Jan Dhan Yojana 2022 : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रधानमंत्री जनधन योजना को गरीबों के लिए कुछ हद तक वित्तीय सहायता करने के लिए बनाया गया है | इस योजना के अंतर्गत जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं वे इस योजना के अंतर्गत किसी भी बैंक में जाकर अपना जनधन खाता खुलवा सकते हैं | जनधन खाता को जीरो खाता भी कहा जाता है | प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत खुलवाए गए जनधन खाते से लोगों को डायरेक्टली बीमा, लोन और पेंशन प्रदान कर दी जाती है |
प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत गरीबों के लिए बैंक खाता खुलवाने के 6 महीने के बाद ₹5000 का लोन दिया जा सकता है, इस लोन की एक खासियत है इस पर आपको कोई भी ब्याज दर नहीं लगता है | मतलब कि इस लोन को लेने के बाद आपको 36 महीने की अवधि के अंतर्गत इस लोन को चुकाना होगा पर इस लोन पर आपको बिल्कुल भी ब्याज नहीं लगेगा | प्रधानमंत्री जन धन योजना से संबंधित पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को नीचे तक पूरा पढ़ें | इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे प्रधानमंत्री जनधन योजना 2022 के अंतर्गत अपना बैंक खाता खुलवा सकते हैं और कौन कौन से दस्तावेज लगेंगे आपको खाता खुलवाने में यह सभी जानकारियों के लिए इस आर्टिकल को ध्यान से पूरा जरूर पढ़ें |
Table of Contents
Jan Dhan Yojana 2022 – Overview :
योजना का नाम | Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana 2022 |
Short Form | PMJDY |
Launch Date | 28th August 2014 |
Launched By | PM Narendra Modi |
उद्देश्य | देश के हर नागरिक के पास बेंक खाता हो |
आधिकारिक वेबसाईट | pmjdy.gov.in |
विभाग | Ministry of Finance |
लाभार्थी | भारतीय नागरिक |
योजना स्टैटस | अभी चालू है |
आवेदन मोड | Online / Offline |
Join Our Official Telegram Group | Click Here |
Jan Dhan Yojana 2022 – Important Documents :
- राशन कार्ड
- पहचान पत्र
- पैन कार्ड
- स्थायी / अस्थायी पता प्रमाण जैसे बिजली का बिल,
- पानी का बिल या गैस कनेक्शन का बिल आदि।
- आधार कार्ड
- किसी सरकारी संस्थान द्वारा प्रमाणित आईडी प्रूफ
Jan Dhan Yojana 2022 Elegiblity :
- प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत अकाउंट ओपन करवाने के लिए उम्मीदवार की नागरिकता भारतीय होना आवश्यक है |
- भारतीय राष्ट्रीयता प्रमाण पत्र अगर उम्मीदवार के पास नहीं है तो भी वह योजना के अंतर्गत अकाउंट ओपन करवा सकता है हालांकि बैंक पहले उसके बारे में जांच पड़ताल करेगी और फिर उसे कम जोखिम वाली लिस्ट में दर्ज कर कर अकाउंट ओपन करने के लिए डन कर देगी |
- अकाउंट ओपन करवाने के लिए उम्मीदवार की आयु 10 वर्ष से अधिक होना आवश्यक है |
Jan Dhan Yojana 2022 Benefits :
प्रधानमंत्री जन धन योजना के माध्यम से उम्मीदवार खाता खोलने के 6 महीने बाद खाताधारक ₹5000 तक का लोन ले सकता है | इस लोन का फायदा यह है कि आपको इसके लिए कोई भी ब्याज देने की आवश्यकता नहीं होती है मतलब की यह लोन जीरो इंटरेस्ट रेट पर प्रदान किया जाता है | हालांकि ₹5000 कोई बड़ी राशि नहीं होती पर गरीबों के लिए यह राशि एक उपहार की तरह या फिर कह सकते हैं कि जरूरत के समय में काफी उपयोगी साबित होती है | प्रधानमंत्री जनधन योजना के द्वारा प्रदान किए गए लोन को खाताधारक 36 महीने की अवधि में कभी भी चुका सकता है | यदि खाताधारक या उधारकरता लोन को जल्द से जल्द चुका देता है तो उसको अगली बार जो लोन दिया जाएगा उसकी राशि को भी बढ़ाने की संभावनाएं होती हैं |
How To Check Application Status Of Jan Dhan Yojana 2022 ?
प्रधानमंत्री जनधन योजना 2022 आवेदन प्रक्रिया का स्टेटस चेक करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें :
- सबसे पहले तो आवेदक को प्रधानमंत्री जनधन योजना 2022 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज पर ही योजना से संबंधित लिंक दिख जाएगी उस पर क्लिक कर दें |
- अब आपके सामने प्रधानमंत्री जन धन योजना की लिस्ट स्टेट वाइज ओपन हो जाएगी, अपने राज्य के ऑप्शन पर क्लिक कर दें |
- अब आपको अपना जिला का चुनाव करना है |
- इसके बाद अपने क्षेत्र का चुनाव करें और अब आपके सामने आपके क्षेत्र कि प्रधानमंत्री जनधन योजना 2022 के आवेदकों की सूची आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी |
Jan Dhan Yojana 2022 Helpline Numbers :
राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर | 1800 180 1111 |
जनधन टोल फ्री | 1800-110011 |
Jan Dhan Yojana 2022 :
खाता संख्या के आधार पर कब मिलेगा आपको पैसा :
खाता संख्या आखरी अंक | पैसा आने की तारीख |
0 और 1 | 4 मई 2020 |
2 और 3 | 5 मई 2020 |
4 और 5 | 6 मई 2020 |
6 और 7 | 8 मई 2020 |
8 और 9 | 11 मई 2020 |
NOTE – प्रधानमंत्री जनधन योजना से संबंधित पूरी जानकारी को इस आर्टिकल में प्रदान करने की कोशिश की गई है पर क्योंकि समय-समय पर योजनाएं अपडेट की जाती है इसलिए कोई भी जानकारी जो कि प्रधानमंत्री जनधन योजना 2022 से नहीं मिलती है उसके लिए uietkanpur.com को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाएगा इसलिए प्रधानमंत्री जनधन योजना 2022 के बारे में पूरी जानकारी के लिए प्रधानमंत्री जनधन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक करें |
Jan Dhan Yojana 2022 – FAQS :
प्रधानमंत्री जनधन योजना 2022 की सूची को चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?
pmjdy.gov.in
प्रधानमंत्री जनधन योजना 2022 के अंतर्गत खाता खुलवाने हेतु कौन कौन से दस्तावेज लगेंगे ?
राशन कार्ड
पहचान पत्र
पैन कार्ड
स्थायी / अस्थायी पता प्रमाण जैसे बिजली का बिल,
पानी का बिल या गैस कनेक्शन का बिल आदि।
आधार कार्ड
किसी सरकारी संस्थान द्वारा प्रमाणित आईडी प्रूफ