Indian Army Bharti 2022, आर्मी भर्ती रैली 2022 Indian Army Bharti Registration joinindianarmy.nic.in TA Army Rally Bharti इंडियन आर्मी भर्ती
Indian Army Bharti 2022: इंडियन आर्मी मतलब भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का जुनून हर भारतीय नागरिक में होता है। हमारे देश में भारतीय सेना की नौकरी को बहुत ही प्रतिष्ठित नौकरी माना गया है। देश का हर एक युवा भारतीय सेना में नौकरी अपना सौभाग्य समझता है। परंतु भारतीय सेना में नौकरी मिल पाना इतना आसान नहीं होता है। यह नौकरी हर किसी को मिलना संभव नहीं है। भारतीय सेना में ऑफिसर मतलब (Indian Army Officer) बनने का सपना देश के हर एक युवा में होता है। भारतीय सेना में 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट आदि तक के सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर भारतीय सेना द्वारा दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए एक अधिसूचना जारी की है जिसमें विभिन्न पदों की नियुक्ति की जानी है। भारतीय सेना द्वारा कुक, टेलर, बार्बर, रेंज चौकीदार और सफाई कर्मचारी आदि जैसे कई पदों की नियुक्ति की जानी है। अच्छी खबर यह है कि इसमें दसवीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं और भारतीय सेना में नौकरी पाने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। भारतीय सेना द्वारा निकाले गए पदों की भर्ती जबलपुर मध्य प्रदेश में की जाएगी। तो जो भी इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना मैं नौकरी पाने के लिए आवेदन करना चाहता है वह इस की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
Table of Contents
Indian Army bharti 2022 Overview :
संस्था नाम | Indian Army Bharti |
Job Name | Army Rally Bharti 2022 |
पद के नाम | सैनिक जनरल ड्यूटी, सैनिक तकनीकी, सैनिक नर्सिंग सहायक नर्सिंग सहायक पशु चिकित्सा, सैनिक क्लर्क स्टोर कीपर तकनीकी, सैनिक ट्रेड्समैन |
पद की योग्यता | 10th & 12th पास |
नौकरी का स्थान | India |
परीक्षा का स्तर | राष्ट्रीय स्तर |
आयु सीमा | 17 वर्ष – 21 वर्ष |
परीक्षा की तिथि | ज़ल्द जारी |
परीक्षा मोड़ | ऑफ़लाइन |
वेबसाइट | Www.Joinindianarmy.Nic.In |
भारतीय सेना द्वारा कितने पदों की नियुक्ति की जानी है?(How many posts are to be recruited by the Indian Army)
भारतीय सेना द्वारा कुल 14 पदों की नियुक्ति की जानी है जिसमें –
- टेलर के लिए 1 पद
- बार्बर के लिए 1 पद
- कुक के लिए 9 पद
- रेंज चौकीदार के लिए 1 पद
- और सफाई कर्मचारी के लिए 2 पद शामिल है।
भारतीय सेना भर्ती 2022 के लिए पात्रता(Eligibility for Indian Army Bharti 2022)
भारतीय सेना भर्ती 2022 द्वारा अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग पात्रता निर्धारित की गई हैं जैसे
- उम्मीदवारों को 10 वीं पास होना अनिवार्य है।
- दर्जी/ टेलर के लिए मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है। और साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दर्जी में आईटीआई पास प्रमाण पत्र होना भी जरूरी है।
- नाई/बार्बर के लिए मैट्रिक परीक्षा पास होना जरूरी है। इसके साथ साथ किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से नाई ट्रेड मे 1 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।
- रसोइया के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं की परीक्षा या समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है और साथ ही भारतीय खाना पकाने का ज्ञान होना भी जरूरी है।
- रेंज चौकीदार के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा की परीक्षा पास होना अनिवार्य है और साथ ही 1 वर्ष का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
- सफाई वाले के लिए मैट्रिक पास होना अनिवार्य है और साथ-साथ अपनी जिम्मेदारियों का भी ज्ञान होना चाहिए तथा संबंधित ट्रेड में 1 साल काम किया हो।
- इसके अलावा उम्मीदवारों को इंडियन आर्मी से संबंधित फील्ड की जानकारी होना भी अनिवार्य है।
भारतीय सेना भर्ती 2022 की सैलरी (Salary of Indian Army Bharti)
उम्मीदवारों को उनके पदों के अनुसार ही सैलरी प्रदान की जाएगी जैसे –
- टेलर, बार्बर, रेंज चौकीदार, सफाई कर्मचारी आदि जैसे पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ₹18,000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
- जबकि कुक के पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को ₹19900 प्रतिमाह वेतन निर्धारित किया गया है।
इंडियन आर्मी भर्ती 2022 के लिए आयु सीमा(Age Limit for Indian Army Bharti 2022):
जो इच्छुक उम्मीदवार इंडियन आर्मी भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनकी आयु 18 से 25 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार आयु में कुछ छूट प्रदान की गई है। जैसे –
- ओबीसी वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष है।
- एससी और एसटी वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष है।
इंडियन आर्मी भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया(Application Process for Indian Army Bharti 2022):
जो इच्छुक उम्मीदवार इंडियन आर्मी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करना चाहता है उन्हे –
- सबसे पहले उम्मीदवार इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट https://indianarmy.nic.in पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने एक होम पेज खुलेगा।
- इसमें आपको एप्लीकेशन फॉर्म या आवेदन फॉर्म दिखाई देगा।
- अब आपको आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना है।
- आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद उसमें पूछी गई सभी जानकारियों को सही सही भरें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछे गए सभी संबंधित दस्तावेजों को संलग्न करें।
- अब आवेदन फॉर्म और संबंधित दस्तावेजों को आवेदन करने की अंतिम तिथि से पहले सील बंद लिफाफे में रखकर कमांडेंट, ग्रेनेडियर्स रेजिमेंटल सेंटर, जबलपुर (एमपी) पिन – 482001’ के पते पर भेजना होगा।
- आपका इंडियन आर्मी भर्ती 2022 के लिए आवेदन हो जाएगा।
Note :- इंडियन आर्मी भर्ती 2022 से संबंधित और जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://indianarmy.nic.in पर आए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
Indian Army Bharti 2022 FAQS:
इंडियन आर्मी भर्ती 2022 में कुल कितने पदों की नियुक्ति की जानी है?
इंडियन आर्मी भर्ती 2022 में कुल 14 पदों की नियुक्ति की जानी है।
इंडियन आर्मी भर्ती 2022 के लिए आयु सीमा क्या है?
इंडियन आर्मी भर्ती 2022 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है। तथा आरक्षित वर्ग के लोगों को सरकार द्वारा आयु में कुछ छूट भी प्रदान की गई है।