Post Office Bharti 2022: भारतीय डाक विभाग के द्वारा प्रत्येक वर्ष भारत के अलग-अलग राज्यों में पोस्ट ऑफिस भर्ती 2022 के लिए हजारों पदों पर भर्तियां निकलती रहती है। उसी प्रकार से इस बार भी उत्तर प्रदेश राज्य में भारतीय डाक विभाग और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी पोस्ट ऑफिस भर्ती 2022 के लिए हजारों पदों पर अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह भर्ती मुख्य रूप से राज्य सरकार के अंतर्गत आती है इसलिए उत्तर प्रदेश राज्य के स्थाई निवासी महिला एवं पुरुष उम्मीदवार पोस्ट आफिस भर्ती 2022 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते हैं।
लेकिन आवेदन करने से पूर्व सभी उम्मीदवारों के लिए पोस्ट ऑफिस भर्ती 2022 के तहत संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए तो आज का लेख हम आप सभी के समक्ष ही लेकर आए हुए हैं इस लेख के माध्यम से हमने पोस्ट आफिस भर्ती 2022 की जानकारी प्रदान की हुई है जैसे कि पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए पात्रता मानदंड क्या होंगे? चयन प्रक्रिया क्या होगी? आवेदन प्रक्रिया क्या होगी? जैसी संपूर्ण जानकारी।
Table of Contents
Post Office Bharti 2022 – Overview
Article Name | Post Office Bharti | Post Office Recruitment |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए योग्यता | आवेदन करता को हाई स्कूल और इंटरमीडिएट या उसके समकक्ष पास होना चाहिए |
Job Location | India |
लाभार्थी | सभी बेरोजगार युवा |
पदों की संख्या | 38,926 |
Apply Online | Https://Indiapostgdsonline.Gov.In/ |
उम्मीदवार की राष्ट्रीयता | आवेदन कर्ता के लिए भारत का नागरिक होना अनिवार्य है |
पोस्ट आफिस भर्ती 2022 संपूर्ण जानकारी (Post Office Bharti 2022- Full Details)
पोस्ट आफिस भर्ती 2022 की चाह रखने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है आप सभी के लिए बता दें कि भारतीय डाक विभाग के द्वारा यूपी पोस्ट ऑफिस भर्ती 2022 के लिए कुल मिलाकर 39000 पदों पर अधिसूचना जारी कर दी गई है। पोस्ट ऑफिस भर्ती में पोस्ट ऑफिस स्टॉप, कार ड्राइवर, जनरल सेंट्रल सर्विस, ग्रेट मिनिस्टीरियल , सीनियर मैनेजर ,मेल मोटर सर्विस इन सभी पदों पर अधिसूचना जारी की गई है।
जो सभी उम्मीदवार पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए इच्छुक है और एक अच्छे स्तर की सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं वह सभी अंतिम तिथि से पहले यूपी पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस भर्ती मुख्य रूप से यूपी राज्य के शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने के लिए निकाली गई है इसलिए जो सभी उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं 12वीं पास है वह सभी पोस्ट आफिस भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पोस्ट आफिस भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria for Post Office Bharti 2022)
शैक्षणिक योग्यता:-
पोस्ट आफिस भर्ती 2022 का आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड शिक्षा 10वीं और 12वीं को पास करना अनिवार्य होगा। यह भर्ती मुख्य रूप से 10वीं और 12वीं मैं प्राप्त अंकों के आधार पर निकाली गई है यूपी पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए किसी भी उम्मीदवार को कोई भी लिखित परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं है।
आयु सीमा:-
पोस्ट आफिस भर्ती 2022 आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों की उम्र 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। सभी उम्मीदवारों को इस उम्र में छूट भी मिल जाती है। जैसे कि अन्य पिछड़ा वर्ग वाले उम्मीदवारों को 3 वर्ष तक की छूट मिलती है और अनुसूचित जाति जनजाति वाले उम्मीदवारों को 5 वर्ष तक की छूट मिलती है।
पोस्ट आफिस भर्ती 2022 चयन प्रक्रिया (Post Office Bharti 2022 – Selection process)
पोस्ट आफिस भर्ती 2022 में निकाले गए पदों को सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा चयन प्रक्रिया निर्धारित की गई है आइए जानते हैं कि वह चयन प्रक्रिया क्या क्या है:-
- आवेदन प्रक्रिया
- मेरिट सूची
- साक्षात्कार
- दस्तावेज सत्यापन
पोस्ट आफिस भर्ती 2022 वेतन विवरण (Post Office Bharti 2022 – Salary Details)
पोस्ट ऑफिस भर्ती में अपने पद को प्राप्त करने के पश्चात यूपी राज्य सरकार द्वारा सभी उम्मीदवारों के लिए नीचे दिया गया निम्नलिखित वेतन प्रदान किया जाता है:-
बीपीएम:
टीआरसीए स्लैब में 4 घंटे/स्तर 1 के लिए न्यूनतम टीआरसीए: रु.12,000/
टीआरसीए स्लैब में 5 घंटे/स्तर 2 के लिए न्यूनतम टीआरसीए: रु.14,500/-
एबीपीएम/डाक सेवक:
टीआरसीए स्लैब में 4 घंटे/स्तर 1 के लिए न्यूनतम टीआरसीए: 10,000/- रुपये
टीआरसीए स्लैब में 5 घंटे/स्तर 2 के लिए न्यूनतम टीआरसीए: 12,000/- रुपये
पोस्ट आफिस भर्ती 2022 का आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज (Important Documents for Post Office Bharti)
पोस्ट ऑफिस भर्ती का आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों के पास नीचे दिए गए निम्नलिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है:-
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट।
पोस्ट आफिस भर्ती आवेदन शुल्क विवरण (Post Office Bharti – Application Fee Details)
भारतीय डाक विभाग की तरफ से पोस्ट ऑफिस भर्ती 2022 का आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है और अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए और महिला उम्मीदवारों के लिए पोस्ट ऑफिस भर्ती का आवेदन करने के लिए कोई भी आवेदन शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।
पोस्ट आफिस भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें (How to Apply for Post Office Bharti 2022)
- सर्वप्रथम सभी उम्मीदवार भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाएं।
- तत्पश्चात सभी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन एक्शन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन संपूर्ण कर लेने के पश्चात आप सभी के सामने पोस्ट ऑफिस भर्ती का आवेदन फार्म प्रदर्शित हो जाएगा।
- आवेदन फार्म में पूछी गई समस्त जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़ते हुए पूरा भर दें।
- अब सभी उम्मीदवार आवेदन फार्म की फोटो कॉपी और दस्तावेजों को प्रिंटर की मदद से अपलोड करें।
- अपने बैंक खाते से आवेदन शुल्क का भुगतान करें और नीचे दिए गए कैप्चा कोड को भरकर सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार से इस लेख में प्रदान की हुई प्रक्रियाओं का पूर्ण रुप से पालन करने के पश्चात सभी उम्मीदवारों का पोस्ट ऑफिस भर्ती 2022 में आवेदन सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाएगा ।
Post Office Bharti 2022 – FAQs
Post Office Bharti आवेदन करने के पश्चात क्या लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी ?
पोस्ट ऑफिस भर्ती में चयन कक्षा 10वीं के अंकों के आधार पर किया जाएगा इसके लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।
Post Office Bharti का आवेदन करने के लिए आयु सीमा कितनी निर्धारित की गई है ?
पोस्ट आफिस भर्ती 2022 आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों की उम्र 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।