Forest Guard Bharti:- जैसा की हम सबको पता है कि देश की सुरक्षा के लिए देश की सीमा पर सैनिक तैनात रहते है ताकि कोई भी आतंकवादी हमारे देश को नुकसान न पहुंचा सकें। ठीक उसी प्रकार वन में पेड़ पौधों तथा जीव जंतुओं की सुरक्षा के लिए फॉरेस्ट गार्ड तैनात रहते है। जिन्हे हम वन संरक्षक भी कहते है। वन की सुरक्षा बहुत आवश्यक है। फॉरेस्ट गार्ड जंगल पर नजर रखते है ताकि कोई भी असमाजिक तत्व जैसे स्मगलर, चोर आदि जंगल की कीमती लकड़ी न चुरा सके। आप सब तो जानते है कि जंगल में कई तरह के सौदागर या गिरोह रहते है जो कि जंगल की कीमती लकड़ी, जानवरों की खाल, दात आदि चीजों का व्यापार करते है। तो वन रक्षक इन पर नजर रखते हैं|
ताकि कोई जंगल से कुछ सामन न चुरा सकें और जानवरों को हानि न पहुंचा सकें। यह काम बहुत ही खतरे से भरा होता है इससे फॉरेस्ट गार्ड की जान को भी नुकसान पहुंच सकता हैं। कोई भी खुंखार जानवर उनपर हमला कर सकता है इसलिए उन्हे बहुत सावधानी बरतनी पड़ती हैं।
यादि आप भी अपने देश के लिए कुछ करना चाहते है और फॉरेस्ट गार्ड बनकर देश के वनों की रक्षा करना चाहते है जो कि पर्यावरण के लिए बहुत ज़रूरी है तो आपको 12वी पास होना ज़रूरी है तभी आप इसके लिए आवेदन कर सकते है। ओर इसकी परिक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाती है। मतलब कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होता हैं। फॉरेस्ट गार्ड यानी वन रक्षक के लिए पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं।
Table of Contents
Forest Guard Bharti 2022 Overview :
संगठन का नाम | राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड |
पोस्ट नाम | वन रक्षक और वनपाल |
रिक्तियों की कुल संख्या | 2399 पद |
श्रेणी | सरकारी नौकरियों |
अधिसूचना | 11 नवंबर 2021 को रिलीज़ हुई |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 14.03.2022 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 29.03.2022 |
नौकरी करने का स्थान | राजस्थान वन विभाग |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण, साक्षात्कार |
आधिकारिक वेबसाइट | https://rsmssb.rajasthan.gov.in/ |
Forest Guard Bharti 2022 Age Limit :
Forest Guard Bharti के लिए आयु सीमा क्या है?
यदि आप भी फॉरेस्ट गार्ड यानि वनरक्षक के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो –
• फॉरेस्ट गार्ड बनने के लिए आवेदन कर्ता की आयु 18 से 28 बर्ष के बीच होनी चाहिए।
• वहीं कुछ राज्यों ने आवेदन की उम्र 18 से 23 साल रखी है।
• तो कहीं-कहीं आवेदन की उम्र 18 से 27सालके बीच भी हैं।
• मतलब अलग अलग राज्यों मे फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की आवेदन आयु सीमा अलग अलग हैं।
• आरक्षण श्रेणी के आवेदक को नियम अनुसार छूट प्रदान की जाती है।
Forest Guard Bharti 2022 Eligibility Criteria :
Forest Guard Bharti की पात्रता और शारीरिक मापदंड क्या है?
यादि आप भी वन रक्षक बनना चाहते है तो इसके लिए कुछ मापदंड इस प्रकार हैं –
• वन रक्षक के पदों के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते है उनका 12वी पास होना अनिवार्य है।
• फॉरेस्ट गार्ड बनने के लिए पुरुषों एवं महिलाओं के अलग-अलग शारीरिक मापदंड है।
• पुरुष उम्मीदवारों की ऊंचाई 163 सेंटीमीटर होनी चाहिए वहीं महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई 153 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
• आरक्षित वर्ग जैसे एससी, एसटी, ओबीसी उम्मीदवारों को इसमें 5 वर्ष की छूट दी गई है।
• पुरुष अभ्यार्थी को 4 घंटे में 25 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होती है जबकि महिला अभ्यर्थी को 4 घंटे में 14 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी पड़ती है।
Selection Process Of Forest Guard Bharti 2022 :
Forest Guard Bharti की चयन प्रक्रिया :-
यदि आप भी फॉरेस्ट गार्ड बनना चाहते है तो आपको निम्नलिखित पड़ावों से गुजरना होगा –
• फॉरेस्ट गार्ड बनने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थियों को एक लिखित परीक्षा देनी होती है।
• इस लिखित परीक्षा में 100 नंबर के बहुविकल्पी सवाल पूछे जाते हैं जिसको आपको 2 घंटे में पूरा करना होता है।
• पेपर को 4 भाग में बांटा जाता है जिसमें पहले भाग में सामान्य ज्ञान, दूसरे भाग में गणित, तीसरे भाग में आपको कुछ भी विषय जैसे पर्यावरण, विज्ञान, जैव विविधता विषयों पर सवाल पूछे जाते हैं। और और आखिरी चौथे भाग में हिंदी के सवाल पूछे जाते हैं।
• और हम आपको बता दें कि इस में माइनस मार्किंग भी होती है जैसे कि आपका कोई उत्तर गलत हो गया है तो उस उत्तर का ¼ माइनस मार्किंग किया जाता हैं
• तो बहुत ध्यान से और अच्छे से पेपर को पढ़ कर पेपर को हल करें।
• लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है।
• जिसमें उनकी ऊंचाई, लंबाई, शारीरिक क्षमता आदि की जांच विशेषज्ञ की देखरेख में की जाती है।
• फिजिकल टेस्ट के बाद मेडिकल टेस्ट किया जाता है।
• इसके बाद एक इंटरव्यू होता है जिसमें चुने गए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भेज दिया जाता है।
How To Apply for Forest Guard Bharti 2022?
फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया:-
• सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
• अब आपके सामने एक पेज खुलेगा। उसके बाद आप नए पंजीकरण पर जाएं।
• इसमें पूछी गई सभी जानकारी भरिए।
• इसके बाद आपको आवेदन आईडी और पासवर्ड मिल जायगा।
• अब आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
• अब आपको आपकी सारी जानकारी कैसे नाम, पता, मोबाइल नम्बर, पढ़ाई के बारे मे भरे।
• उसके बाद आप अपने फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड करे।
• अब आपको ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करना है।
• सारी डिटेल जांच करने के बाद सबमिट करें।
Forest Guard Bharti 2022 FAQS?
फॉरेस्ट गार्ड क्या होता हैं?
जंगलों में पेड़ पौधों की जीव जंतुओं आदि की रक्षा करने वाले व्यक्ति को और फॉरेस्ट गार्ड जाता है।
फॉरेस्ट गार्ड का क्या काम होता हैं?
जंगल में कई तरह के सौदागर या गिरोह रहते है जो कि जंगल की कीमती लकड़ी, जानवरों की खाल, दात आदि चीजों का व्यापार करते है। तो वन रक्षक इन पर नजर रखते हैं ताकि कोई जंगल से कुछ सामन न चुरा सकें और जानवरों को हानि न पहुंचा सकें।
फॉरेस्ट गार्ड की उम्र सीमा क्या है?
फॉरेस्ट गार्ड बनने के लिए आयु सीमा 18 से 28 साल के बीच होनी चाहिए।