E Shram Card: हमारे देश के प्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वर्ष 2021 में E Shram Card या श्रमिक कार्ड योजना का आरंभ किया था। ई श्रम कार्ड योजना का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे मजदूरों और श्रमिकों को पेंशन और बीमा की सुविधा प्रदान करना है। ई श्रम कार्ड योजना के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों जैसे भारत में कृषि, मत्स्य पालन, उद्योग, पोल्ट्री, निर्माण और सभी असंगठित क्षेत्र को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती हैं। ई श्रम कार्ड योजना के तहत श्रम कार्ड धारक को उनकी 60 वर्ष की आयु के बाद 1000/- या 3000/- रूपये की पेंशन हर महीने सरकार द्वारा प्रदान की जाती हैं।
तो जो इच्छुक उम्मीदवार E Shram Card योजना के लिए आवेदन कर सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, वह इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। या फिर आप सीएससी (समान्य सेवा केंद्र) केन्द्र में जाकर भी ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। ई श्रम कार्ड का शुभारंभ मोदी सरकार द्वारा 26 अगस्त 2021 को किया गया था। ई श्रम कार्ड के माध्यम से सरकार असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे श्रमिकों तथा मजदूरों का एक डेटाबेस तैयार कर रही हैं, जिससे उन्हें रोजगार के नए अवसर प्रदान किए जा सके और चलाई गई सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मजदूरों को मिल सकें।
ई श्रम कार्ड योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों की आयु 16 से 59 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकार द्वारा इस योजना को सभी मजदूरों तक पहुंचाना है, ताकि उनको इस योजना का लाभ मिल सके। ई श्रम कार्ड योजना मैं देश भर के 44 करोड़ मजदूरों को शामिल किया जाएगा।
Table of Contents
E Shram Card Registration 2022 Overview
योजना की शुरुआत | Pradhan Mantri Sh Narendra Modi |
वर्ष में शुरू हुआ | 2021 |
योजना शीर्षक | ई श्रम कार्ड या श्रमिक कार्ड |
टैग | सरकारी परिणाम |
प्रयोजन | असंगठित क्षेत्रों में कामगारों को पेंशन और बीमा प्रदान करना |
शामिल क्षेत्र | भारत में कृषि, पोल्ट्री, मत्स्य पालन, उद्योग, निर्माण और अन्य सभी असंगठित क्षेत्र |
फायदा | 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन |
पेंशन राशि | 1000 रुपये या 3000 रुपये प्रति माह |
आवेदन करने के तरीके | सीएससी (सामान्य सेवा केंद्र) या ई श्रम पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन |
आवश्यक दस्तावेज़ | आधार कार्ड, बैंक खाता |
पोस्ट का प्रकार | योजना |
स्वयं पंजीकरण ई श्रम कार्ड ऑनलाइन | register.eshram.gov.in |
ई श्रम कार्ड के लिए पात्रता (E Shram Card – Eligibility Criteria)
ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए मोदी सरकार द्वारा निर्धारीत पात्रता मानदंड कुछ इस प्रकार हैं –
- ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण और जरूरी पात्रता यह है, कि इच्छुक आवेदक को भारत का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदन कर्ता की आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर्ता किसी भी प्रकार का टैक्स न भरता हो। मतलब आवेदन कर्ता सरकार को किसी भी प्रकार का टैक्स न देता हो।
- इस योजना के अंतर्गत आने वाला किसी भी सरकारी योजना का पहले से लाभ ना लेता हो, नहीं तो वह ई श्रम कार्ड योजना का पात्र नहीं है।
- आवेदन कर्ता के पास मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है। और वह मोबाइल नंबर उसके आधार कार्ड से लिंक होना भी जरूरी है।
- आवेदन कर्ता के पास बैंक अकाउंट होना भी आवश्यक है।
ई श्रम कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज (E Shram Card – Important Documents)
यदि आप भी ईशम कार्ड बनवाना चाहते हैं और सरकार की चलाई गई योजनाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको श्रम कार्ड के आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी जैसे –
• आधार कार्ड
• मोबाईल नम्बर (जो आधार कार्ड से लिंक हो)
• आय प्रमाण पत्र
• आयु प्रमाण पत्र
• जाति प्रमाण पत्र
• निवास प्रमाण पत्र
• बैंक अकाउंट नंबर
• पासपोर्ट साइज फोटो
ई श्रमिक कार्ड के लाभ (Benefits of E Shram Card)
- जिन लोगों के पास श्रम कार्ड होता है उन्हें सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में धन राशि प्रदान की जाती है।
- ई श्रम कार्ड धारक को उनकी 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद सरकार द्वारा ₹3000 की पेंशन हर महीने प्रदान की जाती है।
- ई श्रम कार्ड धारकों ₹200000 दुर्घटना बीमा के रूप में दिया जाता है।
- ई श्रम कार्ड धारकों के बच्चों को पढ़ाई के लिए धनराशि भी सरकार द्वारा प्रदान की जाती है।
ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया (E Shram Card Application Process)
यदि आप भी अपना श्रमिक कार्ड बनवाना चाहते हैं, और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप ई श्रम कार्ड ऑनलाइन बनवाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –
- ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- इस होम पेज पर आपको रजिस्टर ऑन ई श्रम कार्ड के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपना आधार कार्ड से लिंक मोबाईल नम्बर डालना है।
- इसके बाद नीचे दिया गया कैप्चा कोड भरे।
- अब सेंड ओटीपी की बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी का सत्यापन करें।
- अब आपके सामने ई श्रम कार्ड का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- अब इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियां सही सही भरें।
- इसके बाद जरुरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- एक बार पुनः जानकारी जांच लें।
- अब सबमिट की बटन पर क्लिक करें।
- आपका ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन हो गया है।
- इसके कुछ समय बाद आपका ई श्रम कार्ड बनकर आपके द्वारा दिए गए पते पर भेज दिया जाएगा।
- इस श्रम कार्ड में एक यूनिक अकाउंट नंबर, मज़दूर का नाम, और रोजगार आदि जानकारी दर्ज़ हहोगी
नोट :- इस लेख के माध्यम से हमने आपको ई श्रम कार्ड से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है और अधिक जानकारी हेतु आप इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
E Shram Card – FAQs
E Shram Card के लिए निर्धारित आयु सीमा क्या है?
E Shram Card बनवाने के लिए आवेदन कर्ता की न्यूनतम आयु 16 वर्ष और अधिकतम आयु 59 वर्ष निर्धारित की गई है।
E Shram Card बनवाने के लिए डायरेक्ट लिंक क्या है?
ई श्रम कार्ड आवेदन हेतु डायरेक्ट लिंक https://register.eshram.gov.in है।