Up Board Result 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं मार्च अप्रैल 2022 में आयोजित की गई थी। और उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा काफी विवादों में रही है। जैसे कि उत्तर प्रदेश बोर्ड का पेपर लीक होने के साथ-साथ कई केंद्रों में चीटिंग की खबरें भी सामने आई थी। उत्तर प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन 23 अप्रैल 2022 से शुरू कर दिया गया था।
और उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन करते समय शिक्षकों के लिए कई गाइडलाइंस जारी की गई थी माना जा सकता है कि मई के आखिरी सप्ताह तक उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट अपलोड किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 23 अप्रैल 2022 के बीच हुई थी। और यह परीक्षाओं का आयोजन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा कराया गया था। उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2022 यूपी एमएसपी की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड किया जाएगा।
Table of Contents
Up Board Result 2022 – Overview
बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद |
परीक्षा का नाम | यूपी बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2022 |
सत्र | 2021-2022 |
परीक्षा तिथियां | मार्च 2022 |
यूपीएमएसपी मैट्रिक परिणाम 2022 दिनांक | मई 2022 (दूसरा सप्ताह) |
यूपी बोर्ड कक्षा 10 वीं के परिणाम 2022 रिलीज का तरीका | ऑनलाइन |
यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट चेक करने के तरीके | एसएमएस द्वारा, रोल नंबर द्वारा और पंजीकरण संख्या द्वारा |
पासिंग मार्क्स | 33% अंक |
पोस्ट का प्रकार | सरकारी परिणाम |
यूपीएमएसपी मैट्रिक रिजल्ट पोर्टल | upmsp.edu.in |
Up Board Result 2022 – Full Details
UP Board Result 2022: हम बताना चाहेंगे कि इस समय उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षा 2022 की कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। और उत्तर प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों को चेक करने के लिए अलग-अलग केंद्रों पर अनुभव प्राप्त शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। और मूल्यांकन की प्रक्रिया को शुरू करने से पहले ही शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की कॉपियों की चेकिंग और मूल्यांकन समय से पूर्ण हो जाने पर उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2022 भी जल्द ही घोषित किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2022 से जुड़ी सभी अपडेट्स आप उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 47 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने दी है उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा।
इस वर्ष उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा 24 मार्च से शुरू होकर 13 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी। इस वर्ष उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 51 लाख 92 हजार 689 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 47, 75, 749 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे और दूसरी ओर कक्षा दसवीं की बात करें तो कक्षा दसवीं में 25, 25 ,007 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
और कक्षा 12वीं की बात करें तो इसमें 25, 50, 742 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
प्रैक्टिकल परीक्षा के बाद आएगा रिजल्ट (UP Board Result 2022)
UP Board Result 2022: उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं की प्रैक्टिकल की परीक्षा दो चरणों में की जा रही है। वैसे तो देखा जाए तो प्रैक्टिकल परीक्षा पहले होती थी और उसके बाद थ्योरी परीक्षा लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। इस बार उत्तर प्रदेश बोर्ड के छात्र-छात्राओं के प्रैक्टिकल परीक्षा 4 मई 2022 तक चलेगी। प्रैक्टिकल परीक्षा खत्म होने के बाद मई के आखिरी हफ्ते या जून के पहले हफ्ते में उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना व्यक्त कर रही है।
बोनस मार्क्स दिए जाएंगे (UP Board Result 2022 – Bonus Marks)
UP Board Result 2022: उत्तर प्रदेश बोर्ड के छात्र छात्राओं के लिए यह एक बहुत अच्छी खबर है कि उत्तर प्रदेश के छात्र छात्राओं को बोनस मार्क्स दिए जाएंगे। उत्तर प्रदेश बोर्ड के छात्र छात्रा अपने रिजल्ट का बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं रिजल्ट के इंतजार के बीच छात्रों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। कि उत्तर प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं को कुछ पेपर में बोनस मार्क्स दिए जाएंगे। दरअसल उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं में कुछ ऐसे विषयों से भी सवाल पूछे गए थे जिन्हें सिलेबस से हटा दिया गया था। कोरोनावायरस को देखते हुए बोर्ड ने 30 फ़ीसदी सिलेबस को हटाने का फैसला किया था परीक्षा में इसी 30 फ़ीसदी सिलेबस में से कुछ सवाल पूछे गए थे जिसके लिए आप छात्र-छात्राओं को बोनस अंक दिए जाएंगे। और छात्र छात्राओं को 44 बोनस मार्क्स तक दिए जाएंगे।
जिन्होंने कुछ नहीं लिखा वह भी होंगे पास (UP Board Result 2022)
UP Board Result 2022: आपको यह जानकर बहुत हैरानी होगी लेकिन यह एक ऐसा विषय है जिसमें छात्र-छात्राओं को कुछ लिखे बिना ही पास कर दिया जाएगा। कक्षा बारहवीं के हिस्ट्री के पेपर में छात्रों को बोनस मार्क्स दिए जाएंगे। इसमें जिन छात्र-छात्राओं को321EP सेट का पेपर मिला था उन्हें 100 में से 44 अंक बोनस मार्क्स के रूप में दिए जाएंगे। वही कक्षा बारहवीं सिलेबस के 323FD सेट के पेपर में 34 अंक बोनस के रूप में छात्र-छात्राओं को दिए जाएंगे।
UP Board Result 2022 – FAQs
यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2022 की तारीख क्या है?
ई 2022 (द्वितीय सप्ताह) में
यूपी बोर्ड हाई स्कूल के परिणाम की जांच कर पाएंगे ।
UPMSP हाई स्कूल रिजल्ट 2022 की जाँच करने के तरीके क्या हैं?
आप रोल नंबर का उपयोग कर सकते हैं या एसएमएस मोड का उपयोग करके अपने यूपी बोर्ड 10 वीं के परिणाम की जांच कर सकते हैं।