UP Board Admit Card 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रतिवर्ष कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। जिसमें राज्य के 57 लाख विद्यार्थी शामिल होते हैं। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा हेतु नामांकन किया जा चुका है। अब विद्यार्थी डेट शीट के आधार पर परीक्षा को पूरा करने वाले हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड की आवश्यकता होगी, जो की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जनवरी के अंतिम सप्ताह में जारी किया जाएगा। जिसे विद्यार्थी अपने आवेदन क्रमांक, कक्षा क्रमांक, जन्मतिथि और सुरक्षा कोड की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं |
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा हाल ही में कक्षा के अनुसार डेटशीट उपलब्ध कराई गई थी, जिसके आधार पर कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का निर्धारण किया गया था। यूपी बोर्ड डेट शीट के अनुसार बताया गया है कि कक्षा दसवीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक आयोजित होंगी और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च 2023 से 12 अप्रैल 2023 तक आयोजित होगी। अगर आप भी यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं या 12वीं में अध्ययन कर रही है तो आपके लिए डेट शीट महत्वपूर्ण होगी जैसे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा जो कि जल्द ही जारी होने वाली है जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखते हुए प्राप्त कर सकते हैं |
प्राधिकरण का नाम | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) |
के रूप में भी जाना जाता है | उत्तर प्रदेश बोर्ड, यूपी बोर्ड |
परीक्षा का प्रकार | वार्षिक परीक्षा |
शैक्षणिक वर्ष | 2022-2023 |
वर्ग का नाम | कक्षा 10वीं 12वीं/ हाई स्कूल |
हाई स्कूल परीक्षा तिथियाँ | 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 |
लेख श्रेणी | प्रवेश पत्र |
टाइम टेबल रिलीज की तारीख | 10 जनवरी 2023 |
तरीका | ऑनलाइन |
दर्जा | उपलब्ध |
आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल | https://upmsp.edu.in/ |
उत्तर प्रदेश बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 कब जारी होगा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन राज्य स्तर पर किया जाता है जिसमें यूपी के लाखों विद्यार्थी पंजीकरण के आधार पर बोर्ड परीक्षा में शामिल होते हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आवश्यक होता है जो कि आधिकारिक पोर्टल की सहायता से विद्यार्थी प्राप्त कर पाते हैं। यूपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2023 हेतु एडमिट कार्ड जनवरी के अंतिम सप्ताह में जारी किया जाएगा जिसकी सहायता से विद्यार्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश ले पाएंगे और अपनी परीक्षा को पूरा कर पाएंगे।
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने हेतु आपके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जहां पर आप होम पेज पर एडमिट कार्ड 2023 के विकल्प पर जा कर मांगी गई जानकारी जमा करते हुए कक्षा अनुसार यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड सभी विद्यार्थियों को डाउनलोड करना महत्वपूर्ण होगा तभी आप परीक्षा केंद्र में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 में दर्ज जानकारी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आधिकारिक पोर्टल पर एडमिट कार्ड कक्षा के अनुसार उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें आप सभी विद्यार्थियों निम्न जानकारी देख सकते हैं-
- छात्र का नाम
- कक्षा क्रमांक
- जन्मतिथि
- अभिभावक का नाम
- पंजीकरण संख्या
- रोल नंबर
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा समय
- परीक्षा केंद्र का पता
- पासपोर्ट साइज फोटो
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा हेतु सामान्य दिशा निर्देश
- परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट यानी एडमिट कार्ड महत्वपूर्ण होगा जिसे विद्यार्थी अवश्य ले जाएं।
- परीक्षा केंद्र पर आपको परीक्षा से 30 मिनट पहले जाना होगा ताकि आप अपना स्थान एवं कक्षा देख सके।
- परीक्षा हॉल में किसी भी प्रकार की अध्ययन सामग्री मान्य नहीं होगी।
- परीक्षा केंद्र पर सभी विद्यार्थियों को परीक्षा के निर्देशों का पालन करना होगा।
उत्तर प्रदेश बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 कैसे डाउनलोड करें?
उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी एडमिट कार्ड आपके लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त होगा इसके लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा, उसके आधार पर आप अपनी कक्षा के अनुसार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं जो प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है-
- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर “उत्तर प्रदेश बोर्ड एडमिट कार्ड 2023” की लिंक पर क्लिक करें।
- नया लॉगइनपेज उपलब्ध हो जाएगा जिसमें आप रोल नंबर, कक्षा, परीक्षा का प्रकार एवं सुरक्षा कोड दर्ज करें।
- जानकारी जमा हो जाने के बाद आप जमा करें विकल्प पर जाएं।
- आपकी कक्षा के अनुसार एडमिट कार्ड उपलब्ध होगा। अब आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्या है
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट है – https://upmsp.edu.in/
यूपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
यूपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड जनवरी के अंतिम सप्ताह में जारी किया जा सकता है |