Free Laptop Yojana 2022:- हमारे देश के माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बच्चों की अच्छी शिक्षा हेतु उन्हें फ्री लैपटॉप प्रदान करने की योजना प्रारंभ की है, जिसकी सहायता से बच्चे नई टेक्निक से पढ़कर हमारे देश का नाम रोशन कर सकें। माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा की थी कि जिन बच्चों के परिणाम 12वीं कक्षा में अच्छे आएंगे उन्हें ₹25000 लैपटॉप के लिए प्रदान किए जाएंगे।
जिससे इस लैपटॉप की सहायता से उन्हें आगे की शिक्षा प्राप्त करने में आसानी होगी। इस योजना के तहत जो गरीब बच्चे आज भी नई टेक्निक से नहीं पढ़ पा रहे हैं क्योंकि उनके पास लैपटॉप जैसी चीज खरीदने के लिए पैसा नहीं है तो उनको भी इस योजना से बहुत लाभ मिलेगा। लैपटॉप प्रदान कर मध्य प्रदेश सरकार बच्चों की आर्थिक मदद कर रही है ताकि वह पढ़ लिख कर अपना भविष्य अच्छा बना सके और देश का नाम रोशन कर सकें।
Table of Contents
Free Laptop Yojana 2022 Overview :
योजना का नाम | मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022 |
शुरू की गई | मुख्य मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान |
अंतर्गत | मध्य प्रदेश सरकार |
योजना का लाभ | फ्री लैपटॉप शिक्षा हेतु प्रदान करना |
आवेदन करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के छात्र |
ऑफिसियल वेबसाइट | shikshaportal.mp.gov.in |
Free Laptop Yojana 2022 Full Details:
जिन बच्चों के परिणाम 12वीं कक्षा में 85% आए हैं उन बच्चों को लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25000 की राशि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। इससे उन्हे आगे की शिक्षा में मदद मिलेगी। आजकल हर क्षेत्र में कंप्यूटर/लैपटॉप के जरिए नई तकनीक से पढ़ाई कराई जाती है। लैपटॉप होना आजकल एक आम बात हो गया है परंतु आज भी देश में कई ऐसे गरीब बच्चे है,जो लेपटॉप/मोबाइल नहीं खरीद पाते और उनकी शिक्षा अच्छी और नई तकनीक से पूरी नहीं हो पाती। इसके कारण बस वह कई बच्चों से पीछे रह जाते हैं। इस को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने फ्री लैपटॉप योजना प्रारंभ की थी।
इसमें हर बच्चे को शिक्षा हेतु लैपटॉप के लिए ₹25000 प्रदान किए जाते हैं। यदि आप भी इस फ्री लैपटॉप योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आप भी इंटरनेट के माध्यम से इस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं या आप किसी कैफे में जाकर भी फ्री लैपटॉप योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022 के लिए पात्रता(Eligibility for Free Laptop Yojana 2022)
वैसे तो फ्री लैपटॉप योजना 2022 सभी विद्यार्थियों के लिए है पर सरकार द्वारा इसके लिए कुछ मानदंड निर्धारित किए गए हैं तो अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको मानदंडों का पालन करना अनिवार्य है जो कि इस प्रकार है –
- पहला और सबसे जरूरी मानदंड यह है कि जो विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उनको मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- यह योजना केवल सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए है।
- जो बच्चे फ्री लैपटॉप योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं उनकी पारिवारिक आय ₹600000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- इस योजना के लिए सभी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित किए गए जैसे –
- सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को फ्री लैपटॉप योजना का लाभ उठाने के लिए कम से कम 80% आना अनिवार्य है।
- एससी एसटी के विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए 75% अंक प्राप्त करना जरूरी है।
- सबसे जरूरी और महत्वपूर्ण बात यह है कि ऊपर दिए गए अंकों के अनुसार ही छात्रों को 12वीं कक्षा पास करनी होगी तभी वह फ्री लैपटॉप योजना का लाभ उठा सकेंगे अन्यथा वह इससे वंचित रह जाएंगे।
फ्री लैपटॉप योजना मध्यप्रदेश में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
जो इच्छुक उम्मीदवार फ्री लैपटॉप योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं उनको आवेदन फॉर्म के साथ कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी जो कि इस प्रकार है –
- आधर कार्ड
- पारिवारिक आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता विवरण
- पहचान पत्र
- और सबसे महत्वपूर्ण और जरूरी 12वीं क्लास की मार्कशीट
मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना 2022 में आवेदन करने की प्रक्रिया
फ्री लैपटॉप योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है –
- सबसे पहले इच्छुक उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://shikshaportal.mp.gov.in पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने एक होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको लैपटॉप डिस्ट्रीब्यूशन नाम का एक ऑप्शन दिखाई देगा।
- आप लैपटॉप डिस्ट्रीब्यूशन के विकल्प पर क्लिक करें।
- इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक और नया पेज खुल जाएगा।
- जिसमें एमपी लैपटॉप योजना के बारे में जानकारी दी होगी।
- जिसमें आपको एमपी लैपटॉप योजना की पात्रता, योजना के बारे में विवरण आदि सभी जानकारी प्राप्त होगी।
- अब आपको स्कीम टैब पर क्लिक करना है।
- स्कीम टैब पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियां जैसे नाम पता, मोबाइल नंबर,आय आदि भरना है।
- अब आवेदन पत्र में पूछे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- एक बार पुनः आवेदन पत्र की सभी जानकारियां जांच लें।
- अब इसके बाद सबमिट की बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका फ्री लैपटॉप योजना 2022 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो गया है।
- आप का पंजीकरण होने के बाद एक संदर्भ संख्या बनाई गई है जिसे आगे के उपयोग के लिए सेव कर कर रख ले।
नोट :- सरकार द्वारा फ्री लैपटॉप योजना चलाने का मुख्य उद्देश्य है कि बच्चों को पढ़ाई के लिए अच्छे से अच्छे साधन प्राप्त हो ताकि वह नई तकनीक से पढ़ ले सके। फ्री लैपटॉप योजना 2022 से संबंधित और अधिक जानकारी के लिए आप इस की ऑफिशियल वेबसाइट https://shikshaportal.mp.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
Free Laptop Yojana – FAQs
क्या फ्री लैपटॉप योजना के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित की गई है?
नहीं, फ्री लैपटॉप योजना के लिए आपको 12वी में अच्छे अंको से पास होना आवश्यक है।
फ्री लैपटॉप योजना 2022 का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस फ्री लैपटॉप योजना 2022 का मुख्य उद्देश्य है कि सरकार द्वारा 12वीं में पास बच्चों को लैपटॉप हेतु ₹25000 प्रदान किए जा रहे हैं ताकि वह इसकी सहायता से आगे की शिक्षा अच्छे से पूरी करके अपने देश का नाम रोशन कर सकें।