Class 10 Social Science Half Yearly Paper : कक्षा 10वी अर्द्धवार्षिक पेपर 29 नवंबर से शुरू होकर 8 दिसंबर तक चलने वाली हैं। अर्धवार्षिक की परीक्षा ऑफलाइन मोड से आयोजित कराई जा रही हैं। आज इस आर्टिकल में Class 10 Social Science Half Yearly Paper आपको मिलने वाला है। Class 10 Social Science Half Yearly Paper के सभी प्रश्नों के उत्तर भी आज आपको यहां पर मिलने वाले हैं इसीलिए सभी छात्र इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें ताकि आपको अर्धवार्षिक परीक्षा का पेपर तथा संपूर्ण जानकारी मिल सके।
MP Board Time Table PDF Class 12 Biology Half Yearly Paper Class 12 Political Sciemce Half Yearly Paper Class 11 Half Yearly Paper
Class 10 Social Science Half Yearly Paper को यदि आप भी डाउनलोड करना चाहते हैं तो जैसे ही आपका पेपर होगा उसके तुरंत बाद ही हमारी इस वेबसाइट पर प्रश्न पत्र अपलोड किया जाएगा। Class 10 Social Science Half Yearly Paper solution भी इस वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा ताकि आप उत्तर को मिला सके। Class 10 Social Science Half Yearly Paper की तैयारी के लिए अभी मॉडल पेपर उपलब्ध कराया गया है आप मॉडल पेपर से अर्थशास्त्र पेपर की तैयारी कर सकते हैं। जैसे ही आप का अर्थशास्त्र का पेपर होता है तो तुरंत हमारी इस वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
अर्धवार्षिक परीक्षा 2021-22
कक्षा – 10वी
विषय – सामाजिक विज्ञान
निर्देश :
(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) प्रश्न-पत्र में दिये गये निर्देशों को सावधानीपूर्वक पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनिए-
(i) इनमें से किस राज्य में काली मृदा मुख्य रूप से पाई जाती है ?
(अ) जम्मू और कश्मीर
(ब) राजस्थान
(स) महाराष्ट्र
(द) झारखण्ड।
(ii) भारत में वन्य जीव सुरक्षा अधिनियम कब पारित हुआ?
(अ) 1972
(ब) 1971
(स) 1970
(द) 1968
(iii) निम्नलिखित में से किस देश को सभ्यता का पालना कहा जाता है ?
(अ) इटली
(ब) यूनान
(स) फ्रांस
(द) इंग्लैण्ड।
(iv) औद्योगिक क्रान्ति सर्वप्रथम कहाँ प्रारम्भ हुई ?
(अ) फ्रांस
(ब) इंग्लैण्ड
(स) इटली
(द) जर्मनी।
(v) सिंहली को श्रीलंका में कब राजभाषा घोषित किया गया?
(अ) 1980 में
(ब) 1975 में
(स) 1965 में
(द) 1956 में।
(vi) भारत में सबसे कम साक्षरता दर कहाँ है ?
(अ) ओडिशा
(ब) बिहार
(स) झारखण्ड
(द) छत्तीसगढ़।
उत्तर-(i) (स), (ii) (अ), (iii) (ब), (iv) (ब), (v) (द), (vi) (ब)।
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(i) वे संसाधन जो निर्जीव वस्तुओं से बने हैं, ………….संसाधन कहलाते हैं।
(ii) जल एक “……….”” योग्य संसाधन है।
(iii) ‘कर्तन दहन प्रणाली’ को छत्तीसगढ़ में ……” कहा जाता है।
(iv) असहयोग-खिलाफत आन्दोलन………. में शुरु हुआ।
(v) 1885 में यूरोप के ताकतवर देशों की ‘………….. में बैठक हुई।
(vi) भारत में ………………’ सरकार ज्यादा शक्तिशाली है।………….
(vii) ………क्षेत्रक के श्रमिक वस्तुओं का उत्पादन नहीं करते हैं।
उत्तर-(1) अजैव, (ii) नवीकरण, (iii) दीपा, (iv) जनवरी 1921, (v) बर्लिन, (vi) केन्द्रीय,(vii) तृतीयक।
प्रश्न 3.सही जोड़ी बनाइए-
(1) बक्सा टाइगर रिजर्व (क) फ्रांस
(ii) सीमेन्ट उद्योग (ख) रिचर्ड आर्कराइट
(iii) काण्डला (ग) 868 ई.
(iv) फ्रेड्रिक सॉरयू (घ) पश्चिम बंगाल
(v) सूती कपड़ा मिल (ङ) सिलिका
(vi) डायमण्ड सूत्र (च) गुजरात
उत्तर-(i), (घ), (ii), (ङ), (11)- (च), (iv)→ (क), (v)→ (ख), (vi)→ (ग)।
प्रश्न 4. एक शब्द/वाक्य में उत्तर दीजिए-
(i) एक टन इस्पात बनाने में कितनी मैंगनीज की आवश्यकता होती है ?
(ii) मार्टिन लूथर कौन था ?
(iii) श्रीलंका किस वर्ष में स्वतन्त्र राष्ट्र बना ?
(iv) सामाजिक विभाजनों का प्रमुख आधार क्या है ?
(v) 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में साक्षरता दर क्या है ?
(vi) भारत में केन्द्रीय सरकार की तरफ से करेन्सी नोट कौन जारी करता है?
(vii) किन दशकों में भारत में उद्योगों का उदय हुआ ?
उत्तर-(i) 10 किग्रा, (ii) धर्म सुधारक, (ii) 1948. (iv) जन्म, (४) 73 प्रतिशत, (i) रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया, (vii) 1950 और 1960.
प्रश्न 5. सत्य/असत्य बताइए-
(i) महात्मा गाँधी जनवरी 1915 में भारत लौटे। इससे पहले वे इंग्लैण्ड में थे।
(ii) 2008 में नेपाल संघीय लोकतान्त्रिक गणराज्य बन गया।
(ii) सामूहिक हित एक सर्वव्यापी विचार है।
(iv) गरिमा और आजादी की चाह ही लोकतन्त्र का आधार है।
(v) क्षेत्रवाद राष्ट्रीय एकता का मूलाधार है।
(vi) हॉलमार्क, आभूषणों की गुणवत्ता बनाए रखने वाला प्रमाण है।
उत्तर-(i) असत्य, (ii) सत्य, (iii) असत्य, (iv) सत्य, (v) असत्य, (vi) सत्य।
प्रश्न 6. पहाड़ी क्षेत्रों में मृदा अपरदन की रोकथाम के लिए क्या कदम उठाने चाहिए ?
अथवा
मृदा अपरदन से क्या तात्पर्य है ?
प्रश्न 7. रक्षित वन किन-किन राज्यों में हैं?
अथवा
पारिस्थितिक तन्त्र से क्या तात्पर्य है?
प्रश्न 8. भारत में उगाई जाने वाली मुख्य रेशेदार फसलें कौन-कौन सी हैं?
अथवा
भारत की एक खाद्य फसल का नाम बताएँ और जहाँ यह पैदा की जाती है, उन क्षेत्रों का विवरण दें।
प्रश्न 9. ‘जॉबर’ कौन थे।
अथवा
सेठ हुकुमचन्द कौन थे?
प्रश्न 10. चैपबुक (गुटका) से क्या आशय है ?
अथवा
वेलम क्या है?
प्रश्न 11. एफ्रो-अमरीकी कौन थे?
अथवा
टॉमी स्मिथ और जॉन कार्लोस में दो समानताएँ बताइए।
प्रश्न 12. आप कैसे कह सकते हैं कि लोकतान्त्रिक सरकार वैध होती है ?
अथवा
लोकतन्त्र में सबसे बड़ी चिन्ता क्या होती है?
प्रश्न 13. वस्तु विनिमय क्या है ?
अथवा
वे दूसरे स्रोत कौनसे हैं, जिनसे छोटे किसान कर्ज ले सकते हैं ?
प्रश्न 14. बहुराष्ट्रीय कम्पनियों से आप क्या समझते हैं ?।
अथवा
श्रम विभाजन क्या है?
प्रश्न 15. एकाधिकार क्या है?
अथवा
उपभोक्ता शोषण से क्या आशय है ?
प्रश्न 16. हमें खनिजों के संरक्षण की क्यों आवश्यकता है?
अथवा
ताँबे की उपयोगिता का वर्णन कीजिए और उसके प्रमुख उत्पादक क्षेत्र बताइए।
प्रश्न 17. स्पष्ट कीजिए कि कृषि और उद्योग किस प्रकार साथ-साथ बढ़ रहे हैं ?
अथवा
सार्वजनिक उद्योग एवं निजी क्षेत्र के उद्योगों में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 18. ब्रिटेन की महिला कामगारों ने स्पिनिंग जेनी मशीनों पर क्यों हमले किए ?
अथवा
1840 के दशक के बाद रोजगार की स्थिति पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए।
प्रश्न 19. क्या दलीय व्यवस्था प्रजातन्त्र के लिए अनिवार्य है ?
अथवा
एकदलीय व्यवस्था को उदाहरण सहित समझाइए। क्या यह लोकतान्त्रिक विकल्प है ?
प्रश्न 20. भारत के मानचित्र में निम्नांकित को दर्शाइए
(i) बोकारो कोयला उत्पादक क्षेत्र,
(ii) सोनीपत तेल शोधक कारखाना,
(iii) प्राकृतिक गैस उत्पादक क्षेत्र,
(iv) तारापुर अणु विद्युत् गृह।
अथवा
भारत के मानचित्र पर निम्नांकित को दर्शाइए
(i) लौह अयस्क क्षेत्र,
(ii) गुजरात का तापीय ऊर्जा केन्द्र,
(iii) कलपक्कम ऊर्जा संयन्त्र,
(iv) बरौनी रिफाइनरी।
प्रश्न 21. नमक यात्रा की चर्चा करते हुए स्पष्ट करें कि यह उपनिवेशवाद के खिलाफ प्रतिरोध का एक असरदार प्रतीक था।
अथवा
भारत माता की छवि और जर्मेनिया की छवि की तुलना कीजिए।
प्रश्न 22. भारतीय प्रजातन्त्र की सफलता में बाधक प्रमुख तत्त्वों को लिखिए।
अथवा
क्षेत्रवाद का राष्ट्रीय एकता पर क्या प्रभाव पड़ता है ? लिखिए।
प्रश्न 23. भारत में उपभोक्ता आन्दोलन की शुरूआत किन कारणों से हुई ? इसके विकास के बारे में पता लगाएँ।
अथवा
उपभोक्ताओं के कुछ अधिकारों को बताएँ और प्रत्येक अधिकार पर कुछ पंक्तियाँ लिखें।
Table of Contents
How to solve Class 10 social science Half Yearly Paper [कक्षा 10वी सामाजिक विज्ञान अर्द्धवार्षिक पेपर को किस तरीके से हल करें]
कक्षा 10वी अर्द्धवार्षिक पेपर 29 नवंबर से शुरू हो गई हैं और यह परीक्षाएं 8 दिसंबर तक चलने वाली है। अर्धवार्षिक परीक्षा के पेपर को हल करने में बहुत सारे विद्यार्थियों को परेशानी आ रही है इसलिए सभी छात्रों के लिए नीचे टिप्स दी गई है इन टिप्स की मदद से आप अर्धवार्षिक परीक्षा के पेपर को हल कर सकते हैं।
- Class 10 social science half yearly paper हल करने से पहले सभी छात्र प्रश्न पत्र को ध्यान से पढ़ें और सभी प्रश्नों को समझ ले।
- इसके पश्चात सभी छात्र उत्तर लिखना शुरू करें जिन प्रश्नों के उत्तर आपको पता है उन प्रश्नों के उत्तर सबसे पहले हल करें और अपनी उत्तर पुस्तिका में अच्छे से लिख ले।
- यदि किसी प्रश्न का उत्तर आपको पता नहीं है तो उस प्रश्न को छोड़े नहीं इस प्रश्न का उत्तर आप अपने शब्दों में लिखें।
- सभी प्रश्नों के उत्तर लिखने के बाद लाइन जरूर खींचे।
- आवश्यकता पड़ने पर चित्र बनाएं।
- Class 10 social science half yearly paper हल करने के पश्चात सभी छात्र एक बार सभी प्रश्नों के उत्तर को अच्छे से मिला लें कि आपने किसी प्रश्न को छोड़ तो नहीं दिया यदि कोई प्रश्न छूट जाता है तो उसका उत्तर आप आखरी में लिख ले।
- सभी छात्र इस तरीके से Class 10 social science half yearly paper को हल कर सकते हैं।
Class 10 social science Half Yearly Paper [FAQ]
1.- कक्षा 10वी की अर्द्धवार्षिक परीक्षा कब होगी?
कक्षा 10वी की परीक्षा 29 नवंबर से शुरू हो जाएगी|
2.- अर्द्धवार्षिक परीक्षा ओपन बुक पद्द्ति से होगी या ऑफलाइन होगी?
कक्षा 10वी की अर्द्धवार्षिक परीक्षा ऑफलाइन स्कूल में आयोजित कराइ जाएगी|
3.- क्या अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंक रिजल्ट में जोड़े जायेंगे?
जी हाँ, 10से 15% अंक अर्द्धवार्षिक परीक्षा के जोड़े जा सकते है|
Bhi iska answer kaha milaga