Post Office Bharti 2022: जैसा कि आप सब जानते हैं कि उत्तर प्रदेश राज्य में समय-समय पर सरकारी नौकरियां निकाली जाती रहती हैं और भारतीय डाक विभाग का उत्तर प्रदेश राज्य में निकाली गई नौकरियों के लिए अपना अलग ही महत्वपूर्ण सहयोग रहता है | हर वर्ष की तरह इस बार भी हमारे उत्तर प्रदेश राज्य में उत्तर प्रदेश डाक विभाग द्वारा बंपर भर्ती निकाली गई है और इस भर्ती में ग्रामीण डाक सेवक के शाखा पोस्ट मास्टर, सहायक शाखा पोस्ट मास्टर और डाक सेवक के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी तथा इस भर्ती के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य के हजारों शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक बेहतर रोजगार प्राप्त हो सकेगा |
हम आपको बता दें कि भारतीय डाक विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य में जल्द से जल्द पोस्ट ऑफिस की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा सकती है और तमाम खबरों के अनुसार आपको सूचित किया जाता है कि इस भर्ती के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य में लगभग 4264 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जा सकती है | पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए कक्षा 10वीं एवं 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं तथा आवेदन कर्ताओं की आयु विभाग द्वारा निर्धारित की जाएगी | पोस्ट ऑफिस भर्ती में आवेदन कर्ताओं का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा अर्थात उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा में उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं रहेगी और यदि आप पोस्ट ऑफिस भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख के प्रत्येक शब्द को ध्यानपूर्वक पढ़ें !
Table of Contents
पोस्ट आफिस भर्ती अवलोकन (Post Office Bharti – Overview)
1 | लेख विवरण | पोस्ट ऑफिस भर्ती 2022 |
2 | विभाग का नाम | भारतीय डाक विभाग |
3 | स्थान | उत्तर प्रदेश |
4 | रिक्त पदों के नाम | ग्रामीण डाक सेवक (शाखा पोस्ट मास्टर, सहायक शाखा पोस्ट मास्टर और डाक सेवक) |
5 | रिक्त पदों की संख्या | लगभग 4264 पद |
6 | कार्यक्षेत्र | उत्तर प्रदेश राज्य |
7 | नोटिफिकेशन दिनांक | जल्द ही अपडेट करेंगे |
8 | आवेदन दिनांक | जल्द ही अपडेट करेंगे |
9 | आयु सीमा | 18 वर्ष से 40 वर्ष |
10 | आवेदन प्रकार | ऑनलाइन |
11 | चयन प्रक्रिया | मेरिट लिस्ट के आधार पर |
12 | आधिकारिक वेबसाइट | https://www.indiapost.gov.in/ |
पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज (Important documents for Post Office Bharti)
- कक्षा 10वीं की अंकसूची
- कक्षा बारहवीं की अंकसूची
- आवेदन कर्ता की पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदन कर्ता के हस्ताक्षर एवं फिंगरप्रिंट
- आवेदन कर्ता का आधार कार्ड
- आवेदन कर्ता का पहचान पत्र
- आवेदन कर्ता का वैक्सीन सर्टिफिकेट
- आवेदन कर्ता का मोबाइल नंबर
- आवेदन कर्ता का मूल निवासी प्रमाण पत्र
- सामग्र आईडी
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आवेदन कर्ता का रोजगार पंजीयन आदि |
पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए आवश्यक जानकारी (Important information for Post Office Bharti)
- शैक्षणिक योग्यता :- पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए आवेदन कर्ताओं को कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12वीं की अंकसूची की आवश्यकता रहेगी तथा अनिवार्य रूप से आवेदन कर्ताओं को केवल 10वीं की अंकसूची प्रस्तुत करने की आवश्यकता है और आवेदन कर्ताओं का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा इसलिए उम्मीदवारों द्वारा बोर्ड परीक्षा में जितने अच्छे अंक अर्जित होंगे उम्मीदवारों को उसका उतना ही अधिक फायदा प्राप्त होगा और विभाग द्वारा क्षेत्र अनुसार मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी इस प्रकार आवेदन कर्ताओं को बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 40% अंकों के साथ उत्तीर्ण होने की आवश्यकता है |
- आयु सीमा :- पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए आवेदन कर्ताओं की आयु सीमा विभाग द्वारा निर्धारित की गई है जिसमें उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और आवेदन कर्ताओं की अधिकतम आयु 40 वर्ष विभाग द्वारा तय की गई है तथा आयु सीमा का मापन जुलाई 2022 के आधार पर किया जा सकता है |
- आवेदन शुल्क :-
क्र.सं. | श्रेणी | ऑनलाइन फॉर्म शुल्क |
1 | जनरल एवं अन्य पिछड़ा वर्ग | रु 100/- |
2 | अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति | शून्य : रु 0/- |
3 | ईडब्ल्यूएस | रु 100/- |
पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria for Post Office Bharti)
- पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए केवल उत्तर प्रदेश राज्य के उम्मीदवार पात्र हैं |
- पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश राज्य के शिक्षित महिला तथा पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं |
- पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए आवेदन कर्ताओं को उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है |
- पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए आवेदन कर्ताओं को पूर्णत: वैक्सीनेटेड होना आवश्यक है |
- पोस्ट ऑफिस भर्ती में आवेदन कर्ताओं की निर्धारित आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए |
- पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं एवं 12वीं पास होना चाहिए |
- पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों द्वारा संपूर्ण पात्रता मापदंड का पालन पूरी ईमानदारी से किया जाना चाहिए |
पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? (How to apply for Post Office Bharti)
- पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करना होगा |
- जब आप आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करते हैं आप हम पेज में प्रवेश कर जाएंगे |
- अब हम पेज पर आपको अप्लाई ऑनलाइन फॉर पोस्ट ऑफिस भर्ती के विकल्प का चयन करना होगा |
- जब अभ्यार्थी इस लिंक पर क्लिक करेंगे उन्हें नए पेज पर भेज दिया जाएगा |
- आवेदन कर्ताओं को नए पेज के रूप में ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त होगा |
- अब ऑनलाइन आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी स्टेप बाय स्टेप ध्यान पूर्वक भरें |
- इसके पश्चात अब आप मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन करेंगे |
- अब आपको अपने वर्ग अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा |
- इसके पश्चात अब आप ध्यान पूर्वक कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन या एंटर बटन पर क्लिक कर सकते हैं |
- अतः इस प्रकार आप पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते हैं और आप अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट अवश्य निकालें |
Post Office Bharti – FAQs
Post Office Bharti : पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन-सी है ?
Post Office Bharti : पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट निम्नलिखित है :- https://www.indiapost.gov.in/
Post Office Bharti : पोस्ट ऑफिस भर्ती में रिक्त पदों की संख्या कितनी है ?
Post Office Bharti : पोस्ट ऑफिस भर्ती में रिक्त पदों की संख्या लगभग 4264 है |
Post Office Bharti : पोस्ट ऑफिस भर्ती में रिक्त पदों के नाम क्या है ?
Post Office Bharti : पोस्ट ऑफिस भर्ती में रिक्त पदों के नाम निम्नानुसार है :- ग्रामीण डाक सेवक (शाखा पोस्ट मास्टर, सहायक शाखा पोस्ट मास्टर और डाक सेवक)