Jan Dhan Yojana 2022: हमारे देश के प्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जनधन योजना की घोषणा 15 अगस्त 2014 स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर की गई थी। और इस योजना की शुरुआत 28 अगस्त 2014 को की गई थी। प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत देश के आर्थिक रूप से गरीब एवं पिछड़े वर्ग के बैंकों में, पोस्ट ऑफिस में खाते जीरो बैलेंस पर खोले जा रहे हैं। तथा इन बैंक खातों को उनके आधार कार्ड से लिंक कराया जाएगा। प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत खाता खोलने वाले लोगों को 6 महीने बाद ₹5000 की ओवरड्राफ्ट ऋण की सुविधा, रुपे डेबिट कार्ड और रुपे किसान कार्ड में ₹1लाख दुर्घटना बीमा कवर के रूप में प्रदान किया जाएगा।
केंद्र सरकार द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत अब तक 42.37 करोड़ लोगों के बचत खाते खोले जा चुके हैं। इस योजना का लाभार्थी प्रत्येक भारतीय नागरिक है। प्रधानमंत्री जनधन योजना की वजह से ही देश के दूरस्थ क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं पहुंच पाई हैं। तथा इसका लाभ करोड़ों लोगों को मिल पाया है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के द्वारा समाज के ऐसे वर्ग तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाई गई जो अब तक इन सुविधाओं से वंचित थे।
प्रधानमंत्री जनधन योजना एक ऐसी योजना थी जिसमें बैंक के अधिकारियों ने गांव गांव जाकर कैंप लगाकर लोगों के खाते खोले तथा उन्हें बैंकिंग सुविधाओं के बारे में जागरूक कराया। तथा इन जनधन खातों को आधार कार्ड से लिंक करा कर उस पर ₹2000 से ₹10000 तक की ओवरड्राफ्ट की सुविधा बिना किसी गारंटी के दी गई।
Table of Contents
Jan Dhan Yojana 2022 – Overview
योजना का नाम | Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana 2022 |
Short Form | PMJDY |
Launch Date | 28th August 2014 |
Launched By | PM Narendra Modi |
उद्देश्य | देश के हर नागरिक के पास बेंक खाता हो |
आधिकारिक वेबसाईट | pmjdy.gov.in |
विभाग | Ministry of Finance |
लाभार्थी | भारतीय नागरिक |
योजना स्टैटस | अभी चालू है |
आवेदन मोड | Online / Offline |
Join Our Official Telegram Group | Click Here |
प्रधानमंत्री जनधन योजना का मुख्य उद्देश्य :- (The Main Objective of Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana)
Jan Dhan Yojana 2022: केंद्र सरकार द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत बैंक अकाउंट खुलवाने का मुख्य उद्देश्य समाज के निचले वर्ग के लोगों को बैंकिंग दायरे में लाना है। तथा उन्हें बैंकिंग की मूलभूत सुविधाओं से अवगत कराना है। इसके अलावा छोटे-छोटे ऋण प्रदान करके आर्थिक रूप से मजबूत तथा आत्मनिर्भर बनाना है। जन धन योजना के माध्यम से लोगों को बीमा आदि की सुविधा के बारे मे जानकारी प्रदान करना है।
प्रधानमंत्री जन धन योजना अभियान सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया गया जिसमें बढ़-चढ़कर लोग शामिल हुए। इस योजना में बैंक के अधिकारियों द्वारा गांव गांव जाकर कैंप लगाकर लोगों के खाते जीरो बैलेंस पर खोले गए। जन धन योजना का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक परिवारों को बैंकिंग सुविधा से जोड़ कर उनका बैंक खाता खुलवाना, उन्हें ऋण प्रदान करना, पेंशन, बीमा आदि की सुविधा प्रदान करना है।
जन धन योजना के लिए पात्रता (Eligibility for Jan Dhan Yojana)
Jan Dhan Yojana 2022: केंद्र सरकार द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री जन धन योजना का पात्र होने के लिए आपको कुछ साधारण से मानदंडों का पालन करना अनिवार्य है जो कि इस प्रकार है –
- प्रधानमंत्री जनधन योजना का पात्र होने के लिए सबसे महत्वपूर्ण और जरूरी मानदंड यह है कि आप एक भारतीय नागरिक हो। मतलब केवल भारतीय नागरिक ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- प्रधान प्रधान मंत्री जन धन योजना के आवेदन हेतु उम्मीदवारों की उम्र 10 से 59 वर्ष निर्धारित की गई है।
- 10 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों के खाते उनके अभिभावक के साथ खोले जाएंगे।
- यदि आपके पास कोई भी वैद्य पहचान पत्र नहीं है तो आपका केवल जीरो बैलेंस खाता ही खुल पाएगा। इसमें आपको ऋण आदि की सुविधा नहीं दी जाएगी।
जनधन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents required for Jan Dhan Yojana)
Jan Dhan Yojana 2022: यदि आप भी प्रधानमंत्री जनधन योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी जो कि इस प्रकार है –
- आधार कार्ड
- मोबाईल नम्बर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पहचान पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- पैन कार्ड
पीएम जन धन योजना खाता कैसे खुलवाएं ?(How to open PM Jan Dhan Yojana Account?)
Jan Dhan Yojana 2022: जिन व्यक्तियों के अब तक किसी भी बैंक में खाते नहीं है, और वह अपना बैंक खाता खुलवाना चाहते हैं तो जनधन योजना खाता खुलवाना बहुत ही आसान है। जनधन योजना खाता के लिए आप किसी भी पास की बैंक शाखा या बैंक ग्राहक सेवा केंद्र में जाकर बड़ी ही आसानी से खाता खुलवा सकते हैं। यह खाता जीरो बैलेंस पर खोला जाएगा यदि आपके पास इस खाते में डालने के लिए पैसे नहीं है है तब भी यह खाता बेहद आसानी से खुल जाएगा। क्योंकि यह खाता जीरो बैलेंस खाता है।
तो आपको इसमें किसी भी तरह की कोई भी राशि डालने की जरूरत नहीं है। जन धन बैंक खाता खुल पाने के लिए अपने पास के बैंक ग्राहक सेवा केंद्र या बैंक शाखा में जाए वहां आपको एक पन्ने का आवेदन फॉर्म दिया जाएगा। उस पत्र में पूछी गई सभी जानकारियां आपको सही-सही भरनी है। और इसके बाद संबंधित दस्तावेज कैसे पहचान पत्र और निवास प्रमाण पत्र लगाकर बैंक अधिकारियों को जमा कर देना है। बैंक अधिकारियों द्वारा इस पत्र की जांच करके आपका खाता खोल दिया जाएगा और इसकी पासबुक आपको कुछ दिनों के अंदर मिल जाएगी।
जन धन योजना 2022 की आवेदन स्थिति (Status) कैसे देखें?(How to Check Application Status of Jan Dhan Yojana 2022?)
Jan Dhan Yojana 2022: केंद्र सरकार द्वारा आयोजित पीएम जन धन योजना 2022 की आवेदन प्रक्रिया को देखने के लिए नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स फॉलो करें –
- आवेदन स्टेटस देखने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को जनधन की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjdy.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- इस होम पेज पर आपके सामने प्रधानमंत्री जन धन योजना की लिस्ट राज्य के अनुसार खुल जाएगी।
- अब अपने राज्य के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद उस राज्य के अंतर्गत सभी जिलों के नाम खुल जाएंगे।
- अब अपने जिले का चुनाव करें।
- इसके बाद अपने क्षेत्र का चुनाव करें।
- चित्र का चुनाव करने के बाद आपके सामने प्रधानमंत्री जन धन योजना 2022 के आवेदकों की सूची खुल जाएगी।
- अब इस सूची में आप अपना नाम देख सकते हैं।
Note :- जन धन योजना से संबंधित और अधिक जानकारी के लिए इसकी अधिकारिक वेबसाइट https://pmjdy.gov.in की जांच करें।
Jan Dhan Yojana 2022 FAQs
Jan Dhan Yojana के लिए आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
Jan Dhan Yojana के आवेदन हेतु आपकी आयु सीमा 10 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।