E Shram Card Bhatta: ई श्रम कार्ड:- हमारे देश के प्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ई श्रम कार्ड योजना का आरंभ किया गया। यह एक ऐसी योजना है जिसके तहत केंद्र सरकार असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले गरीब और मजदूरों को रोजगार प्रदान करती है। इसके द्वारा आप सरकार द्वारा चलाई गई अन्य योजनाओ का लाभ भी उठा सकते हैं। इसमें कारीगरों को 2लाख तक की बीमा की सुविधा सरकार द्वारा प्राप्त कराई जाती है। यदि किसी हादसे में कारीगर की मृत्यु हो जाती हैं तो उसके परिवारजनों को 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। साल 2021 में मोदी सरकार ने ई श्रम कार्ड योजना के लिए ई श्रम पोर्टल की शुरुआत की थी।
इस योजना के द्वारा सरकार द्वारा चलाई गई हर योजना का लाभ सीधे श्रमिको को मिल सकता है। पर इसके लिए आपको ई श्रम कार्ड पंजीकरण करवाना होगा। इसके अलावा भविष्य मे पेंशन की सुविधा भी दी जा सकती हैं। ई श्रम कार्ड के माध्यम से श्रमिको को मकान निर्माण के लिए भी धन राशि प्रदान की जाएगी। और बच्चो की पढ़ाई के लिए भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मतलब आप इस ई श्रम कार्ड के जरिए सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।
Table of Contents
E Shram Card Bhatta 2022 Full Details:
भारत सरकार द्वारा सभी गरीब एवं मज़दूर परिवार के लिए ई श्रम कार्ड योजना का आरंभ किया गया है। इसके तरह गरीब और श्रमिक परिवारों को हर महीने 1000 रुपए भत्ता दिया जाता हैं और साथ ही 2 लाख रूपये दुर्घटना बीमा के तौर पर दिया जायेगा। यदि आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए आपको ई श्रम कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://eshram.gov.in पर जा कर आवेदन करना होगा।
इसके बाद आपका ई श्रम कार्ड बन जायगा और आप इस योजना का लाभ प्राप्त कर पायेंगे। जिन लोगों ने 31 दिसम्बर 2021 के पहले ई श्रम कार्ड पंजीकरण करवा लिया है, तो उनको आर्थिक सहायता मिलना भी शुरू हो गई है। इस पैसे से गरीब और श्रमिक अपने परिवार का अच्छे से भरण पोषण कर पायेंगे। ई श्रम कार्ड के बहुत सारे फायदे हैं जिसमें से सरकार भरण पोषण भत्ता देकर पहला फायदा श्रमिकों को प्रदान कर चुकी हैं।
E Shram Card Bhatta 2022 Overview :
योजना का नाम | E Shram Card Bhatta |
द्वारा शुरू किया गया | CM Yogi Adityanath |
शुरुवाती साल | 2021 |
लाभार्थियों | असंगठित श्रमिक, स्ट्रीट वेंडर, छोटे दुकानदार, सब्जी विक्रेता, फल विक्रेता, निर्माण श्रमिक, कृषि श्रमिक और अन्य सभी प्रकार के श्रमिक |
कुल लाभार्थी | 1.5 करोड़ |
यूपी ई श्रमिक भरण पोषण भट्टा 2022 राशि | 1000/- रु. |
योजना का उद्देश्य | मजदूरों और असंगठित श्रमिकों को राशन राशि उपलब्ध कराने के लिए |
प्रभावी राज्य | Uttar Pradesh |
आधिकारिक वेबसाइट | niveshmitra.up.nic.in |
E Shram Card Bhatta 2022 Important Documents :
ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज:- अगर आप भी ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज की जरूरत पड़ सकती हैं जैसे:-
• आधर कार्ड
• पासपोर्ट साइज फोटो
• निवास प्रमाण पत्र
• आय प्रमाण पत्र
• समग्र आईडी
• बैंक पासबुक
• राशन कार्ड
• आयु प्रमाण पत्र
• मोबाइल नम्बर जो आधार कार्ड से लिंक हो।
E Shram Card Bhatta 2022 Benefits :
ई श्रम कार्ड के फायदे :- श्रम कार्ड के जरिए आप बहुत सारी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। जैसे: :-
• दुर्घटना बीमा कवर
• आर्थिक सहायता
• नौकरी के अवसर
• रोजगार प्रदान करना
• सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ
• बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता
• मकान बनवाने के लिए धनराशि
ई श्रम कार्ड भत्ता के लिए पात्रता (E Shram Card Bhatta Eligiblity Criteria)
श्रम कार्ड बनवाने के लिए पात्रता :- जो व्यक्ति श्रम कार्ड बनवाना चाहता है उसको निम्नलिखित मानदंडों का पालन करना पड़ेगा
• आवेदन कर्ता की आयु 16 वर्ष से कम और 59 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
• आवेदन कर्ता या श्रमिक असंगठित क्षेत्र में काम करना चाहिए।
ई श्रम कार्ड भत्ता के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply For E Shram Card Bhatta)
ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?
यदि आप भी अपना ईशम कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको के लिए कुछ स्टाफ को फॉलो करना होगा जो इस प्रकार है :-
• सबसे पहले आपको इस श्रम कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/ पर जाना होगा।
• इसके बाद आपके सामने होम पेज खुलेगा जिस पर रजिस्ट्रेशन ऑन ई श्रम कार्ड पर क्लिक करें।
• इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाएगा।
• आप इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना आधार नंबर भरे।
• आधार नंबर भरने के बाद एक कैप्चा कोड जो कि नीचे दिया रहेगा वह भरे।
• इसके बाद सेंड ओटीपी बटन पर क्लिक करें।
• अब आपके मोबाइल नंबर जो कि आधार कार्ड से रजिस्टर्ड है उस पर एक ओटीपी आ जाएगा।
• इसके बाद आवेदन के लिए स्क्रीन पर पेज खुल जाएगा।
• अब इसमें आप अपना व्यक्तिगत विवरण जैसे नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता, मोबाइल नंबर, व्यवसाय, बैंक नंबर आदि भरे।
• इसके बाद सबमिट की बटन पर क्लिक करें।
• आपका ई श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण हो गया है।
• इसके बाद ई श्रम कार्ड प्रिंट करवा ले।
E Shram Card Bhatta 2022 FAQS :
1000 रुपए श्रमिक भत्ता योजना का नाम क्या है?
सरकार की इस योजना को e shram card bhatta yojana, मजदूर भत्ता योजना और Yogi Majdur Yojana के नाम से जाना जा रहा है.
eShram card सहायता राशि किस प्रकार से मिल रही है?
ई श्रम कार्ड भत्ता योजना की सहायता राशि सीधे श्रमिक के बैंक खाते में DBT मोड में भेजी जा रही है।