MP Board Result 2022: एमपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए एक खुशखबरी, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षा के परिणाम कभी भी घोषित किए जा सकते हैं। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होगा।
इसलिए उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वह इसकी अधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहे, क्योंकि बोर्ड रिजल्ट 2022 कभी भी आ सकता है।
हाल ही में मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं (आर्ट, साइंस, कॉमर्स) की परीक्षाएं 17 फरवरी 2022 से 12 मार्च 2022 तक सफलतापूर्वक संपन्न की गई थी। विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। अब 10वीं और 12वीं के सभी छात्र छात्राएं अपने परीक्षा परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
हम आपको बता दें कि संगठन द्वारा मूल्यांकन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। अब मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेब पोर्टल पर किसी भी समय ऑनलाइन मोड से अप्रैल 2022 के महीने में परीक्षा परिणाम की घोषणा करेगा।
Table of Contents
MP Board Result 2022 – Overview
कंडक्टिंग बॉडी | मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड |
परीक्षा का नाम | MP Board Result |
सत्र | 2022-23 |
परीक्षा तिथियां | फरवरी 2022 |
कुल छात्र | 18 लाख+ |
पासिंग मार्क्स थ्योरी | 33% |
स्थिति | MP Board Result |
प्रैक्टिकल पासिंग मार्क्स | 20 अंक |
एमपी बोर्ड 10 वीं का परिणाम 2022 दिनांक | अप्रैल, 19 2022 – (विलंबित) |
पिछला एमपी बोर्ड पास प्रतिशत | 100% |
पोस्ट का प्रकार | सरकारी परिणाम |
एमपीबीएसई परिणाम पोर्टल | Mpresults.nic.in या mpbse.nic.in |
एमपी बोर्ड 10th/12th रिज़ल्ट 2022 डेट और टाइम (MP Board Result 2022 Date & Time)
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा आयोजित एमपी बोर्ड 10th /12th परीक्षा में लगभग 18 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी।
अब सभी को अपने एमपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार है। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा अब तक रिजल्ट की दिनांक और समय की घोषणा नहीं की गई है। परंतु रिपोर्टों के अनुसार एमपी बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकता है। जानकारी के अनुसार बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का मूल्यांकन समाप्त हो चुका है इसलिए हम उम्मीद कर रहें हैं कि एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अप्रैल 2022 में ऑनलाइन मोड द्वारा आधिकारिक पोर्टल www.mpbse.nic.in पर घोषित किया जा सकता है।
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें? (How to check MP Board Result)
जिन लोगों ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी। और वह अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उनको हम बता दें कि रिजल्ट एमपी बोर्ड द्वारा आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। यदि आप भी अपना रिजल्ट ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए कुछ साधारण से स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं जो कि इस प्रकार है –
- एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट के लिए सबसे पहले छात्र छात्राओं को इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in या https://mpresults.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद एमपी बोर्ड की वेबसाईट का होम पेज खुल जाएगा।
- अब होम पेज पर एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट की लिंक खोजें।
- लिंक मिलने के बाद अब जिस भी कक्षा का बोर्ड रिजल्ट देखना चाहते हैं उस पर क्लिक करें।
- जैसे कि अगर आप कक्षा 10वीं का बोर्ड रिजल्ट देखना चाहते हैं तो उसकी लिंक पर क्लिक करें।
- और अगर आप कक्षा 12वीं का बोर्ड रिजल्ट देखना चाहते हैं तो उसकी लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करने के बाद अब आपको अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालनी है।
- अब सबमिट की बटन पर क्लिक करें।
- सबमिट की बटन पर क्लिक करने के बाद आपका रिजल्ट आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर पीडीएफ के रुप में आ जाएगा।
- आप इसको डाउनलोड कर ले।
- डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंट आउट निकलवा कर रख ले।
नोट :- मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अधिकारी पोर्टल पर कभी भी जारी किया जा सकता है, इसलिए विद्यार्थियों से अनुरोध है कि एमपी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in की जांच करते रहे।
MP Board Result 2022 – FAQS
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2022 कब घोषित किया जाएगा?
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2022 जानकारी के अनुसार अप्रैल 2022 के अंत तक घोषित किया जा सकता है।
एमपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें ?
10वीं और 12वीं के छात्र छात्राएं अपना एमपी बोर्ड रिजल्ट अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।