Patwari Bharti : एमपी व्यापम व्यावसायिक परीक्षा मंडल (एमपीपीईबी व्यापम) राज्य भर में रिक्तियों को भरने के लिए पटवारी के पद के लिए हर साल मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती आयोजित करता है। तो जो एक बार एमपी पटवारी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने का लाभ उठा सकते हैं। एमपी पटवारी भर्ती 2022 के आवेदन हेतु उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच में चाहिए नहीं तो वह इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे।
इसके साथ-साथ उम्मीदवारों के पास स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होना भी अनिवार्य है, फिर वह चाहे किसी भी विषय में क्यों ना हो। केवल ग्रेजुएट उम्मीदवार ही एमपी पटवारी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने के योग्य है। एमपी पटवारी भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों का चयन एक लिखित परीक्षा के द्वारा किया जाएगा।
Table of Contents
Patwari Bharti 2022 Overview :
नौकरी का नाम | Madhya Pradesh Patwari |
विभाग | मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (एमपीपीईबी) |
रिक्त पदों की संख्या | 4000 |
आयु सीमा | 18-40 |
शैक्षिक योग्यता | 12वीं पास |
आवेदन की अंतिम तिथि | अगस्त-सितंबर 2022 के बीच |
आधिकारिक वेबसाइट | peb.mponline.gov.in |
पटवारी भर्ती 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज (Patwari Bharti 2022 – Important Documents)
एमपी पटवारी के आवेदन हेतु उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के साथ में उनके दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी जैसे –
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र (जैसे पासपोर्ट, वोटर आईडी, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
- पैन कार्ड
- मोबाईल नम्बर
- बैंक अकाउंट नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
Patwari Bharti 2022 Full Details
एमपी व्यापम व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड हर साल राज्य के विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन करता है इस साल 2022 में भी एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा आयोजित की जानी है परंतु इसकी तारीख अभी तक एमपी व्यापम द्वारा तय नहीं की गई है। एमपी पटवारी भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया की घोषणा की जानी बाकी है क्योंकि इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन एक लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाता है तो उम्मीदवारों को एमपी पटवारी की लिखित परीक्षा के लिए सभी विषयों जैसे सामान्य ज्ञान, मात्रात्मक योग्यता, कंप्यूटर योग्यता नाम के पांच खंडों का पूर्णता ज्ञान होना जरूरी है, जो कुल 100 अंकों का होता है |
एमपी पटवारी परीक्षा 2022 का समय 2 घंटे है और यह परीक्षा हिंदी और इंग्लिश दोनों माध्यम में आयोजित की जाएगी ताकि उम्मीदवारों को परीक्षा देने में कोई परेशानी ना हो। एमपी पटवारी भर्ती 2022 की परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जानी है इसलिए जो उम्मीदवार इस भर्ती के आवेदन के इच्छुक हैं वह बड़ी आसानी से एमपी व्यापम की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से पटवारी भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पटवारी भर्ती 2022 के लिए पात्रता (Patwari Bharti 2022 – Eligibility Criteria)
एमपी पटवारी भर्ती 2022 के आवेदन के पात्र हेतु उम्मीदवारों को निर्धारित पात्रता मानदंडों का पालन करना अनिवार्य है। आवेदन पत्र भरने और बाद के किसी भी चरण में अस्वीकृति से बचने के लिए आवेदकों को पात्रता मानदंड से गुजरना होगा। एमपी पटवारी भर्ती 2022 के लिए निर्धारित पात्रता है कुछ इस प्रकार से है –
- शैक्षणिक योग्यता :- उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / बोर्ड से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। तभी वह पटवारी भर्ती 2022 के पात्र होंगे। इसके अलावा एमपी पटवारी के पद के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों के पास सीपीसीटी स्कोरकार्ड और हिंदी टाइपिंग होनी चाहिए।
- आयु सीमा :- एमपी पटवारी भर्ती 2022 का पात्र होने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। केवल निर्धारित आयु के उम्मीदवार ही पटवारी भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकेंगे।
- आयु सीमा में छूट :- एमपी पटवारी के लिए निर्धारित आयु के अलावा अन्य आरक्षण वर्ग के लोगों को आयु में को छूट प्रदान की गई है जैसे –
- एससी एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 5 साल की छूट प्रदान की गई है।
- ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 3 साल की छूट दी गई है।
- पीडब्ल्यूडी (विकलांग व्यक्तियों) उम्मीदवारों को आयु में 5 साल की छूट दी गई है।
- राष्ट्रीयता :- उम्मीदवारों को भारतीय नागरिक होना चाहिए। तथा एमपी पटवारी भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
पटवारी भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया (Patwari Bharti 2022 – Application Process)
Patwari Bharti 2022 के ऑनलाइन आवेदन हेतु उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –
- सबसे पहले उम्मीदवार एमपी व्यापम व्यवसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट http://peb.mp.gov.in/ पर जाएं।
- वेबसाइट पर जाते ही आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- इस होम पेज पर नागरिक सेवा (Citizen Services Tab) टैब खोजें जहां पर 2022 के आवेदन हेतु लिंक सक्रिय (Activate) हो जाएगी।
- इसके बाद व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (PEB) के विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद आपको परीक्षा की एक ड्रॉपडाउन सूची दिखाई देगी।
- इस ड्रॉपडाउन सूची में एमपी पटवारी परीक्षा के विकल्प पर क्लिक करें।
- एक वैध ईमेल, पते और फोन नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद आप का रजिस्ट्रेशन नंबर आपके द्वारा दिए गए ईमेल पर भेज दिया जाएगा।
- अब इस रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से एमपी पटवारी परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करें।
- आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारियां सही ढंग से भरें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आप आवेदन शुल्क और शुल्क रसीद का प्रिंट आउट निकलवा कर अपने पास रखें।
- शुल्क का भुगतान करने के बाद सबमिट की बटन पर क्लिक करें।
- आपका एमपी पटवारी भर्ती 2022 के लिए आवेदन हो गया है।
- आप चाहे तो आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकलवा कर अपने पास रख सकते हैं।
NOTE:- यदि उम्मीदवार के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं हैं, तो वे अपने चयन के दो साल के भीतर उन्हें जमा कर सकते हैं।
Patwari Bharti 2022 – FAQS
Q1. Patwari Bharti 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
Ans. एमपी पटवारी भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है केवल ग्रेजुएट उम्मीदवार ही इस भर्ती के पात्र हैं।
Q2. Patwari Bharti 2022 के लिए आयु सीमा क्या है?
Ans. एमपी पटवारी भर्ती 2022 के लिए आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
Me graduate hu mujhe yeh jop karna