MP Free Laptop Yojana 2022: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सभी छात्रों को सहायता राशि एवं सम्मान राशि देते हुए सरकार एक योजना चलाती है जिसका नाम मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना है इस योजना के अंतर्गत सभी छात्रों को फ्री में लैपटॉप प्रदान किए जाते हैं। सभी छात्रों को बता दें कि यह घड़ी आ चुकी है जिसमें छात्रों को लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे |
जिसमें हम आपको बता दें कि 29 अप्रैल 2022 को कक्षा दसवीं एवं बारहवीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है जिसके बाद 12वीं कक्षा में जिन भी छात्रों को 75% से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं उन सभी को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ₹25000 की राशि या फिर वे चाहे तो लैपटॉप भी ले सकते हैं।
Table of Contents
MP Free Laptop Yojana 2022 – Overview
योजना का नाम | मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022 |
शुरू की गई | मुख्य मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान |
अंतर्गत | मध्य प्रदेश सरकार |
योजना का लाभ | फ्री लैपटॉप शिक्षा हेतु प्रदान करना |
आवेदन करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के छात्र |
वर्ष | 2022 |
ऑफिसियल वेबसाइट | shikshaportal.mp.gov.in |
MP Free Laptop Yojana 2022 – Full Details
MP Free Laptop Yojana 2022: सरकार द्वारा यह योजना राज्य स्तर पर चलाई जाती है जिसके लिए मध्यप्रदेश राज्य के समस्त विद्यार्थी जिन्होंने 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं एवं अध्ययन थे उन सभी को फ्री में लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे। पहले इस योजना को मध्य प्रदेश राज्य में 85% अंक पर चलाया जाता था लेकिन मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह की सरकार आई है जब से यह प्रतिशत अंक घटाकर 75% कर दिए गए हैं जिससे सभी छात्रों को लाभ मिल रहा है|
जो भी छात्र अच्छे से पढ़ाई करते हैं एवं 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करते हैं उन सभी को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा फ्री में लैपटॉप वितरित किए जाते हैं अगर आपने भी यह 12वीं कक्षा पास की है एवं 75% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं तो आपको भी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा फ्री में लैपटॉप प्रदान किया जाएगा जिसके लिए आप हमारे इस पेज के जरिए आवेदन की प्रक्रिया एवं उसकी पात्रता की जानकारी ले पाएंगे इसलिए हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
फ्री लैपटॉप योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (Important Documents for MP free Laptop yojana)
1.कक्षा 12वीं की अंकसूची
2.आधार कार्ड
3.आय प्रमाण पत्र
4.जाति प्रमाण पत्र
5.निवास प्रमाण पत्र
6.पासपोर्ट साइज फोटो
7.बैंक पासबुक इत्यादि
मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना 2022 के उद्देश्य (Purpose of MP Free Laptop Yojana 2022):
MP Free Laptop Yojana 2022: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा योजना मध्य प्रदेश के पिछड़े वर्गों के छात्रों के लिए चलाई जाती है जिससे छात्रों को सम्मान के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने के अवसर भी दिए जा सके इस योजना के अंतर्गत सरकारों ने लैपटॉप प्रदान करती है जिसके तहत छात्र लैपटॉप के जरिए नए रोजगार के अवसर एवं नई-नई डिजिटल चीजें सीख सकते हैं। इसी उद्देश्य को मध्य नजर रखते हुए सरकार प्रतिवर्ष लाखों विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण करती है जिससे छात्र इसके लाभ ले पाते हैं।
मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना की पात्रता (MP Free Laptop Yojana 2022 – Eligibility)
- छात्र मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- छात्र 12वीं कक्षा में अध्ययनरत होना चाहिए तभी वे इस योजना के लिए पात्र होंगे।
- छात्र 12वीं कक्षा में 75% अंकों से अधिक में उत्तीर्ण होना चाहिए।
- छात्र के पालक की वार्षिक आय ₹60000 से अधिक ना हो।
- जनरल कैटेगरी के छात्रों हेतु 85% अंक रखे गए हैं।
मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना के लाभ (MP Free Laptop Yojana 2022 – Benefits)
- मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप वितरण योजना के तहत छात्र ₹25000 की राशि या लैपटॉप ले सकते हैं।
- राज्य सरकार द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र एवं सम्मान दिया जाता है।
- छात्रों को सभी विद्यार्थियों के सामने सम्मानित भी किया जाता है जो कि जिला कलेक्टर द्वारा किया जाता है।
- प्राप्त हुए लैपटॉप के जरिए छात्र रोजगार के नए अवसर एवं अपने कौशल का विकास कर सकते हैं।
- लैपटॉप के जरिए छात्र आमदनी के नए अवसर भी बना सकता है।
मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to apply for MP Free Laptop Yojana)
इस योजना में आवेदन करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित हुए नए पेज पर शिक्षा पोर्टल के विकल्प पर क्लिक करें।
- नया पेज प्रदर्शित होगा जिसमें मेरीटियस स्टूडेंट के विकल्प पर क्लिक करें।
- लॉगइन पेज प्रदर्शित हो जाएगा जिसमें छात्र अपने रोल नंबर एवं जन्म तिथि को दर्ज कर सकता है।
- आवेदन पेज खुल जाएगा जिसमें आप अपनी समस्त जानकारी एवं खाता विवरण दर्ज करें।
- अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर दें जिससे आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
MP Free Laptop Yojana 2022 – FAQs
मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना के लिए आवेदन हेतु आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
अगर आप भी मध्यप्रदेश फ्री लैपटॉप योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो उसकी वेबसाइट यह है
educationportal.mp.gov.in
लैपटॉप योजना किस राज्य द्वारा लागू की गई है?
फ्री लैपटॉप योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जिसके तहत छात्रों को 75% से अधिक अंक प्राप्त करने पर लैपटॉप प्रदान किया जाता है।