E Shram Card Payment List: ई श्रम कार्ड :- हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश के किसानों एवं मजदूरों, श्रमिकों के हित में कई सारी योजनाएं चलाई गई है। E Shram Card उन में से एक है, इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा एक आंकड़ा तैयार किया जा रहा है, जिसमें देश के अंदर जितने भी लोग असंगठित क्षेत्रों में काम करते हैं उनका सारा डाटा (जानकारी) सरकार के पास होगा।
E Shram Card Yojana 26 अगस्त 2021 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आरंभ की गई थी। इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे मजदूरों की जानकारी सरकार तक आसानी से पहुंच जाएगी। जिन लोगों ने अब तक E Shram Card योजना के लिए आवेदन नहीं किया है, वह इसकी ऑफिशियल वेबसाइट https://eshram.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।अगर आप ही श्रम कार्ड योजना के लिए आवेदन करते हैं तो आपको E Shram Card की बहुत सारी योजनाओं के लाभ भविष्य में देखने को मिल सकते हैं।
Table of Contents
E Shram Card New Payment List Overview :
देश | इंडिया |
द्वार | E Shram Card Portal |
द्वारा लॉन्च किया गया | श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार |
लाभार्थियों | असंगठित श्रमिक |
पंजीकरण | ऑनलाइन |
कीमत | मुफ़्त |
कार्ड | ई श्रम कार्ड |
आधिकारिक वेबसाइट | esharam.gov.in |
E Shram Card Status 2022 Full Details
ई श्रम कार्ड द्वारा आपको पीएम सुरक्षा बीमा का लाभ मिलेगा। और अगर भविष्य में सरकार द्वारा कोई भी अन्य योजना लाई जाती है तो उसका सीधा लाभ ई श्रम कार्ड वाले व्यक्ति को मिल सकता है। श्रम कार्ड द्वारा आपको नए और बेहतर रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। यदि कोई असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे व्यक्ति के पास भी श्रम कार्ड है तो आने वाले समय में सरकार द्वारा उनके बच्चों को छात्रवृत्ति भी प्रदान की जा सकती है|
अगर आपने भी ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन किया है और ई श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाल चुके हैं, तो उन मजदूरों और श्रमिकों के बैंक खाते में 1000 रुपए सरकार द्वारा जमा कराए जा रहे हैं। जिसे भरण-पोषण भत्ता भी कहा जाता है। हम आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मजदूरों और श्रमिकों के खाते में हर महीने ₹500 डाले जाएंगे। अभी सरकार द्वारा 1000₹ रुपए जमा कराए जा चुके हैं। अगर आप भी अपना श्रम कार्ड स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस या बैंक में जाकर खाते के बारे मे पता कर सकते हैं। या फिर आपके मोबाइल नंबर जो कि बैंक अकाउंट से लिंक हो उस पर भी मैसेज आ जाएगा तो आप वह भी देख सकते हैं।
ई श्रम कार्ड के लिए पात्रता क्या है?
जब भी सरकार द्वारा देश के हित को लेकर कोई भी नई योजना चलाई जाती है तो उसका लाभ सभी देशवासियों के लिए होता है या तो किसी एक वर्ग के लोगों के लिए होता है। सरकार द्वारा ई श्रम कार्ड के लिए कुछ मान दंड या पात्रता निर्धारित की गई है|
- असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाला व्यक्ति ही ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है।
- ई श्रम कार्ड आवेदन के लिए आपकी उम्र 16 से 59 के बीच में होनी चाहिए।
- वह व्यक्ति ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है जो कि इनकम टेक्स ना देता हो।
ई श्रम कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मोबाइल नम्बर (जो आधार कार्ड से लिंक हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाणपत्र
- समग्र आईडी
- राशन कार्ड
ई श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आप भी ई श्रम कार्ड बनवाना चाहते हैं और इसका लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको नीचे बताए गए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा –
- ई श्रम कार्ड के आवेदन के लिए सबसे पहले आप ई श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in पर जाएं।
- पोर्टल ओपन करने के बाद आपके सामने एक होमपेज खुलेगा जिसमें आपको ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन (Registration on E Shram) पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन का फॉर्म खुल जाएगा।
- अब सबसे पहले आपको अपना मोबाईल नम्बर जो कि आधार कार्ड से लिंक हो वह डालना है।
- इसके बाद नीचे दिया गया कैप्चा (captcha) भरना है।
- अब सेंड ओटीपी (Send OTP) वाले बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। वह ओटीपी डालकर सबमिट की बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको आपका आधार कार्ड नंबर भरना है और आई एग्री (I agree) वाले बॉक्स में सही करके सबमिट की बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने ई श्रम कार्ड बनाने का फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको आपकी सभी जानकारी जैसे नाम, पता, रोजगार, व्यवसाय और कौशल, शैक्षणिक योग्यता और बैंक अकाउंट नंबर आदि सही सही भरना है।
- अब आपका ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन कंप्लीट हो गया है।
- ई श्रम कार्ड में फोटो वही आएगी जो आपके आधार कार्ड में है।
- आप ई श्रम कार्ड का प्रिंट आउट निकलवा कर लैमिनेट करवा कर अपने पास रख ले।
Note:- इस आर्टिकल द्वारा हमने आपको ई श्रम कार्ड क्या है, इसके क्या फायदे हैं, ई श्रम कार्ड स्टेटस कैसे देखें आदि के बारे मे जानकारी दी है। और अधिक जानकारी के लिए आप इसकी अधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
E Shram Card Status 2022 FAQS:
अपना ई श्रम कार्ड स्टेटस कैसे चैक करे?
आप अपना ई श्रम कार्ड स्टेटस बैंक जाकर खाते की जानकारी कर पता कर सकते हैं। या आपका मोबाइल नंबर जो कि बैंक अकाउंट से लिंक हो उस पर भी मैसेज आ जाएगा तो आप वह भी देख सकते हैं।
ई श्रम कार्ड में कितनी राशि प्रदान की जाती है?
ई श्रम कार्ड मे 1000₹ भरण पोषण भत्ता श्रमिकों को प्रदान किया जाता हैं।