Railway Bharti 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा प्रतिवर्ष योग एवं इच्छुक उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती में चयन करने के लिए हजारों पदों पर भर्ती निकालती रहती है उसी प्रकार से इस वर्ष भी नार्थ ईस्टर्न रेलवे गोरखपुर में जूनियर एसोसिएट के पदों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। नार्थ ईस्टर्न रेलवे भर्ती मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है इसलिए इस रेलवे भर्ती के लिए हमारे देश के किसी भी राज्य से कोई भी महिला एवं पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
लेकिन आवेदन करने से पूर्व सभी उम्मीदवारों के लिए केंद्र सरकार द्वारा कुछ पात्रता मानदंड निर्धारित किए जाते हैं इन पात्रता मानदंडों को पूर्ण करके ही आप सभी अपने पद को सुनिश्चित कर सकते हैं तो आज इस लेख के जरिए हम नार्थ ईस्टर्न रेलवे भर्ती 2022 के तहत पूर्ण जानकारी लेकर आए हुए हैं जैसे कि रेलवे भर्ती 2022 में कितने पदों पर अधिसूचना जारी की गई है? पात्रता मानदंड क्या होंगे? चयन प्रक्रिया? आवेदन प्रक्रिया क्या होगी? जैसी समस्त जानकारी।
Table of Contents
रेलवे भर्ती 2022 संपूर्ण जानकारी (Railway Bharti 2022 – Full Detail)
रेलवे भर्ती 2022 का इंतजार करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है आप सभी के लिए बता दें कि नार्थ ईस्टर्न रेलवे गोरखपुर ने जूनियर टेक्निकल एसोसिएट मैं कुल मिलाकर 20 पदों पर अधिसूचना जारी की गई है। योग एवं इच्छुक उम्मीदवार नार्थ ईस्टर्न रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन संपूर्ण करा सकते हैं। आप सभी उम्मीदवारों के लिए बता दें नार्थ ईस्टर्न रेलवे के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जून 2022 से प्रारंभ कर दी गई है |
और आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार जूनियर एसोसिएट पदों के लिए कुल मिलाकर 20 पदों पर भर्ती की जाएगी जिसमें से सामान्य वर्ग के लिए 10 पद सुनिश्चित किए गए हैं, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 2 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 1 पद, ओबीसी वालों के लिए 6 पद और जो सभी उम्मीदवार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में शामिल है उन सभी के लिए 1 पद निकाला गया है।
रेलवे भर्ती 2022 अवलोकन (Railway Bharti 2022 – Overview)
परीक्षा का नाम | रेलवे भर्ती 2022 |
परीक्षा स्तर | राष्ट्रीय |
आवृत्ति | प्रत्येक वर्ष |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
संगठन का नाम | भारतीय रेल |
अनुमत समय | 90 मिनट |
भाषा | अंग्रेजी नहीं |
योग्यता | 12 वीं + बीई, डिप्लोमा, सिविल इंजीनियरिंग में बीएससी |
आयु सीमा | यूआर- 18 से 33 वर्ष, ओबीसी- 18 से 36 वर्ष, एससी एसटी- 18 से 38 वर्ष |
आधिकारिक वेबसाइट | indianrailways.gov.in |
रेलवे भर्ती के लिए पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria for Railway Bharti)
शैक्षणिक योग्यता:-
नार्थ ईस्टर्न रेलवे गोरखपुर जूनियर टेक्निकल एसोसिएट पद का आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय से 3 साल की डिग्री और 4 साल की बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है। यह शैक्षणिक योग्यता मुख्य रूप से रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से निर्धारित की गई है इसलिए इसमें आगे कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
आयु सीमा:-
रेलवे भर्ती 2022 का आवेदन करने वाली सभी उम्मीदवारों की उम्र 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि सभी उम्मीदवारों के लिए इस उम्र में छूट भी मिल जाती है जैसे कि ओबीसी वर्ग वाले उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष तक की छूट मिल जाती है और जो सभी उम्मीदवार अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग से आते हैं इन सभी उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाती है।
रेलवे भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया (Selection Process for Railway Bharti)
रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से निकाले गए पदों पर उम्मीदवारों का चयन गेट परसेंटाइल की परीक्षा का निर्धारण करने के बाद किया जाएगा। तत्पश्चात सभी उम्मीदवारों के लिए अनुभव और इंटरव्यू के आधार पर भी किया जाएगा। जो सभी उम्मीदवार चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वह सभी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
रेलवे भर्ती 2022 वेतन विवरण (Railway Bharti 2022- Salary Details)
नार्थ ईस्टर्न रेलवे मैं अपने पद को प्राप्त करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए केंद्र सरकार द्वारा वेतन प्रदान किया जाता है आइए जानते हैं कि किस उम्मीदवार के लिए कितना वेतन मिलता है:-
- z क्लास के लिए – 25000 रुपये
- y क्लास के लिए – 27000 रुपये
- x क्लास के लिए – 30000 रुपये
रेलवे भर्ती का आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज (Important Documents for Railway Bharti)
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाईल नम्बर
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (इसमें शामिल – 10वी, 12वी, ग्रैजुएशन, डिप्लोमा, बीएससी मार्कशीट)
- रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
रेलवे भर्ती आवेदन शुल्क विवरण(Railway Bharti – Application Fee Details)
- सामान्य और ओबीसी रु. – रु500/-
- एससी/एसटी रु. – 500/-
- VI / HI / OH रु. – ₹0
Note:- रेलवे भर्ती आवेदन शुल्क का भुगतान सभी उम्मीदवार अपने बैंक खाते से क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से कर सकते हैं।
रेलवे भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें (How to apply for Railway Bharti)
- गोरखपुर जूनियर एसोसिएट अधिक आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर जाना होगा।
- अब सभी उम्मीदवारों के सामने आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज प्रदर्शित हो जाएगा।
- उस होम पेज पर रजिस्ट्रेशन की लिंक को क्लिक करके रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक पूर्ण करें।
- अब आप सभी के सामने नार्थ ईस्टर्न रेलवे का आवेदन फार्म प्रदर्शित हो जाएगा।
- आवेदन फार्म में पूछे गए समझती जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़ते हुए पूरा भर दें।
- अब सभी उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान कर के नीचे दिए गए कैप्चा कोड को भरकर सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार से आप सभी उम्मीदवारों का नार्थ ईस्टर्न रेलवे भर्ती 2022 में आवेदन सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाएगा।
Railway Bharti 2022 – FAQs
गोरखपुर जूनियर एसोसिएट पदों का आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी निर्धारित की गई है?
ner.indianrailways.gov.in ।
नार्थ ईस्टर्न रेलवे भर्ती 2022 का आवेदन करने के लिए आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
रेलवे भर्ती 2022 का आवेदन करने वाली सभी उम्मीदवारों की उम्र 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है।
Very good