपेंटर
• अखबार बैचने वाला
• घरेलू कामगार
• खेतों में काम करने वाले मज़दूर
• लेदर वर्कर
• बिल्डिंग और कंस्ट्रक्शन वर्कर
• मिडवाइफ
• नाई आदि।
• CSC केंद्र चालक
• इन सभी को योगी सरकार द्वारा धनराशि इनके बैंक अकाउंट में प्रदान कराई जाएगी।
ई श्रम कार्ड भत्ता योजना के लिए पात्रता (E Shram Card Bhatta Yojana Eligibility Criteria)
योगी सरकार द्वारा प्राप्त श्रम कार्ड भत्ता योजना 2022 का लाभ उठाने के लिए आपको कुछ पत्रताओ का पालन करना अनिवार्य है –
• E Shram Card Bhatta Yojana के लिए आवेदन करने हेतु आपकी आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
• ऐसे व्यक्ति जो असंगठित क्षेत्रों में काम करते हैं तथा दैनिक रोजगार पर आश्रित होते हैं उन्हें ई श्रम कार्ड भत्ता योजना का पात्र बनाया जाएगा।
• इस योजना के लिए आवेदन कर्ता के पास बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है।
• श्रम कार्ड भत्ता योजना की राशि सरकार सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजेगी।
ई श्रम कार्ड भरण पोषण भत्ता योजना की सहायता राशि रु 500 कैसे मिलेगी?
सरकार द्वारा यह बताया गया है कि जिन किसानों और श्रमिकों ने श्रम कार्ड पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा लिया है तो ई श्रम कार्ड भत्ता योजना की ₹500 राशि उनके बैंक अकाउंट में हर महीने सरकार द्वारा डाली जाएगी। अब तक लगभग 2.5 करोड़ लाभार्थियों को यह धनराशि सरकार द्वारा प्रदान की जा चुकी है। अगर आप भी इसमें शामिल होना चाहते हैं तो जल्द से जल्द श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाएं।
ई श्रम कार्ड भत्ता योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? (E Shram Card Bhatta Registration)
ई श्रम कार्ड भत्ता योजना 2020 के रजिस्ट्रेशन के लिए आपको नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा –
- E Shram Card Bhatta Yojana 2022 के रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आप इसकी अधिकारिक वेबसाइट https://register.eshram.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने एक होम पेज खुल जाएगा।
- अब इस होम पेज पर सेल्फ रजिस्ट्रेशन (Self Registration) के विकल्प पर क्लिक करें।
- इस पर क्लिक करने के बाद अब आपको अपना मोबाइल नंबर (जो आधार कार्ड से लिंक हो) डालना।
- मोबाइल नंबर डालने के बाद नीचे दिया हुआ कैप्चा कोड भरे।
- अब इसके बाद सेंड ओटीपी की बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसको आप को सत्यापित करना होगा।
- अब आपको अपना आधार नंबर डालना होगा।
- और आप किस प्रकार से केवाईसी करना चाहते हैं उसको चुने।
- केवाईसी के लिए आप फिंगरप्रिंट या ओटीपी का प्रयोग कर सकते हैं।
- इसके बाद आपको आपका केवाईसी पूरा करना है।
- सफलतापूर्वक केवाईसी हो जाने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियां सही-सही भरनी है।
- इसमें आपको अपना व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता तथा बैंक अकाउंट की जानकारी भरनी है।
- जानकारी भरने के बाद सबमिट की बटन पर क्लिक।
- अब आपको यहां ई श्रम कार्ड भत्ता दिखाई देगा।
Note :- ई श्रम कार्ड भत्ता योजना के अंतर्गत योगी सरकार द्वारा असंगठित श्रमिकों को सहायता राशि प्रदान की जा रही है और जानकारी के लिए आप इसकी अधिकारिक वेबसाइट https://register.eshram.gov.in पर जाएं।
E Shram Card Bhatta 2022 FAQS:
ई श्रम कार्ड भरण-पोषण भत्ता योजना क्या है?
ई श्रम कार्ड भरण-पोषण भत्ता योजना के अंतर्गत यूपी सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को रु 500 की धनराशि हर महीने प्रदान की जा रही है।
श्रम कार्ड योजना क्या है?
श्रम कार्ड योजना के माध्यम से असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे मजदूरों का एक डेटाबेस तैयार किया गया है। इससे उनकी पहचान हो सके।