MP TET Application Form : मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2020 के अनुक्रम में मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग एवं मध्यप्रदेश शासन, जनजातीय कार्य विभाग द्वारा प्राथमिक शिक्षक के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा – 2020 के संबंध में सूचना
MP TET Application Form
MP TET Application Form : प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा विज्ञापन क्र. 13/2019 20 के माध्यम से पूर्व में माह जनवरी-फरवरी 2020 में उक्त परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र भरवाए गए थे, जिसकी परीक्षा माह मार्च 2022 में प्रस्तावित है। मध्यप्रदेश शासन, जनजातीय कार्य विभाग से प्राप्त प्रस्ताव अनुसार उनके विभाग के रिक्त प्राथमिक शिक्षक के पदों हेतु भी पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाना है, जिसके परिप्रेक्ष्य में मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षक के लिए पात्रता परीक्षा 2020 के अनुक्रम में दोनों विभागों मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग एवं मध्यप्रदेश शासन, जनजातीय कार्य विभाग हेतु प्राथमिक शिक्षक के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा-2020 के लिए केवल नवीन आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन पत्र पी.ई.बी. की आधिकारिक वेबसाइट www.peb.mponline.gov.in के माध्यम से दिनांक 14.12.2021 से 28.12.2021 तक आमंत्रित किये जायेंगे। इस अवधि में भरे गए ऑनलाइन आवेदन पत्रों में संशोधन दिनांक 02.01.2022 तक किया जा सकता है। प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2020 हेतु पूर्व में माह जनवरी-फरवरी 2020 में आवेदित अभ्यर्थियों को पुनः आवेदन भरने की आवश्यकता नहीं है। पूर्व में भरे गये एवं नवीन भरे जाने वाले आवेदन पत्र दोनों विभागों के पदों हेतु मान्य होंगे।
राज्य का नाम | मध्य प्रदेश |
सरकार | मध्य प्रदेश सरकार |
पोस्ट/परीक्षा का नाम | प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा [MP TET] |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 14/12/21 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 28/12/21 |
परीक्षा दिनांक | 05 मार्च 2022 |
आधिकारिक वेबसाइट | www.peb.mp.gov.in |
होम पेज | uietkanpur.com |
Madhya Pradesh Teacher Eligibility Test [MP TET] में अर्हताकारी अंक प्राप्त करने मात्र से किसी पद विशेष पर भर्ती का दावा नहीं किया जा सकेगा, क्योंकि प्राथमिक शिक्षक के पद पर नियुक्ति की विभिन्न पात्रता शर्तों में से यह परीक्षा सिर्फ एक शर्त को ही पूर्ति करेगा। परीक्षा के संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी एवं परीक्षा तिथि हेतु नियम पुस्तिका दिनांक 02.12.2021 को पी.ई.बी. की वेबसाइट www.peb.mp.gov.in पर अपलोड की जायेगी।
POST OFFICE BHARTI 2021 MP Board Admit Card 2022
MP TET Eligibility Criteria 2021-22
मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा देने के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया रखा गया है यदि आप की उम्र कम से कम 18 वर्ष है तो आप इस परीक्षा के लिए पात्र हैं उम्र के साथ-साथ शैक्षणिक योग्यता भी निर्धारित की गई है। यह परीक्षा देने के लिए उम्मीदवार के पास बीएड डिग्री होना चाहिए और कम से कम 50% होना अनिवार्य है। बीटीसी प्रोग्राम पास होना जरूरी है।
आयु सीमा | 18 से 35 |
शैक्षणिक योग्यता | उम्मीदवार के पास न्यूनतम 50% के साथ बीएड डिग्री होनी चाहिए या बीटीसी कार्यक्रम आवश्यक है मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय के साथ बीएड/एसपीएल बीएड 50% के साथ इंटरमीडिएट शिक्षा |
MP TET Selection Process 2021-22
मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की चयन प्रक्रिया सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर होती है यदि आप प्राथमिक शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपको लिखित परीक्षा पास करनी होगी। प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 60% अंक हासिल करना होगा और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 50% अंक इस परीक्षा में हासिल करना होगा तब जाकर आप इस परीक्षा को पास कर पाएंगे।
श्रेणी | न्यूनतम प्रतिशत |
सामान्य श्रेणी | 60% |
SC/ST/OBC | 50% |
मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के दो पेपर लिए जाते हैं और उम्मीदवारों को ढाई घंटे का समय एक पेपर के लिए दिया जाता है परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है। यदि कोई उत्तर आपका गलत हो जाता है तो अंक नहीं काटा जाता है। (no negative marking)