Ration Card List 2022 :राशन कार्ड को एक पहचान पत्र के रुप में भी प्रयोग किया जा सकता है। इसमें व्यक्ति तथा उसके पूरे परिवार का विवरण होता हैं, जिससे उनकी पहचान की जा सकती हैं। राशन कार्ड केवल घर के मुखिया के नाम पर ही बनाया जाता है। और अन्य सदस्यों की जानकारी इसके अन्तर्गत रहती है। राशन कार्ड प्रत्येक नागरिक के लिए बहुत ज़रूरी दस्तवेज है।
इसके द्वारा हमे सरकार द्वारा खाद्य पदार्थ बड़ी आसानी से बाजार से कम कीमत में प्राप्त होता हैं। एक व्यक्ति का नाम केवल एक ही राशन कार्ड में हो सकता है। तथा एक राज्य का राशन कार्ड किसी अन्य राज्य में मान्य नहीं रहता है। आप केवल अपने राज्य तक ही अपने राशन कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। राशन कार्ड व्यक्ति की आर्थिक स्थिति के आधार पर ही उन्हे प्रदान किया जाता हैं। अधिक आय वाले व्यक्ति राशन कार्ड का लाभ नही उठा सकते।
Table of Contents
Ration Card List 2022 – Overview
योजना का नाम | यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2022 |
राज्य सरकार | उत्तर प्रदेश सरकार |
विभाग का नाम | खाद्य और सुरक्षा विभाग |
लाभार्थी | राज्य के सभी गरीब वर्ग के लोगों को सस्ती दरों खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना |
राशन कार्ड सूची | नई सूची उपलब्ध है |
ऑफिसियल वेबसाइट | fcs.up.gov.in. or nfsa.up.gov.in. |
Ration Card List 2022 – Full Details
Ration Card List 2022: मूल रूप से राशन कार्ड को तीन भागों में बांटा गया है एपीएल, बीपीएल,एएवाय। एपीएल राशन कार्ड का उपयोग मध्यम वर्गीय परिवार के लोग कर सकते हैं। मतलब इसका उपयोग वह परिवार कर सकता है जो गरीबी रेखा के ऊपर अपना जीवन यापन करता है। बीपीएल राशन कार्ड का उपयोग गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवार के लोग कर सकते है। जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और वह अपना जीवन यापन गरीबी रेखा से नीचे करते हैं उनको बीपीएल राशन कार्ड प्रदान किया जाता है।
तथा एएवाय राशन कार्ड उन लोगों को प्रदान किया जाता है जिस की आर्थिक स्थिति बहुत ही ज्यादा कमजोर है जो अपना जीवन यापन करने में असमर्थ है। इसके अंतर्गत आने वाले लोग 1 महीने में 35 किलो तक का गेहूं प्राप्त कर सकते हैं।
राशन कार्ड सूची 2022 महत्वपूर्ण दस्तावेज (Ration Card List 2022 – Important Documents)
Ration Card List 2022: यदि आप भी राशन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी :-
- आधर कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाणपत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- परिवार के सभी सदस्यों की पासपोर्ट साइज फोटो
- ड्राइविंग लाइसेंस (यदि है तो)
- मोबाईल नम्बर
- वोटर आईडी
- पासपोर्ट (यदि है तो)
राशन कार्ड के लिए आनलाइन आवेदन कैसे करे? (How to online apply for Ration Card)
Ration Card List 2022: यदि आप भी अपना राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं और आवेदन करना चाहते है,तो आपको नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा –
- सबसे पहले आपको खाद्य आपूर्ति और ग्राहक के राज्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://nfsa.gov.in पर जाना होगा।
- अब आपके सामने एक होम पेज खुलेगा।
- उसके बाद आप राशन कार्ड की आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- आपकी बात आपके सामने एक और नई विंडो खुलेगी।
- अब आवेदन पत्र में पूछे जाने वाली जानकारी को सही-सही हरे।
- इसके बाद पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र और परिवार के सदस्यों की फोटो के साथ दस्तावेजों को अपलोड करें।
- भरी हुई जानकारी को पुनः जांच लें। इसके बाद सबमिट की बटन पर क्लिक करें।
- आपके राशन कार्ड के लिए आवेदन हो गया है। आप चाहे तो भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकलवा कर भी रख सकते हैं।
- सत्यापन के बाद आपका राशन कार्ड आपके लिए गए पते पर कुछ दिनों में पहुंचा दिया जाएगा।
राशन कार्ड लिस्ट 2022 कैसे देखें? (How to Check Ration Card List 2022)
Ration Card List 2022: आपने भी राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है और आप देखना चाहते हैं कि आपका नाम राशन कार्ड में आया है या नहीं इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा –
- सबसे पहले आपको राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://nfsa.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने होम पेज खुलेगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर आपको अलग-अलग विकल्प दिखाई देंगे, जिसमें से राशन कार्ड के विकल्प को चुनें।
- इसके बाद आप राशन कार्ड राज्य पोर्टल के विकल्प (Ration Card Details On State Portals) को चुने।
- इसके बाद आपके सामने भारत के सभी राज्यों का नाम दिखाई देगा। जिसमें से आप अपने राज्य के नाम पर क्लिक करें।
- इसमें आपको सभी जिलों के नाम दिखाई देंगे जिसमें से आपको अपने जिले का नाम सेलेक्ट करना है।
- जिले का नाम सिलेक्ट करने के बाद आपके सामने ब्लॉक के नामों की लिस्ट खुलेगी।
- यहां ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के अनुसार अपने ब्लॉक का नाम चुने।
- अपने ब्लॉक का नाम सिलेक्ट करने के बाद आपके सामने इस ब्लाक के अंदर की सभी राशन दुकानों की लिस्ट आ जाएगी।
- अब इस लिस्ट में आप अपनी राशन की दुकान का नाम सिलेक्ट करें।
- राशन दुकान का नाम सेलेक्ट करने के बाद आप अपने राशन कार्ड का प्रकार सिलेक्ट करें।
- इसके बाद आपका राशन कार्ड जिस प्रकार का है उसके नीचे दिए गए संख्या को सेलेक्ट करें।
- जैसे ही आप राशन कार्ड के प्रकार और नीचे दी गई संख्या को सिलेक्ट करेंगे तो आपके सामने राशन कार्ड की लिस्ट खुल जाएगी।
- इसमें राशन कार्ड क्रमांक, राशन कार्ड उपभोक्ता का नाम, पिता/पति का नाम आदि सभी जानकारी दी रहेगी।
- अब आप इसमें अपना नाम चैक कर सकते हैं।
Note :- राशन कार्ड बनवाने और लिस्ट चैक से संबंधित और अधिक जानकारी के लिए आप इसकी अधिकारिक वेबसाइट https://nfsa.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
Ration Card List 2022 – FAQs
राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्रता क्या है?
जिस राज्य का राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं आपको उस राज्य का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
क्या किसी व्यक्ति का नाम दो राशन कार्ड में हो सकता हैं?
नहीं,राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति या उसके परिवार के किसी और अन्य सदस्य का नाम दूसरे राशन कार्ड में शामिल नहीं होना चाहिए।