E Shram Card Registration: भारत सरकार के द्वारा बहुत सी योजनाओं का आरंभ किया गया है जिसके द्वारा समय-समय पर लोगों को योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। ऐसी ही कुछ योजनाओं में से एक ई श्रम कार्ड योजना भी है। जो श्रमिक वर्ग के लिए मददगार साबित हो सकती है। हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने श्रमिकों के लिए एक योजना आरंभ की है जिसके द्वारा श्रमिक वर्ग आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकेंगे लेकिन हमारे देश में कुछ श्रमिक ऐसे भी हैं जिन्हें इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहिए लेकिन वह इस योजना से वंचित रह जाते हैं।
ऐसी स्थिति को देखते हुए भारत सरकार के द्वारा श्रमिकों के लिए श्रम मंत्रालय ने ई श्रम पोर्टल का उद्घाटन किया है। जिसके द्वारा श्रमिकों को इस पोर्टल के माध्यम से कई सारी जानकारियों का पता चलेगा , इस पोर्टल के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का एक ऑनलाइन डाटा बेस तैयार किया जाएगा। जिसमें उनके आधार कार्ड को लिंक किया जाएगा जिससे मजदूरों रेहड़ी पटरी वालों एवं घरेलू कामगारों को एक साथ जोड़ा जाएगा। और पोर्टल में श्रमिकों का नाम उनका पता रोजगार शैक्षणिक योग्यता जिस कार्य में कुशल हो और उनके परिवार के सदस्यों की जानकारी भी ली जाएगी। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार श्रमिकों को नई योजनाओं के बारे में अवगत कराएंगे।
Table of Contents
E Shram Card Registration – Overview
पोर्टल का नाम | eShram Portal |
श्रेणी | योजना |
संबंधित प्राधिकारी | श्रम और रोजगार मंत्रालय, सरकार। भारत की |
द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया | राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) |
लाभार्थियों | असंगठित क्षेत्र के श्रमिक |
लॉन्च की तारीख | 26 अगस्त 2021 |
पंजीकरण अवस्था | सक्रिय |
हेल्पडेस्क नं. | 14434 |
आधिकारिक पोर्टल | eshram.gov.in |
E Shram Card Registration
E Shram Card Registration: इस पोर्टल के द्वारा 27 लाख असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों ने अपना पंजीकरण कराया है। और यह जानकारी श्रमिक मंत्रालय द्वारा दी गई है रजिस्ट्रेशन कराने के लिए भारत सरकार ने बहुत सारे शिविरों का आयोजन किया जिसमें श्रमिकों ने अपना पंजीकरण कराया। और इस पोर्टल के जरिए भारत सरकार ने श्रमिकों के लिए एक बीमा कबर भी शुरू किया है जिसमें अगर किसी श्रमिक की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो भारत सरकार उसके परिवार को 200000 की अनुदान राशि प्रदान करेगी।
ई श्रम योजना की विशेषताएं (E Shram Card Registration – Importance)
E Shram Card Registration: आइए हम आपको ई श्रम पोर्टल रजिस्ट्रेशन के बाद होने वाले लाभ और इसके विशेषताओं के बारे में बताएंगे जो कि इस प्रकार है-
- इस पोर्टल को केंद्रीय रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा लांच किया गया है।
- ई श्रमिक पोर्टल के द्वारा 38 करोड़ श्रमिकों का ऑनलाइन डाटा तैयार किया गया है।
- और इस डाटा को आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा।
- इस पोर्टल के द्वारा मजदूरों रेहड़ी वालों और घरेलू कामगारों को एक साथ इस पोर्टल पर जोड़ा जाएगा।
- इस पोर्टल पर श्रमिक का नाम पता शैक्षणिक योग्यता जिस कार्य में कुशल है उसकी जानकारी आदि परिवार से संबंधित सभी जानकारी इस पोर्टल पर उपलब्ध होंगी।
- इस योजना के द्वारा श्रमिक को 10 अंकों वाला ई कार्ड मिलेगा जिसके द्वारा श्रमिक भारत सरकार के द्वारा कई योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
- ई श्रम कार्ड बनने के बाद आपका योजनाओं का लाभ एक साथ प्राप्त कर सकेंगे जिसमें प्रधानमंत्री श्रम मानधन योजना सामाजिक सुरक्षा योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना आदि भी शामिल है।
- प्रधानमंत्री श्रम मानधन योजना के तहत श्रमिकों को इस पोर्टल पर पंजीकरण कराने पर भारत सरकार ₹3000 प्रतिमाह प्रदान करेगी।
- इस योजना के द्वारा सरकार श्रमिकों का बीमा करेगी जिसमें दुर्घटना में मृत्यु होने पर दो लाख की धनराशि श्रमिकों के परिवार को दी जाएगी और दूसरी तरफ अगर दुर्घटना में श्रमिक की स्थाई या आंशिक विकलांगता आ जाती है तो भारत सरकार उस श्रमिक को ₹1 लाख की धनराशि प्रदान करेगी।
ई श्रम कार्ड पोर्टल आवश्यक दस्तावेज (E Shram Card Registration – Important Documents)
E Shram Card Registration: वह उम्मीदवार जो प्रधानमंत्री कि इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। उन्हें ई श्रम पोर्टल मैं रजिस्ट्रेशन कराने के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो कि इस प्रकार है –
- आधार कार्ड
- आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
- बैंक अकाउंट आई आई एफ एस सी कोड
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज का फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
ई श्रम कार्ड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया (E Shram Card Registration – Process)
E Shram Card Registration: अगर आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो ई श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जो कि इस प्रकार है –
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए उम्मीदवार को सर्वप्रथम ई श्रम पोर्टल की आधारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद होम पेज ओपन हो जाएगा उस होम पेज पर जाकर आपको REGISTER on E-shram के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपके सामने नया पेज ओपन हो जाएगा आपके उस नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपना आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड, ईपीएफओ, और ईएसआईसी मेंबर स्टेट्स भरना होगा।
- फिर आपके मोबाइल पर ओटीपी भेजने का ऑप्शन आएगा तो आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को ओटीपी बॉक्स में भरना होगा।
- इसी प्रकार आप ई श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्टर कर पाएंगे।
- इसके बाद आपको अपने आवेदन फॉर्म को पूरा भरना होगा और जिसमें नाम पता आए आयु आदि संबंधित जानकारी को भरना होगा।
- इसके बाद आपको आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा और अंत में अपने फॉर्म को सबमिट करना होगा।
E Shram Card Registration – FAQs
Q1. ई श्रम पोर्टल में रजिस्ट्रेशन 2022 कराने के लिए उम्मीदवार को किन किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी ?
Ans-आधार कार्ड,आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर,राशन कार्ड, बैंक अकाउंट आई आई एफ एस सी कोड ,निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज का फोटो, आय प्रमाण पत्र,आयु प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर।
Q2. इस पोर्टल के माध्यम से किन-किन को जोड़ दिया जाएगा?
Ans -इस पोर्टल के द्वारा मजदूरों रेहड़ी वालों और घरेलू कामगारों को एक साथ इस पोर्टल पर जोड़ा जाएगा।