Home Guard Bharti 2022: राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक राज्य में पुलिस विभाग के विभिन्न विभिन्न पदों पर भर्ती निकलती रहती हैं उसी प्रकार से इस बार भी मध्यप्रदेश राज्य में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस विभाग के पद होमगार्ड भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है यह भर्ती पूर्ण रूप से राज्य सरकार के अंतर्गत आती है इसलिए जो सभी उम्मीदवार मध्यप्रदेश राज्य से हैं सिर्फ वही उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं लेकिन आवेदन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा कुछ पात्रता मानदंड निर्धारित किए जाते हैं|
इन पात्रता मानदंडों को पूर्ण कर के ही सभी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं तो आज इस लेख के माध्यम से हम होमगार्ड भर्ती 2022 की पूर्ण जानकारी लेकर आए हुए हैं जैसे कि होमगार्ड भर्ती 2022 के लिए कौन कौन आवेदन कर सकता है? इसके लिए राज्य सरकार द्वारा पात्रता मानदंड क्या निर्धारित किए गए हैं? आवश्यक दस्तावेज क्या होंगे? पात्रता मानदंड क्या होंगे? शारीरिक परीक्षण क्या होगा? जैसी समस्त जानकारी प्राप्त करने के लिए आप सभी हमारे लेख को अंत तक पढ़ते रहे।
Table of Contents
Home Guard Bharti 2022 – Overview
एमपी होम गार्ड भर्ती 2022 से सम्बंधित जानकारी | |
आयोग का नाम | MP Vyapam |
पद का नाम | होम गार्ड (Home Guard) |
पद संख्या | 1100 पद |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
सैलरी | 21,000 रूपये महीना |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा , फिजिकल टेस्ट |
केटेगरी | सरकारी नौकरी |
नौकरी करने का स्थान | मध्यप्रदेश |
ऑफिसियल वेबसाइट | peb.mp.gov.in |
होमगार्ड भर्ती के लिए पूर्ण जानकारी (Home Guard Bharti – Full Details)
Home Guard Bharti 2022: पुलिस विभाग में अपना करियर बनाने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए यह बड़ी खुशखबरी आप सभी के लिए बता दें कि पुलिस विभाग के पद होमगार्ड भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह भर्ती भारत के प्रत्येक राज्य में निकाली जाती है लेकिन अभी सिर्फ होमगार्ड भर्ती मध्य प्रदेश राज्य में निकाली जा रही है होमगार्ड भर्ती 2022 के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कुल मिलाकर 900 पदों पर अधिसूचना जारी की गई है।
Home Guard Bharti 2022: होमगार्ड भर्ती यह भर्ती पूर्ण रूप से राज्य सरकार के अंतर्गत आती है इसलिए जो सभी उम्मीदवार एमपी होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन करेंगे और उसमें चयनित होंगे उन सभी के लिए नौकरी का स्थान मध्य प्रदेश राज्य के अंतर्गत ही होगा। आप सभी के लिए बता दें कि एमपी होमगार्ड भर्ती 2022 के लिए अभी सिर्फ राज्य सरकार द्वारा अधिसूचना जारी की गई है इसके लिए अभी कोई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है ना ही आवेदन करने की तिथि घोषित की गई है ।
लेकिन मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा नोटिफिकेशन प्राप्त हुआ है कि एमपी होमगार्ड भर्ती के रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाए तो उसके हिसाब से जल्द ही इसकी आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि घोषित की जाएगी ।
होमगार्ड भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदंड (Home Guard Bharti – Eligibility Criteria)
शैक्षणिक योग्यता : मध्य प्रदेश होमगार्ड भर्ती की तरफ से निकाले गए पदों पर जो सभी उम्मीदवार भर्ती प्राप्त करना चाहते हैं उन सभी के लिए किसी की मान्यता प्राप्त बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के पास करना आवश्यक होगा। आप सभी के लिए बता दें कि कक्षा 10वीं और 12वीं गणित और अंग्रेजी विषय से पास करना अनिवार्य होगा ।
आयु सीमा : राज्य सरकार द्वारा निकाले गए होमगार्ड भर्ती का आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष पर अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई है । सभी उम्मीदवारों को इस उम्र में जातिवाद के हिसाब से भी छूट दी जाती है बालों के लिए इस उम्र में 3 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाती है और अनुसूचित जाति जनजाति के उम्मीदवारों को इस उम्र में 5 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाती है ।
होम गार्ड भर्ती 2022 के लिए चयन प्रक्रिया (Home Guard Bharti – Selection Process)
- लिखित परीक्षा
- साक्षात्कार
- कट ऑफ जारी
- फिजिकल टेस्ट
- मेडिकल टेस्ट
- दस्तावेज सत्यापन
होमगार्ड भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण विवरण (Home Guard Bharti – Physical Test Description)
होमगार्ड भर्ती 2022 का आवेदन करने के पश्चात सभी उम्मीदवारों को चयन होने के लिए कुछ शारीरिक परीक्षण को पूर्ण करना पड़ता है आइए जानते हैं कि वह शारीरिक परीक्षण किया क्या होंगे :-
ऊंचाई:
1.पुरुष सामान्य: 167.7 सीएमएस
2.पुरुष एससी / एसटी: 162.6 सीएमएस
छाती:
1.पुरुष सामान्य: 78.8 – 83.8 सीएमएस
2.पुरुष एससी / एसटी: 76.5 – 81.5 सीएमएस
होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन शुल्क विवरण (Home Guard Bharti – Application Fees)
- Genral/OBC 520/- रूपये
- SC/ST/PwD 320/- रूपये
होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज (Home Guard Bharti – Important Documents)
- कक्षा 10वीं की अंकसूची
- कक्षा 12वीं की अंकसूची
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- रोजगार पंजीयन
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र
- कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- सामग्र आईडी
- पैन कार्ड आदि
होमगार्ड भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to online apply for Home Guard Bharti)
- होमगार्ड भर्ती 2022 का आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को सर्वप्रथम पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://peb.mponline.gov.in/ पर जाना होगा ।
- इस अधिकारी वेबसाइट या पोर्टल पर जाने के पश्चात आप सभी के लिए एमपी होमगार्ड भर्ती 2022 के फार्म पर क्लिक करना है ।
- इस फार्म पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर होमगार्ड भर्ती 2022 का आवेदन फार्म खुल जाएगा ।
- इस आवेदन फार्म में आपसे आपके दस्तावेजों की सभी महत्वपूर्ण जानकारी पूछी जाएंगी इन सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ते हुए पूर्ण करें।
- अब आप को आप के दस्तावेजों की फोटो कॉपी और सिग्नेचर को प्रिंटर की मदद से अपलोड कर देना है।
- आवेदन फार्म जमा करने के लिए आपसे कुछ शुल्क मांगा जाएगा इस शुल्क का भुगतान करें और आगे बढ़े ।
- सभी जानकारियों को एक बार और ध्यान पूर्वक पढ़ ले और नीचे दिए गए समेट के बटन पर क्लिक कर दें।
Home Guard Bharti 2022 – FAQs
होमगार्ड भर्ती 2022 का आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?
होमगार्ड भर्ती 2022 का आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को सर्वप्रथम पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://peb.mponline.gov.in/ पर जाना होगा ।
एमपी होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन शुल्क क्या निर्धारित किया गया है ?
Genral/OBC 520/- रूपये
SC/ST/PwD 320/- रूपये