E Shram Card Status: केंद्र सरकार के द्वारा हाल ही में श्रम कार्ड पोर्टल लांच किया गया है इस पोर्टल के द्वारा असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों के श्रम कार्ड बनाए जा रहे हैं। श्रम कार्ड को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य है कि श्रमिकों की जानकारी एकत्रित करना, भविष्य में श्रमिकों को नई-नई योजनाओं का लाभ मिलेगा। श्रम पोर्टल मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी द्वारा शुरू किया गया है इस पोर्टल पर श्रमिकों के श्रमिक कार्ड बनाए जा रहे हैं। ई श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है सभी लोग श्रम कार्ड की अधिकारिक वेबसाइट से श्रम कार्ड बना सकते हैं। कार्ड के तहत लोगों को भविष्य में बहुत सारी योजनाओं का लाभ मिलने वाला है। इस लेख के माध्यम से सभी लोगों को श्रम कार्ड के बारे में संपूर्ण जानकारी मिलेगी तथा श्रम कार्ड के पैसे की जांच करने की पूरी प्रक्रिया यहां पर बताई गई है।
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि केंद्र सरकार के द्वारा ही श्रम पोर्टल लांच किया गया है जिस पर पंजीकरण की प्रक्रिया लगातार चल रही है लगभग सभी लोग श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। ई श्रम पोर्टल के माध्यम से श्रम कार्ड बनाया जा रहा है तथा लोगों की संपूर्ण जानकारी इस पोर्टल पर फीड की जा रही है ताकि भविष्य में सरकार नई योजनाओं को लॉन्च करती है तो उसका फायदा श्रमिकों को सबसे पहले मिल सके।
विभाग का नाम | श्रम एवं रोजगार मंत्रालय |
पोर्टल का नाम | E Shram Portal |
लाभार्थी | भारतीय श्रमिक |
वर्ष | 2022 |
लेवल | राष्ट्रीय स्तर |
श्रेणी | सरकारी योजना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
स्थान | भारत |
ऑफिशियल वेबसाइट | eshram.gov.in |
श्रम कार्ड लांच होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने हाल ही में घोषणा की है कि श्रमिकों को प्रतिमाह ₹1000 दिए जाएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा श्रम कार्ड की पहली किस्त जारी कर दी गई है, पात्र श्रमिकों के खातों में ₹1000 डाले गए हैं। श्रमिक कार्ड के पैसे चेक करने के लिए नीचे संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है सभी उम्मीदवार अपने खाते मैं पैसों की जांच कर सकते हैं।
श्रमिक कार्ड के फायदे?
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मंत्री भूपेंद्र यादव जी के द्वारा ई श्रम पोर्टल लॉन्च किया गया है। पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के कामगारों का डाटा कलेक्ट किया जाएगा और भविष्य में उन्हें नई योजनाओं का लाभ सबसे पहले दिया जा सकेगा। हमारे देश में बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिनकी जानकारी सरकार के पास नहीं है और सरकार उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं दे पाती है इसलिए इस पोर्टल को लांच किया गया है ताकि सरकार के पास सभी लोगों की जानकारी रहे और सरकार भविष्य में सभी लोगों को योजनाओं का लाभ सबसे पहले दे सके। श्रम कार्ड के निम्नलिखित फायदे हैं।
- श्रमिक कार्ड के तहत लोगों का डाटा सरकार के पास जाएगा और उन्हें भविष्य में नई-नई योजनाओं का लाभ सबसे पहले मिल सकेगा।
- सभी श्रमिकों को ₹200000 तक का मुफ्त बीमा सरकार के द्वारा दिया जाएगा।
- श्रमिकों को भविष्य में घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता राशि सरकार के द्वारा प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के तहत लोगों को पेंशन भी मिलेगी।
- बच्चों को पढ़ाने के लिए सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी तथा स्कॉलरशिप भी दी जाएगी।
- श्रमिकों को प्रतिमाह ₹1000 राज्य सरकार के द्वारा दिए जाएंगे।
इस प्रकार इस योजना के बहुत सारे फायदे हैं। इस योजना को लांच करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि असंगठित कामगारों की जानकारी सरकार के पास जाएं और डाटाबेस तैयार किया जाए और भविष्य में सभी लोगों को नई योजनाओं का लाभ सबसे पहले दिया जा सके।
श्रम कार्ड का पैसा कैसे चेक करें? (E Shram Card Payment Status)
श्रम कार्ड लांच होने के बाद राज्य सरकार ने यह घोषणा की है कि श्रमिकों को प्रतिमाह ₹1000 दिए जाएंगे और राज्य सरकार के द्वारा पहली किस्त जारी कर दी गई है। श्रमिक कार्ड का पैसा चेक करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें।
- श्रमिक कार्ड का पैसा चेक करने के लिए सबसे पहले ई श्रम पोर्टल पर जाएं।
- अब आधिकारिक पोर्टल का मुख्य पृष्ठ आएगा।
- अब आपको आधिकारिक पोर्टल पर मोबाइल नंबर या फिर आधार कार्ड नंबर की सहायता से लॉगिन कर लेना है।
- इसके पश्चात श्रम कार्ड स्टेटस विकल्प पर क्लिक करें और श्रमिक कार्ड का स्टेटस जाचे।
इस तरीके से लोग श्रमिक कार्ड का पैसा चेक कर सकते हैं इसके अलावा आप अपने बैंक अकाउंट की डिटेल के साथ भी श्रमिक कार्ड का पैसा चेक कर सकेंगे।
श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं? (E Shram Card Registration)
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मंत्री भूपेंद्र यादव जी के द्वारा श्रम पोर्टल लांच किया गया है इस पोर्टल के द्वारा श्रमिक कार्ड बनाए जा रहे हैं। लोग इस पोर्टल के माध्यम से अपना श्रमिक कार्ड स्वयं बना सकते हैं यदि आप श्रमिक कार्ड बनाना चाहते हैं तो निम्नलिखित चरणों का पालन करें तथा इस प्रकार आप अपना श्रम कार्ड बना सकते हैं।
- श्रमिक कार्ड के लिए पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले ई श्रम पोर्टल पर जाएं।
- अब आधिकारिक पोर्टल का मुख्य पृष्ठ खुल जाएगा।
- इसके पश्चात न्यू रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करें, ऐसे ही आप विकल्प का चयन करेंगे नई विंडो खुल जाएगी।
- अब आपको आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर डालना होगा तथा सिक्योरिटी कैप्चा को डालकर सबमिट विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप सम्मिट विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा।
- ओटीपी दर्ज करें और अपने मोबाइल नंबर को वेरीफाई करें।
- इस प्रकार सभी लोग श्रम कार्ड के लिए स्वयं पंजीकरण कर सकते हैं।
Join Telegram | Click here to join |
UIET Home Page | click here |
Mani