IGNOU Assignment 2022: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) असाइनमेंट 2022 की स्थिति अब इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर आप चेक कर सकते हैं | IGNOU असाइनमेंट,टॉम एंड परीक्षा प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए मल्टी टायर सिस्टम को फॉलो करता है | हर IGNOU उम्मीदवार को लास्ट डेट के पहले अपना असाइनमेंट स्टडी सेंटर्स पर सबमिट करना होता है | अगर कोई उम्मीदवार असाइनमेंट को लास्ट डेट के पहले सबमिट नहीं कर पाता है तो उसको टर्म एंड एग्जामिनेशन में बैठने नहीं मिलेगा जोकि जून और दिसंबर के महीने में कराए जाते हैं |
Table of Contents
IGNOU असाइनमेंट तिथियां (IGNOU Assignment 2022)
आयोजन | जुलाई सत्र | जनवरी सत्र |
IGNOU यूजी असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि | अगस्त 2022 | 15 जनवरी 2022 |
IGNOU पीजी असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि | अगस्त 2022 | जनवरी 2022 |
असाइनमेंट स्थिति अद्यतन | सूचित किया जाना | जनवरी 2022 |
TEE | अगस्त 3 से सितंबर 9 सितंबर 27 से अक्टूबर 6 – ऑनलाइन पाठ्यक्रम | 20 जनवरी से 22 फरवरी 2022 |
परिणाम | 24 अगस्त से | मार्च, 2022 |
IGNOU असाइनमेंट को डाउनलोड कैसे करें? (How to download IGNOU Assignment 2022)
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं |
- स्टूडेंट सपोर्ट ऑप्शन पर क्लिक करें वहां पर आपको स्टूडेंट जोन नाम का ऑप्शन दिखेगा उस पर भी क्लिक करें |
- असाइनमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करके आप क्वेश्चन पेपर्स पर पहुंच जाएंगे अपना कोर्स चुनें और असाइनमेंट को डाउनलोड करें |
क्या IGNOU असाइनमेंट 2022 जमा करना अनिवार्य है ?
IGNOU असाइनमेंट कुल 30 परसेंट अंक का होता है पूरे अंकों को होता है उम्मीदवार के पूरे अंकों में से | इसलिए यह लगभग अनिवार्य होता है क्योंकि 30 परसेंट हिस्सा काफी बड़ा हिस्सा होता है उम्मीदवार की ग्रेट स्कोर बढ़ाने में और छात्रों को कम से कम 40% IGNOU असाइनमेंट में स्कोर करना होगा तभी वह एंड टर्म एग्जाम में बैठ पाएंगे |
IGNOU असाइनमेंट 2022 को लिखने के दिशा-निर्देश :
- सभी उत्तर अच्छे से कैटेगरी वाइज होने चाहिए |एक निर्धारित शब्द सीमा के अंदर ही लिखे जाने चाहिए|
- अपने असाइनमेंट की एक कॉपी खुद के पास जरूर रखें | वह आपको एंड टर्म एग्जामिनेशन के लिए तैयारी करने हेतु सहायता करेगी |
- IGNOU असाइनमेंट को यूनिक और अपने शब्दों में ही लिखा जाना चाहिए क्योंकि यूनिवर्सिटी की यह पॉलिसी है कि कोई भी कॉपीराइट असाइनमेंट मान्य नहीं होगा |
- आपके लिए स्टडी मैटेरियल यूनिवर्सिटी की ओर से मिलता है वह सबसे उत्तम है असाइनमेंट के उत्तरों को लिखने के लिए|
IGNOU असाइनमेंट 2022 ऑनलाइन कैसे जमा करें ?
आपके इग्नू असाइनमेंट की हस्तलिखित कॉपी फोटो क्लिक करके पीडीएफ बनाएं उस पीडीएफ को संबंधित आरसी ई-मेल को भेजें | अपने आईडी कार्ड की स्कैंड कॉपी और असाइनमेंट के क्वेश्चन पेपर को एवं सभी उत्तर स्टैंड करके उस ईमेल पर भेज दें | पर यह ध्यान रखें कि आपकी सभी स्टैंड फाइल पीडीएफ फॉर्मेट में होनी चाहिए और उसका नाम आप आपके इनरोलमेंट नंबर और कोर्स कोड को लेकर भी रख सकते हैं जिससे कि शिक्षक को चेक करने में सहायता होगी |
आपका ऑनलाइन असाइनमेंट निम्नलिखित दी गई जानकारी के साथ ही सबमिट करें :
- नामांकन संख्यानाम
- कार्यक्रम
- पाठ्यक्रम कोड
- अध्ययन केंद्र का नाम/कोड
- सम्पर्क करने का विवरण
ऑफलाइन मोड में IGNOU असाइनमेंट 2022 कैसे जमा करें?
- अपना एनरोलमेंट नंबर,नाम,पूरा पता और डेट अपनी रिस्पांस शीट के पहले पेज पर लिख दे |
- अपने असाइनमेंट को पढ़ें और सभी निर्देशों का पालन करें उस यूनिट में जाएं जहां पर असाइनमेंट लिए जाते हैं |
- A4 साइज पेपर का ही उपयोग करें और उत्तरों को टाइप या फोटो कॉपी ना करें क्योंकि IGNOU असाइनमेंट में हस्तलिखित उत्तर ही मान्य होते हैं |
- आपका असाइनमेंट जो एड्रेस आपको बताया गया है रीजनल सेंटर के द्वारा वहां पर ही सबमिट करें सबमिट करने के बाद रसीद के बारे में कोऑर्डिनेटर से जरूर पता कर लें |
Join Telegram | Click here to join |
UIET Home Page | click here |
IGNOU असाइनमेंट 2022 में अच्छे अंक कैसे प्राप्त करें?
अपनी असाइनमेंट का पहला पेज साधारण रखें | असाइनमेंट के लिए कलर सीट का उपयोग ना करें डायग्राम्स को पेंसिल की मदद से बनाएं अपने उत्तर को हमेशा एक लॉजिकल सारांश के साथ ही खत्म करें | आपके हैंडराइटिंग अगर अच्छी भी ना हो तो साफ होनी चाहिए और ज्यादा बड़े उत्तर ना लिखें |
IGNOU Assignment 2022 – FAQs
क्या IGNOU असाइनमेंट 2021 जमा करना अनिवार्य है?
हाँ, IGNOU के छात्र के लिए सत्रांत परीक्षा से पहले सत्रीय कार्य जमा करना बहुत महत्वपूर्ण है।
मुझे इग्नू ग्रेड कार्ड 2021 पर असाइनमेंट मार्क्स कहां मिल सकते हैं?
एक उम्मीदवार के ग्रेड कार्ड में टर्म-एंड, असाइनमेंट, प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट्स में प्राप्त सभी अंक होते हैं।
अंतिम ग्रेड की गणना में इग्नू असाइनमेंट को कितना वेटेज दिया जाता है?
असाइनमेंट को 30% का वेटेज दिया जाता है।